Responsive Scrollable Menu

उज्जैन के ताजपुर में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन जिले की ताजपुर तहसील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोपड़ा गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा किया जा रहा है। जैसे हो लोगों को इस बारे में सूचना मिली मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।

उज्जैन के खड़े हनुमान वैसे ही पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यहां मंदिर के विस्थापन की कोशिश चल रही थी लेकिन हनुमान जी की प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। लोगों ने इसे बजरंगबली का चमत्कार बताया और तब से मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं अब गणेश जी के चमत्कार ने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

गणेश जी की आंखों से निकले आंसू

यहां मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू बहता हुआ दिखाई दे रहा है। यह स्थिति करीब 8 घंटे से बनी हुई होने की बात कही जा रही है। प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने की जानकारी सामने आने के बाद शनिवार को सुबह 6:30 बजे गांव में नगर पूजा का आयोजन भी किया गया। लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि गणेश जी को चोला नहीं चढ़ाया गया है, जिस वजह से वो नाराज हैं। इसे चमत्कार मानकर लोगों ने पूजा पाठ शुरू कर दी है।

महाआरती कर रहे श्रद्धालु

ये जानकारी सामने आने के बाद गांव में आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है। सभी यहां गणेश जी के दर्शन करने और आरती में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। लोग कतार में लगे हुए हैं और इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं।

Continue reading on the app

IND VS AFG: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगी दिल्ली की पिच? जहां खेला जाएगा पहला T20I

IND VS AFG Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर हर किसी की नजरें टिकी होंगी. एक बार फिर हर कोई वैभव सूर्यवंशी को नीली जर्सी में देखने के लिए उत्साहित होगा. दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है. ऐसे में इस मैच का हाईस्कोरिंग तय लग रहा है. मगर, आइए मैच शुरू होने से पहले आपको बता देते हैं कि भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच के दौरान पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है?

Continue reading on the app

  Sports

बिना शतक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, दो 99 पर हुए आउट, 19 साल से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 cricketers Most runs in test without a hundred: टेस्ट क्रिकेट में 100 रन का आंकड़ा हर बल्लेबाज का सपना होता है. लेकिन क्रिकेट इतिहास में शेन वॉर्न, निरोशन डिकवेला, मिचेल स्टार्क, टिम साउदी और चेतन चौहान ऐसे दिग्गज रहे, जिन्होंने बल्ले से 2000 से ज्यादा रन बनाए, दर्जनों अर्धशतक जड़े, लेकिन नियति ने उनके नाम के आगे कभी तीन अंकों का जादू दर्ज नहीं होने दिया. वॉर्न और स्टार्क 99 रन पर आउट होकर बदकिस्मत रहे. बिना शतक के भी इन 5 सूरमाओं की पारियों का प्रभाव किसी यादगार शतक से कम नहीं रहा. Sun, 13 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Update: विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को कितना पैसा लगेगा? Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T01:00:39+00:00

Harish Rawat Resigns: हरीश रावत का इस्तीफा? | Uttarakhand | Breaking News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T01:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers