बाब अल-मंदेब पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब पाइपलाइन बंद
मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और अब हमलों की आग सिर्फ ईरान, इजराइल या यमन तक सीमित नहीं दिखाई दे रही। सऊदी अरब की एक बेहद अहम तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला हुआ है। दावा है कि कई ड्रोन इराक की तरफ से आए और उन्होंने सऊदी अरब के पूर्वी तेल क्षेत्रों को लाल सागर के यानबू बंदरगाह से जोड़ने वाली पाइपलाइन को निशाना बनाया। हमले के बाद पाइपलाइन को अस्थाई तौर पर बंद करना पड़ा है। इस हमले में नुकसान और कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। यह पाइपलाइन सऊदी अरब के लिए इसलिए बेहद अहम मानी जाती है क्योंकि इसके जरिए तेल को हॉर्मोस स्ट्रेट से बचाते हुए लाल सागर के रास्ते भेजा जा सकता है। यानी अगर फारस की खाड़ी और हॉर्मोस स्ट्रेट के रास्ते में खतरा बढ़ता है तो यह पाइपलाइन सऊदी अरब के लिए तेल निर्यात का एक अहम वैकल्पिक रास्ता बन सकती है। लेकिन अब इसी वैकल्पिक रास्ते पर भी हमला होने के बाद सऊदी अरब की चिंता बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia ने ड्रोन हमले के बाद East-West pipeline का संचालन रोका
ऊर्जा मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लाल सागर तक तेल पहुंचाने वाले रास्ते और बंदरगाह भी खतरे में आते हैं तो इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ सकता है और कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसी बीच ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्तान बलूचिस्तान के सरावान इलाके से भी हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ईरानी सुरक्षा बलों और एक हथियार बंद समूह के बीच संघर्ष हुआ। रिपोर्ट के अनुसार लड़ाई उस वक्त शुरू हुई, जब एक घर पर हमला किया गया, जिसे कथित तौर पर हथियार बंद लोगों का ठिकाना बताया गया था। यानी एक तरफ ईरान के अंदर सुरक्षा बलों और हथियार बंद समूह के बीच संघर्ष की खबर है तो दूसरी तरफ क्षेत्र में तेल ठिकानों और अहम ऊर्जा मार्गों पर हमले तेज हो रहे हैं और इसी तनाव के बीच यमन का मोर्चा भी तेजी से बदल रहा है।
इसे भी पढ़ें: बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम
शुक्रवार को सऊदी अरब के हवाई हमलों ने यमन के मोखा एयरपोर्ट को निशाना बनाया। यह हमला उस वक्त हुआ जब ईरान समर्थित हूदी विद्रोही एक दिन पहले ही रणनीतिक बंदरगाह शहर मोखा में दाखिल हुए थे। मोखा में यहूदियों की एंट्री को वर्षों से उनकी सबसे बड़ी क्षेत्रीय बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मोखा की लोकेशन। मोखा के पास ही अबबाब अल मंदीब जलडमरू मध्य है। यही वह समुद्री रास्ता है जो लाल सागर को अदन की खाड़ी और आगे हिंद महासागर से जोड़ता है। आसान भाषा में समझे तो दुनिया का एक बड़ा हिस्सा इस समुद्री रास्ते से गुजरता है। खबरों के मुताबिक दुनिया के करीब 12% सामान की आवाजाही इस जल डमरू मध्य के जरिए होती है। ये वजह है कि हूतियों का मोखा के करीब पहुंचना सिर्फ यमन की जंग का मामला नहीं है बल्कि इसका असर दुनिया भर के शिपिंग तेल गैस की सप्लाई पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि मोखा में प्रवेश के बाद होती बाब अल मंदे स्ट्रीट के करीब 80 कि.मी. के दायरे में पहुंच गए हैं। पहले से लाल सागर और बाब अलमदेव के आसपास जहाजों पर हमलों के कारण शिपिंग कंपनियां परेशान हैं। लॉयर्ड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के आंकड़ों के मुताबिक हूती हमलों के बाद इस समुद्री रास्ते से शिपिंग गतिविधियों में करीब 60% गिरावट देखी गई है। अब चिंता यह है कि अगर मोखा और बाब अलमदेव के आसपास लड़ाई और तेज हुई तो समुद्री व्यापार पर दबाव और बढ़ सकता है।
UP News: उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Yogi | UP Police | Crime | Latest Updates
UP News: उत्तर प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Yogi | UP Police | Crime | Latest Updates #UPNews #UttarPradesh #UPNewsToday #MorningNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #UPBreakingNews #उत्तरप्रदेश #यूपी #आजकीखबर news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18








