Responsive Scrollable Menu

Haryana Police ने विदेशों से 27 गैंगस्टरों को भारत डिपोर्ट कराया, DGP Ajay Singhal ने दी जानकारी

हरियाणा पुलिस अब तक 27 गैंगस्टर को निर्वासन या प्रत्यर्पण के जरिये विदेश से भारत ला चुकी है और इनमें से अधिकतर को 2025 के बाद लाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और विदेश में छिपे वांछित अपराधियों एवं उनके नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हरियाणा एसटीएफ अब तक 27 गैंगस्टर को निर्वासन या प्रत्यर्पण के जरिये विदेश से सफलतापूर्वक भारत ला चुका है। इनमें सात अपराधियों को 2025 में और 2026 में अब तक 14 को भारत लाया गया है।’’ सिंघल ने बताया कि चार अगस्त को एक सक्रिय और वांछित अपराधी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से निर्वासित किए जाने के बाद भारत लाया गया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सतीश बालन ने कहा कि एसटीएफ विदेश में छिपे वांछित अपराधियों के ठिकाने, उनकी यात्रा संबंधी जानकारी और गतिविधियों का पता लगाने के लिए मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने बताया कि फर्जी पासपोर्ट, फर्जी पहचान और बायोमेट्रिक एवं उंगलियों के निशान से जुड़े रिकॉर्ड का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान तथा उनके ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। बालन ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने विदेश में 12 गैंगस्टर को हिरासत में लिए जाने में मदद की है और उनके प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया जारी है। आईजीपी ने बताया कि अगस्त 2023 से अब तक 144 लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी), 54 रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) और 53 इंटरपोल संदर्भ जारी किए गए हैं।

इसके अलावा 93 पासपोर्ट रद्द किए गए हैं, नौ अनंतिम गिरफ्तारी अनुरोध और 16 प्रत्यर्पण अनुरोध भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में छिपे चार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 10,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का प्रस्ताव विचाराधीन है। अधिकारी के अनुसार, अवैध धन के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए एसटीएफ आपराधिक नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक लेनदेन और क्रिप्टोकरंसी/यूएसडीटी माध्यमों का भी पता लगा रहा है।

हरियाणा पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय व्यवस्था भी स्थापित की है।

Continue reading on the app

Mihir Sen ने 12 सितंबर 1966 को Dardanelles जलडमरूमध्य तैरकर पार कर बनाया था विश्व रिकॉर्ड

इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर 1966 को डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे। देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1786 : लार्ड कॉर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला। 1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।

1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत। 1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया। 1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। 1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया। 1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिमी जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया। 2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया। 2004: उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला। 2012 : ऐप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया। 2015: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अवैध खनन डेटोनेटरों में सिलसिलेवार विस्फोट होने से कम से कम 105 लोगों की मौत हुई और 150 से अधिक लोग घायल हो गए।

2021: साइबेरिया में हल्का विमान कजाचिंस्कॉय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत। 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई। 2024: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन।

2025: सी पी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अभिषेक के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत ने पहले टी20 में 7 विकेट से धो डाला

afg vs ind 1st t20 score: अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 इंटरेनशनल मैच में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. अरुण जेटली स्टेडियम में 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38 गेंदें रहते जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने 13.4 ओवर में 157 रन बनाए. Sun, 13 Sep 2026 22:40:03 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करो'| Raksha Bandhan | Premanand Ji Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:44:27+00:00

Houthis Attack on Israel: खाड़ी में हूतियों का भयंकर हंगामा? | Netanyahu | Iran | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers