Mohammed Siraj: दो महीने के ब्रेक ने बिगाड़ी सिराज की रफ्तार, दलीप ट्रॉफी में लौट आया ‘पुराना सिराज’
Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज को अपनी गेंदबाजी में रफ्तार से ज्यादा रिदम यानी लय पर भरोसा है। लेकिन दो महीने के ब्रेक ने उनकी यही लय बिगाड़ दी। सिराज ने बताया कि लंबे ब्रेक के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका रन-अप बिखरा हुआ महसूस हुआ, जिसका सीधा असर उनकी रफ्तार पर पड़ा।
सिराज के मुताबिक, उनके कुछ कदम छोटे और कुछ ज्यादा लंबे हो रहे थे। इससे उनका पूरा फ्लो टूट गया और गेंदबाजी में वह विस्फोटक अंदाज नहीं आ पाया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। श्रीलंका में गॉल और कोलंबो टेस्ट के दौरान उनकी रफ्तार में साफ गिरावट देखने को मिली और वह 125-130 किमी/घंटे के आसपास गेंदबाजी करते नजर आए।
दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी पहली पारी में सिराज की यही परेशानी जारी रही। ईस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने शुरुआती गेंद पर अभिमन्यु ईश्वरन को परेशान किया, लेकिन पिच के सपाट होने के बाद वह अपनी रफ्तार और लय बरकरार नहीं रख सके। 25 ओवर में उन्होंने 140 रन दिए।
हालांकि दूसरी पारी में कहानी पूरी तरह बदल गई। सिराज ने खुद को नतीजे से दूर रखते हुए सिर्फ अपनी प्राकृतिक लय पर ध्यान दिया। इसका असर उनकी गेंदबाजी में साफ दिखा। उन्होंने करीब 135 किमी/घंटे की रफ्तार हासिल की और चेन्नई की सपाट पिच पर भी गेंद को हवा में और पिच से मूव कराया। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन को शानदार गेंद पर आउट किया, जबकि इशान किशन के खिलाफ भी उनकी गेंदबाजी काफी असरदार रही। दूसरी पारी में सिराज के आंकड़े 16 ओवर, 2 मेडन, 47 रन और 1 विकेट रहे।
सिराज ने कहा- उनका शरीर लंबे ब्रेक को आसानी से नहीं संभाल पाता। उनके 10 साल के करियर में यह पहली बार था जब उन्होंने लगातार दो महीने क्रिकेट से दूरी बनाई। जिम में वर्कआउट और कभी-कभार गेंदबाजी करने के बावजूद शरीर में वैसा रिस्पॉन्स और इंटेंसिटी नहीं दिखी।
उन्होंने श्रीलंका और चेन्नई की गर्मी में लगातार खेलने को भी चुनौतीपूर्ण बताया। श्रीलंका में दूसरे टेस्ट के दौरान करीब साढ़े तीन दिन फील्डिंग करने के बाद वह एक हफ्ते के अंदर चेन्नई में दलीप ट्रॉफी खेलने पहुंच गए। इसके बावजूद सिराज ने कहा कि देश के लिए खेलते समय बहाने नहीं चल सकते।
“परिसीमन के बाद पंचायत और वार्ड की सीमाएं बदल सकती हैं, जिससे गांव की पहचान और स्थानीय प्रतिनिधित्व पर असर पड़ेगा।”
Begusarai News : परिसीमन के बाद पंचायतों और वार्डों की सीमाओं में बदलाव हो सकता है, असर सीटों की संख्या पर ,जनसंख्या को सामान करने पर और साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा इसी को विस्तार से समझने के लिए देखिए यह पूरी रिपोर्ट। लोकसभा और विधानसभा सीटों पर पड़ सकता है असर परिसीमन का [...]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
The Begusarai





