Responsive Scrollable Menu

BRICS के जरिए भारत का ऐतिहासिक कूटनीतिक दर्जा बहाल करे मोदी सरकार, Congress ने दी सलाह

 कांग्रेस ने ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्थिति को आकार देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उनकी सरकार को भारत का ऐतिहासिक कूटनीतिक दर्जा बहाल करने का प्रयास करना चाहिए। ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है और ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं। 

पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर एक बयान में कहा कि भू-राजनीतिक टकराव, आर्थिक दबाव, आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों, संघर्ष और जलवायु संकट के दौर में भारत को ब्रिक्स साझेदारों के साथ मिलकर एक न्यायसंगत और संतुलित विश्व व्यवस्था के निर्माण के लिए काम करना चाहिए, जो सभी लोगों के लिए सुरक्षा, समृद्धि और गरिमा सुनिश्चित कर सके। पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा कि भारत को ब्रिक्स में नैतिक नेतृत्व और रणनीतिक स्पष्टता प्रदान करनी चाहिए तथा साथ ही अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने 

इस बात पर जोर दिया कि, भारत को नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभु समानता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मानवीय गरिमा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए अपने रणनीतिक और आर्थिक उत्थान पर भी ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार को भारत की ऐतिहासिक कूटनीतिक भूमिका और दर्जे को बहाल करने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए।’’ कांग्रेस नेता के अनुसार, भारत को ग्लोबल साउथ के साझेदारों के बीच विश्वास फिर से कायम करने के लिए यह दिखाना होगा कि संकट के समय भी वह एक विश्वसनीय और मजबूत साझेदार है। खुर्शीद ने कहा कि ब्रिक्स देशों की वैश्विक वस्तु व्यापार में हिस्सेदारी 19.6 प्रतिशत है, लेकिन भारत के ब्रिक्स देशों के साथ व्यापारिक संबंध अभी भी ‘‘काफी असंतुलित’’ हैं। 

उन्होंने सरकार से भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का इस्तेमाल भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए अधिक बाजार पहुंच सुनिश्चित करने तथा शुल्क और बाजार संबंधी अन्य बाधाओं को दूर करने, के लिए करने की मांग की। उन्होंने ब्रिक्स पे सिस्टम से जुड़े प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए ब्रिक्स देशों में प्रतिस्पर्धा और विस्तार की निष्पक्ष एवं पूर्वानुमेय परिस्थितियां सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और समावेशी संपर्क व्यवस्था पर सहमति बनाने की दिशा में प्रयास होने चाहिए। खुर्शीद ने आकस्मिक रिजर्व व्यवस्था (सीआरए) को भी सक्रिय करने की मांग की। 

यह व्यवस्था 2014 में स्थापित की गई थी और इसमें भारत ने 18 अरब अमेरिकी डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई थी। खुर्शीद ने कहा कि 2021 में भारत की अध्यक्षता में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में किए गए वादों को भी ठोस तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी के लिए मजबूत समर्थन हासिल करना शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई चर्चा और अंतिम रूप दिए गए निर्णयों के बारे में देश को अवगत कराने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का इस्तेमाल सदस्य देशों के बीच एकजुटता मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन इसे गुटीय राजनीति का मंच नहीं बनने देना चाहिए। खुर्शीद ने कहा कि भारत को यह प्रदर्शित करना चाहिए कि वह अपने हितों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त रूप से मजबूत है, अधिक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था की मांग करने वालों के साथ खड़े होने के लिए सिद्धांतवादी है और ग्लोबल साउथ तथा ग्लोबल नॉर्थ के बीच एक विश्वसनीय सेतु की भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त भरोसेमंद है।

Continue reading on the app

अयोध्या में भव्य Deepotsav की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

अयोध्या नवंबर में अपने सालाना दीपोत्सव की तैयारी कर रही है। ज़िला प्रशासन कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सुरक्षा और साफ-सफाई पर ज़ोर दे रहा है। डिविजनल कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि हाल ही में हुई एक समन्वय बैठक में पुलिस और विभिन्न विभागों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं और पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर सुधारों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Social Media पर समय बर्बाद न करें और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें, लखनऊ Book Festival में बोले सीएम योगी

इसके तहत कल एक समन्वय बैठक हुई, जिसमें पुलिस प्रशासन और अन्य सभी संबंधित संस्थाओं व विभागों को बुलाया गया था। उन्हें ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। पिछली बार के अनुभवों के आधार पर सुधार कैसे किए जा सकते हैं, इस पर चर्चा हुई। इस साल भी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियाँ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 14-कोसी और 5-कोसी परिक्रमा की तैयारियों की भी समीक्षा की जा रही है और सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कुमार ने कहा कि सभी को निर्देश दे दिए गए हैं। दिवाली के दौरान पूरे शहर की सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा। घाटों और 'राम की पैड़ी' पर होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए, वहां चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अयोध्या रेंज के DIG सोमेन वर्मा के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक या आम सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

दीपोत्सव, चौदह साल के वनवास के बाद भगवान राम की अयोध्या वापसी की याद में मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान, सरयू नदी के घाटों, मंदिरों और सड़कों पर लाखों मिट्टी के दीये जलाए जाते हैं, जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। साल 2025 में, इस त्योहार के दौरान सरयू नदी के किनारे 22.23 लाख से ज़्यादा दीये जलाए गए, जिससे एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

Continue reading on the app

  Sports

मोहसिन नकवी से Women’s Asia Cup की ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI ने क्या कहा? टीम इंडिया के कोच ने भी तोड़ी चुप्पी

पिछले साल भारतीय मेंस टीम ने जो किया था, इस साल वही भारत की महिला टीम ने कर डाला. भारत की सीनियर मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के इस कारनामे में जो चीज कॉमन रही, वो मोहसिन नकवी की हुई फजीहत रही. मेंस टीम की ही तरह भारत की महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी […] Mon, 14 Sep 2026 07:39:03 +0530

  Videos
See all

Lift में कुत्ता ले जाने पर बवाल! महिला से मारपीट का VIDEO वायरल | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T02:45:35+00:00

Amit Shah Speech Today: अमित शाह का NDA शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले UCC लाने का ऐलान | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T02:45:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers