Responsive Scrollable Menu

Rajasthan में PMNDP के तहत 16 हजार मरीजों को मिला मुफ्त Dialysis का लाभ

राजस्थान में अब तक 16,003 मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार डायलिसिस सेवाओं के तहत करीब 21.11 करोड़ रुपये की उपचार सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में गुर्दे के रोगियों को आसानी से और निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 16,003 मरीजों को कुल 1,17,258 ‘डायलिसिस सेशन’ की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन सेवाओं के तहत मरीजों को उपलब्ध कराई गई उपचार सुविधा का कुल अनुमानित मूल्य करीब 21.11 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत प्रदेश के 35 जिला चिकित्सालयों में 149 डायलिसिस मशीनें संचालित हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त 2026 तक राज्य में 4,265 मरीजों को 31,675 ‘डायलिसिस सेशन’ की निःशुल्क सुविधा दी जा चुकी है। इनमें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत 35 केंद्रों पर 3489 मरीजों के 25860 सेशन तथा बजट घोषणा के तहत चिह्नित चिकित्सा संस्थानों में 776 मरीजों के 5815 सेशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 11738 मरीजों को 85583 डायलिसिस सेशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के 35 केंद्रों पर 8507 मरीजों के 65,148 सेशन तथा बजट घोषणा के तहत चिह्नित चिकित्सा संस्थानों में 3198 मरीजों के 19,187 सेशन शामिल हैं। राठौड़ ने कहा कि राज्य बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुपालन में राज्य के 182 चिकित्सा संस्थानों में हीमोडायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इनमें से 102 चिकित्सा संस्थानों में सुविधा उपलब्ध है। शेष संस्थानों में चिकित्सकों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा 30 सितंबर 2026 तक सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि सरकारी व्यवस्था के साथ कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के माध्यम से भी निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला चिकित्सालय नदबई (भरतपुर) एवं उपजिला चिकित्सालय सिवाना (बालोतरा) में हंस फाउंडेशन, गुरुग्राम के सहयोग से यह सुविधा संचालित है। सिवाना में तीन मशीनों के माध्यम से 12 मरीजों के 575 सेशन तथा नदबई में तीन मशीनों के माध्यम से 21 मरीजों के 673 सेशन आयोजित किए गए हैं।

Continue reading on the app

Congress सांसद सुखजिंदर रंधावा का AAP सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पंजाब में खुलेआम घूम रहे गैंगस्टर

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 12 सितंबर को पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की आलोचना की और दावा किया कि पूरे राज्य में गैंगस्टर खुलेआम अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। मोहाली में पत्रकारों से बात करते हुए, रंधावा ने दिन-दहाड़े हत्याओं, सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी और जबरन वसूली की घटनाओं का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बिल्डरों को जबरन वसूली के लिए कॉल आ रहे हैं और पंजाब पुलिस पर गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सबसे खतरनाक बात यह है कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के साथ मिली हुई है, और साथ ही यह भी कहा कि वह कई दिनों से ये आरोप लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में AAP सरकार के स्कूलों की निष्पक्ष जांच करे CJP, सचिन पायलट ने दी चुनौती

इससे पहले, 10 सितंबर को रंधावा ने घोषणा की थी कि कांग्रेस पार्टी दलित मज़दूर गुलज़ार सिंह की आत्महत्या के मामले में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। वे पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग करेंगे और इस मामले पर राज्य सरकार के रवैये की आलोचना करेंगे। इस घटना के बारे में बात करते हुए, रंधावा ने ज़ोर देकर कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए और उन्होंने मामले को संभालने के तरीके पर चिंता जताने का वादा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले पर बात की है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: Gulzar Singh Suicide: चन्नी बोले- Punjab FM Harpal Cheema इस्तीफा दें और उन्हें तुरंत Arrest किया जाए

रंधावा ने कहा कि हम निश्चित रूप से एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम परिवार के लिए न्याय चाहते हैं। हम इस पर राजनीति नहीं चाहते। उन्होंने आगे कहा कि जो ड्रग्स पहले कुछ इलाकों तक ही सीमित थे, वे अब पूरे राज्य में घरों तक पहुँच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की ये बातें राज्य सरकार से गहन जांच और ज़रूरी कदम उठाने की सार्वजनिक मांग के बाद सामने आईं। गुलज़ार सिंह के परिवार ने उनकी मौत के मामले में न्याय की मांग की है और आरोप लगाया है कि उनकी सहमति के बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में लगेगा 7 हैट्रिक वालों का जमघट, सौरव गांगुली समेत ये दिग्गज बनेंगे कोच

दिल्ली कैपिटल्स में हर 2 साल में फ्रेंचाइजी का काम-काम संभालने का जिम्मा किसी एक को-ओनर के हाथ में होता है और यही कारण है कि हर 2 साल में फ्रेंचाइजी के कोच भी बदल रहे हैं. Sun, 13 Sep 2026 09:20:13 +0530

  Videos
See all

Breaking News | BRICS 2026: होर्मुज में भारत के जहाजों पर क्या बोले ईरान के मंत्री? #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:03:33+00:00

BRICS Viral Moment: मलेशिया के PM ने गाए भारतीय फिल्मों के गाने! #viralvideo #bharatmandapam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T02:04:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers