Responsive Scrollable Menu

Ashoknagar News: “निराकरण नहीं हुआ तो यहीं बैठूंगा, चाहे रात हो जाए”, जन विश्वास शिविर में अधिकारियों पर भड़के विधायक बृजेंद्र सिंह यादव

“मैं यहां भाषण देने या सुनाने नहीं आया हूं। जब तक लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा, तब तक मैं यहां से नहीं जाऊंगा, चाहे रात हो जाए।” पिपरई के खुजराई गांव में लगे जन विश्वास अभियान शिविर में मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने अधिकारियों को दो टूक कह दिया। शिविर में लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विधायक नाराज नजर आए और उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही समाधान करने को कहा।

विधायक ने स्पष्ट किया कि जन विश्वास शिविर लगाने का उद्देश्य सिर्फ लोगों की शिकायतें सुनना या आवेदन लेना नहीं है। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर हो सकता है, उनका वहीं निराकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा “जन विश्वास शिविर का मतलब मौके पर निराकरण है। निराकरण के बाद ही मैं यहां से जाऊंगा। निराकरण क्यों नहीं हुआ, यह सवाल भी करूंगा।”

समाधान नहीं तो जवाब भी देना होगा

शिविर में विधायक बृजेंद्र सिंह यादव का जोर इस बात पर रहा कि शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सिर्फ आश्वासन देकर वापिस न भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों से लंबित समस्याओं पर जवाब मांगा और साफ कर दिया कि जिन मामलों का निराकरण नहीं हुआ है, उनकी वजह भी बतानी होगी।

निराकरण बिना नहीं जाएंगे वापिस

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन विश्वास अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था की गई है। खुजराई के शिविर में विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने इसी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के सामने सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब लोग अपनी समस्या लेकर शिविर तक पहुंचे हैं तो जहां संभव हो, उन्हें समाधान भी यहीं मिलना चाहिए।

विधायक ने अधिकारियों को साफ कर दिया कि वे समस्याओं का निराकरण कराए बिना शिविर से जाने वाले नहीं हैं। जरूरत पड़ी तो रात तक वहीं बैठेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो सका, उनमें संबंधित अधिकारी से पूछा जाएगा कि आखिर निराकरण क्यों नहीं हुआ है।

Continue reading on the app

ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक है अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगा और तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. जब वह मैदान पर उतरेंगे, तो एक बार फिर हर किसी को उनके बल्ले से बड़े-बड़े शॉट्स की उम्मीद रहेगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि भारत के कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं...

5- रिंकू सिंह

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रिंकू सिंह का नाम आता है. रिंकू ने 2023 से 2024 तक अफगानिस्तान के खिलाफ 4 मैच खेले, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 164.91 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए. रिंकू के बल्ले से एक फिफ्टी आई. उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के भी जड़े हैं.

4- केएल राहुल

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है. राहुल ने अपगानिस्तान के खिलाफ 2021 से 2022 के बीच 2 टी-20 मैच खेले, जिसकी 2 पारियों में 147.19 की स्ट्राइक रेट और 18.71 के औसत से 131 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है. उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले हैं.

3- शिवम दुबे

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर शिवम दुबे का नाम आता है. दुबे ने 2023 से अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 157.64 की स्ट्राइक रेट और 67 के औसत से 134 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के निकले.

2- रोहित शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2012 से 2024 तक 6 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 153.38 की स्ट्राइक रेट और 51 के औसत से 204 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला. वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए. रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 20 चौके और 11 छक्के जड़े. रोहित का हाईएस्ट स्कोर 121* रनों का है.

1- विराट कोहली 

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि रन मशीन विराट कोहली हैं. विराट ने 2012 से 2024 के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ 6 टी-20 मैच खेले, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 159.57 की स्ट्राइक रेट और 56.25 के औसत से 225 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला. विराट एक बार अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य पर भी आउट हुए. उन्होंने 21 चौके और 9 छक्के जड़े. कोहली का हाईएस्ट स्कोर 122* रनों का है.

यहां देखें पूरी लिस्ट:-

रैंक बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के 0 पर आउट
1 विराट कोहली 6 5 225 56.25 159.57 1 1 21 9 1
 2 रोहित शर्मा 6 6 204 51.00 153.38 1 1 20 11 2
3 शिवम दुबे 5 4 134 67.00 157.64 0 2 10 7
4 केएल राहुल 2 2 131 18.71 147.19 0 1 12 4
5 रिंकू सिंह 4 3 94 164.91 0 1 5 6

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन नहीं, नाम लेकर इस शख्स को दिया जीत का क्रेडिट, बोले-'मैं तारीफ करना चाहूंगा'

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

Brother of policeman killed on 9/11 speaks to BBC. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:19+00:00

BRICS Summit 2026:BRICS की तैयारियों में सबसे आगे भारत, किन देशों को छोड़ा पीछे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:40:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers