Balaghat News: बैगा बाहुल्य गांवों में 32 बच्चों की मौत का मामला, बालाघाट पहुंचे CJP के अभिजीत दीपके, प्रभावित गांवों का करेंगे दौरा
बालाघाट जिले के बैहर आदिवासी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र के बैगा बाहुल्य गांवों में बीते ढाई महीने के दौरान हुई 32 बच्चों की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। इसी बीच अब इस मामले में CJP की एंट्री हुई है। संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके शनिवार को बालाघाट पहुंचे हैं। वे प्रभावित परिवारों से मुलाकात के साथ बैगा बाहुल्य गांवों का दौरा करेंगे।
अभिजीत दीपके के अडोरी, कोरका, बोनदारी और कुन्देकसा गांव पहुंचने की संभावना है। ये उन इलाकों में शामिल हैं, जहां बच्चों के बीमार होने और मौतों के बाद स्वास्थ्य अमला सक्रिय हुआ था।
ढाई महीने में 32 बच्चों की मौत
बैगा बाहुल्य गांवों में पिछले करीब ढाई महीने से बच्चों में बीमारी फैलने का मामला सामने आ रहा था। इस दौरान 32 बच्चों की मौत हुई है। बच्चों में मलेरिया और खसरे के लक्षण सामने आने की बात कही गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और बीमार बच्चों के उपचार के बाद स्वस्थ होने की जानकारी है।
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अभिजीत दीपके
बालाघाट पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि वे उन परिवारों से मिलने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। उन्होंने मृत बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की बात भी कही।
दीपके ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और इसके लिए वे तैयार हैं। प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान वे स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों से स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके बाद वे मीडिया से भी रूबरू हो सकते हैं।
उज्जैन के ताजपुर में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन जिले की ताजपुर तहसील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोपड़ा गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा किया जा रहा है। जैसे हो लोगों को इस बारे में सूचना मिली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।
उज्जैन के खड़े हनुमान वैसे ही पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यहां मंदिर के विस्थापन की कोशिश चल रही थी लेकिन हनुमान जी की प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। लोगों ने इसे बजरंगबली का चमत्कार बताया और तब से मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं अब गणेश जी के चमत्कार ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
गणेश जी की आंखों से निकले आंसू
यहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू बहता हुआ दिखाई दे रहा है। यह स्थिति करीब 8 घंटे से बनी हुई होने की बात कही जा रही है। प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने की जानकारी सामने आने के बाद शनिवार को सुबह 6:30 बजे गांव में नगर पूजा का आयोजन भी किया गया। लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि गणेश जी को चोला नहीं चढ़ाया गया है, जिस वजह से वो नाराज हैं। इसे चमत्कार मानकर लोगों ने पूजा पाठ शुरू कर दी है।
महाआरती कर रहे श्रद्धालु
ये जानकारी सामने आने के बाद गांव में आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। सभी यहां गणेश जी के दर्शन करने और आरती में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग कतार में लगे हुए हैं और इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






