Film Hanuman Ansh ने Box Office पर की 205.73 करोड़ रुपये की कुल कमाई
नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म युवा लक्ष्मीनारायण की कहानी है जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलते हैं। जीवन, मृत्यु और मानवीय पीड़ा से जुड़े सवालों के जवाब तलाशते हुए वह उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं और अंततः संत नीब करौरी बाबा के रूप में उनकी पहचान बनती है।
नीब करौरी बाबा की प्रेम, सेवा और करुणा की शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। अन्य कलाकारों में विहान शेडगे, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास भी शामिल हैं।
फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सकल 205.73 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इसकी शुद्ध कमाई 170 करोड़ रुपये से अधिक रही है। फिल्म शुरुआत में 250 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई बढ़ने के बाद अब इसे 2,000 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अत्यंत धीमी रही थी और पहले दो सप्ताह में इसकी कमाई बेहद कम थी।
हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण बाद में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी।
शिवपुरी में जोरदार कड़कड़ाहट के साथ मकान पर गिरी बिजली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जले
3 दिन की तगड़ी धूप के बाद शिवपुरी में शुक्रवार को मौसम एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। दिनभर बादल रहने के बाद शाम को बारिश देखने को मिली। यह बारिश जिले के एक परिवार के लिए आफत बन गई। दरअसल, यहां के बैराड़ के वार्ड क्रमांक 11 में शाखा स्कूल के पास एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई।
जानकारी के मुताबिक ये हेमंत यादव नाम के व्यक्ति का मकान है। बिजली गिरने की वजह से घर की पूरी वायरिंग जल गई है और बिजली के कई सारे उपकरण खराब हो गए हैं। परिवार का कहना है कि उनका कम से कम 70 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
बारिश के दौरान गिरी बिजली
बैराड़ के इस मकान पर शुक्रवार शाम अचानक तेज आवाज के साथ दूसरी मंजिल पर बिजली गिर गई। जैसे ही बिजली गिरी घर में लगे हुए 8 पंखे, 28 लाइट, एलईडी, ट्यूब लाइट, 2 कूलर और चार्जर जैसे उपकरण खराब हो गए। इस घटना की वजह से पूरे घर की वायरिंग में आग लगने जैसी स्थिति दिखाई दी। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी में परिवार की मदद की।
घर के सदस्यों को लगे झटके
इस घटना में हेमंत यादव की पत्नी सुरक्षा और 5 साल का बेटा वंशु बिजली के झटके की चपेट में आया। बच्चे को पैर में चोट आई है। गनीमत ये रही कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। परिवार और आसपास के सारे लोग सुरक्षित है। हालांकि, घर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है और परिवार का काफी नुकसान हुआ है।
जिले में बारिश के हाल
शिवपुरी जिले में बारिश की स्थिति की बात करें तो जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 816.3 मिमी है। जबकि 1 जून से लगाकर अभी तक यहां 907.37 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। पिछले साल इस अवधि में यहां बारिश का आंकड़ा 1585.86 मिमी दर्ज किया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News





