Responsive Scrollable Menu

“परिसीमन के बाद पंचायत और वार्ड की सीमाएं बदल सकती हैं, जिससे गांव की पहचान और स्थानीय प्रतिनिधित्व पर असर पड़ेगा।”

Begusarai News : परिसीमन के बाद पंचायतों और वार्डों की सीमाओं में बदलाव हो सकता है, असर सीटों की संख्या पर ,जनसंख्या को सामान करने पर और साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा इसी को विस्तार से समझने के लिए देखिए यह पूरी रिपोर्ट। लोकसभा और विधानसभा सीटों पर पड़ सकता है असर परिसीमन का [...]

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन नहीं, नाम लेकर इस शख्स को दिया जीत का क्रेडिट, बोले-'मैं तारीफ करना चाहूंगा'

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में साउथ जोन की टीम को हराकर ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने खिताबी जीत अपने नाम कर ली है. फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही कमाल का प्रदर्शन किया था. उस खिताबी जीत पर अब ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक खास शख्स की तारीफ की है. आइए जानते हैं वैभव और ईशान किशन ने सराहना करते हुए क्या-क्या कहा...

क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वैभव ने सपोर्ट स्टाफ की तारीफ की और खासतौर पर रतन सर की तारीफ की, जो ईस्ट जोन के हेड कोच हैं.

बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "हमारी जोन काफी लंबे वक्त बाद फाइनल में पहुंची और जीती. जिस तरीके से हमने शुरुआत से ही डोमिनेट किया, उस तरीके से हमने खत्म भी किया. मैं तारीफ करना चाहूंगा हमारे कोच रतन सर को और जितने भी हमारे सपोर्ट स्टाफ में हैं और ईशान भईया को... जिस तरह से उन्होंने हार्डवर्क किया हम सबके लिए और सारे प्लेयर्स का भी कॉन्ट्रिब्यूशन रहा."

क्या बोले ईशान किशन?

ईस्ट जोन को खिताबी जीत दिलाने के साथ ही ईशान किशन ने अपना नाबाद रिकॉर्ड जारी रखा है. ईशान ने अब तक घरेलू स्तर पर जितने भी मैचों में कप्तानी की है, हर मैच में जीत दर्ज की है. ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने वाले कप्तान ईशान ने अपनी टीम की और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने बताया कि दूसरी टीमों और उनकी टीम में क्या अंतर रहा.

ईशान किशन ने कहा, "हमारी टीम में काफी यूनिटी थी. ऐसा बिलकुल भी महसूस नहीं हुआ कि हम लोग सिर्फ अपने-अपने स्टेट से आए और बस अपने प्लेयर्स पर ही ध्यान दे रहे हैं. बल्कि हर कोई हर किसी का बहुत ही अच्छी तरह से ध्यान रख रहा था. गेंदबाजों को ऐसे बैक कर रहे थे, जैसे अपने बॉलर्स हैं. सब एक-दूसरे को बहुत अच्छे से रख रहे थे. जब आप सब साथ हो जाते हो, तो इंज्वॉय करने लगते हो और जब आप इंज्वॉय करते हो, तो आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस निकलकर सामने आती है. तो मुझे लगता है कि यही फर्क था, हमारी और बाकी टीमों में."

ईस्ट जोन ने दर्ज की खिताबी जीत

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 ओवर में 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ जोन की टीम पहली पारी में 107.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 336 रनों पर ढेर हो गई. नतीजन, ईस्ट जोन ने पहली पारी के आधार पर साउथ जोन पर 372 रनों की बढ़त बनाई. 

इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 99.2 ओवर में 7 विकेट पर 388 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इसके साथ ही साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन 693 रन आएग हो गई. इसके बाद साउथ जोन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए नहीं और मैच ड्रॉ हो गया. ईस्ट जोन ने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने के आधार पर दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया..

ये भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस की लगी लॉटरी! 4 महीने में 31 मैच खेलेगा भारत, कब-किससे होगी भिडंत, आज ही नोट कल लें पूरा शेड्यूल

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे, कल एशिया कप फाइनल के साथ भारत-अफगानिस्तान T20 से बढ़ेगा रोमांच

Indian Cricket Team: क्रिकेट फैंस के लिए कल यानी 13 सितंबर (रविवार) का दिन एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन का पहला मुकाबला भारतीय मेंस टीम का अफगानिस्तान के साथ होगा. वहीं, महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों मुकाबलों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां. Sat, 12 Sep 2026 12:32:17 +0530

  Videos
See all

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली पहुंचे, BRICS Summit में PM मोदी से होगी मुलाकात | Xi Jinping | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:17+00:00

BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T07:06:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers