घर बनाने के लिए सरकार देगी ₹1.50 लाख, होम लोन पर 4% सब्सिडी; जानें किसे मिलेगा लाभ
PM Housing Scheme: शहरों में किराए के मकानों में रहने वाले और अपना खुद का घर बनाने का सपना देखने वाले गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. केंद्र सरकार अपनी महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0' (PMAY-Urban) को बड़े पैमाने पर लागू करने जा रही है. इस योजना के तहत सरकार ने शहरी गरीब और मध्यम वर्ग को नया घर बनाने, खरीदने या किफायती किराए पर मकान उपलब्ध कराने के लिए भारी आर्थिक मदद का प्रावधान किया है. सरकार ने इस पूरी योजना के लिए 10 लाख करोड़ रुपये के विशाल निवेश का रोडमैप तैयार किया है, जिससे देश भर के लगभग 1 करोड़ शहरी परिवारों को पक्के मकान का लाभ पहुंचाया जाएगा.
योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता के चार मुख्य आधार
इस योजना को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है ताकि हर जरूरतमंद अपनी आवश्यकता के अनुसार इसका लाभ उठा सके. पहली श्रेणी में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनके पास अपनी जमीन तो है, लेकिन उस पर मकान बनाने के लिए पैसे नहीं हैं. ऐसे पात्र लोगों को सरकार अपनी जमीन पर पक्का घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये की सीधी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. दूसरी श्रेणी उन लोगों के लिए है जिनके पास अपनी जमीन भी नहीं है. ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवारों के लिए सरकार सार्वजनिक और निजी एजेंसियों के साथ मिलकर किफायती मकानों का निर्माण कराएगी. इन मकानों की खरीद पर सरकार प्रति EWS परिवार 1.5 लाख रुपये की सहायता राशि देगी.
तीसरी श्रेणी में शहरों में काम करने आने वाले प्रवासी मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों का ध्यान रखा गया है, जो अधिक किराया देने में सक्षम नहीं होते. सरकार ऐसे लोगों के लिए बेहद कम दर पर मिलने वाले किराए के मकानों (Affordable Rental Housing) का निर्माण कराएगी. चौथी श्रेणी में बैंक लोन पर मिलने वाली ब्याज सब्सिडी का प्रावधान है. इसके अंतर्गत 8 लाख रुपये तक के होम लोन पर सालाना 4 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी. उदाहरण के तौर पर यदि बैंक से 9 प्रतिशत की दर पर लोन मिलता है, तो उसमें से 4 प्रतिशत ब्याज का भुगतान सरकार सब्सिडी के रूप में करेगी और लाभार्थी को केवल 5 प्रतिशत की दर से ही ब्याज देना होगा.
पात्रता और आवेदन के लिए जरूरी शर्तें
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को राहत पहुंचाना है जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं. इस योजना के लिए मुख्यतः वे परिवार पात्र माने जाएंगे जिनकी कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है. योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे अनिवार्य शर्त यह है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर देश के किसी भी हिस्से में पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों ने पहले कभी प्रधानमंत्री आवास योजना के किसी भी चरण के तहत लाभ प्राप्त किया है, वे इस नई योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.
सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क
Gold Silver Prices: सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं में करीब 1.10 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,341 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,571 रुपए या 1.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,50,770 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी देखी गई और सुबह 9:48 पर यह 867 रुपए या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,51,474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोना ने 1,50,695 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,51,483 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है।
अब चांदी-सोना का हाल
चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,34,099 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,530 रुपए या 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,31,569 रुपए प्रति किलो पर खुला। अब तक के कारोबार में सोने ने 2,30,270 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,32,096 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.29 प्रतिशत की कमजोरी 4,350 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.63 डॉलर प्रति औंस पर था। जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से डॉलर का मजबूत होना है। दुनिया की कई अहम मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 99.12 पर पहुंच गया है। इसके अलावा, देर शाम अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आएंगे, इससे आने वाले समय में सोने की दिशा तय होगी। इसे लेकर निवेशक सतर्क बने हुए हैं।
(DISCLAIMER: खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






