जन्म के 7 दिन बाद ही निकल आए 4 दांत, करिश्मा या मेडिकल कंडीशन, जानें क्या होता है नियोनेटल टीथ
What Is Neonatal Teeth: आमतौर पर शिशु के दांत 6 महीने के बाद ही आते हैं. लेकिन कुछ एब्नॉर्मल कंडीशन में जन्म के कुछ दिन बाद ही दांत निकल सकते हैं. ये कोई कुदरत का करिश्मा नहीं है, मेडिकल में इसे नियोनेटल टीथ कहा जाता है. यहां आप इस बारे में डिटेल में जान सकते हैं.
Amaal Mallik: गाना किया कंपोज पर नहीं दिया क्रेडिट... सलमान खान की टीम पर भड़के अमाल मलिक! जानिए पूरा मामला
Amaal Mallik: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं एनिवर्सरी से जुड़ा है।
प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। अमाल को इस पोस्ट में फिल्म के एक चर्चित गाने के क्रिएटर्स को क्रेडिट नहीं दिया जाना नागवार गुजरा और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर दी।
‘गाने के क्रिएटर्स का सम्मान करना सीखिए’
सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए पोस्ट पर कमेंट करते हुए अमाल ने पेज संभालने वाली टीम को घेरे में लिया।
उन्होंने कहा- "जो कोई भी सलमान खान फिल्म्स का पेज या सोशल मीडिया संभाल रहा है, गाने के कंपोजर और गीतकार का नाम न लिखकर आपने जो हिम्मत दिखाई है, वह मुझे बहुत पसंद आई, हाहा! यह अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को एक म्यूज़िक कंपोज़र और गीतकार ने अपने दर्द, खून, पसीने और आंसुओं से बनाया हो, उसे बनाने वालों का सम्मान किए बिना या उनका जिक्र किए बिना ही उसका जश्न मनाया जाए।"
उन्होंने आगे कहा, "बेसिक चीज़ें करना सीखो, वरना यह पेज डिलीट कर दो। मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर को भी देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है।"
‘हीरो’ के गाने को लेकर है पूरा विवाद
यह मामला फिल्म ‘हीरो’ के लोकप्रिय गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ से जुड़ा है। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था और इसमें सूरज पंचोली तथा अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अमाल मलिक ने संभाली थी, जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे थे। इस गाने को अमाल के भाई अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी थी। सलमान खान ने भी इस गाने का एक अलग वर्जन रिकॉर्ड किया था।
अमाल मलिक के करियर में कई हिट गाने
अमाल मलिक ने बॉलीवुड में रोमांटिक और मेलोडी बेस्ड गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जय हो’, ‘रॉय’, ‘हीरो’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘कपूर एंड संस’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘बागी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत दिया है।
फिल्मी संगीत के अलावा उनके कई स्वतंत्र गाने भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। इनमें ‘मैं रहूं या ना रहूं’, ‘चल वहां जाते हैं’ और ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ जैसे गाने शामिल हैं।
इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का भी किया था ऐलान
अमाल मलिक पिछले कुछ समय से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले दावा किया था कि इंडस्ट्री के कुछ प्रभावशाली लोगों की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया और उनके मुताबिक वह 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स गंवा चुके हैं।
कुछ दिन पहले ही अमाल ने फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था कि फिलहाल वह अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, शरीर और रिकवरी पर ध्यान देना चाहते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







