विदिशा में भीषण सड़क हादसा, जीप और बाइक की टक्कर में 2 बच्चों की मौत, दंपत्ति गंभीर घायल
विदिशा में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां के कुरवाई स्थित मल्हारगढ़ मार्ग पर घोसुआ बर्री ग्राम के पास तेज रफ्तार से आ रही जीप ने बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों भाई-बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके माता-पिता को गंभीर चोट आई है।
ये हादसा शुक्रवार की रात का है, जब घोसुआ बर्री के रहने वाले रवि अपनी पत्नी रीना और बच्चे पूनम और कार्तिक के साथ घर लौट रहे थे। यहां मल्हारगढ़ मार्ग पर मुंगावली की तरफ से आ रही एक जीप में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
दंपत्ति का चल रहा इलाज
इस घटना के बाद दोनों बच्चों की तो मौत हो गई। लेकिन रवि और उनकी पत्नी रीना को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रास्ते से निकल रहे लोगों ने कुरवाई अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों को प्राथमिक इलाज देने के बाद विदिशा जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया। दोनों का डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
परिजनों ने किया चक्काजाम
इस हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्से का माहौल देखने को मिला। बच्चों की मौत से आहत परिजन अस्पताल के सामने उनके शव सड़क पर रख चक्काजाम कर बैठ गए। इस वजह से तकरीबन 2 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। जानकारी लगने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हो सका।
पुलिस कर रही जांच
मल्हारगढ़ मार्ग पर हुई इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां से दुर्घटनाग्रस्त जीप भी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया है। परिजनों का कहना है कि तुरंत ही कार्रवाई करते हुए चालक को पकड़ा जाए। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि आगे से इस तरह के हादसे ना हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश में निषाद नाराज, यह BJP के लिए शुभ संकेत क्यों नहीं है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







