BRICS Summit 2026: दिल्ली के 5- स्टार होटल में खास इंतजाम, विदेशी मेहमानों के लिए सुरक्षा से लेकर शाही मेन्यू तक तैयार
BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी पूरी तरह से तैयार है. विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए दिल्ली के प्रमुख पांच सितारा होटलों में विशेष तैयारियां की गई हैं. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मेहमानों के खान-पान और ठहरने के लिए भव्य और अत्याधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं.
ईरानी राष्ट्रपति की सुरक्षा और द्विपक्षीय वार्ता
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजिशियान केंद्रीय दिल्ली स्थित द ओबेरॉय होटल में ठहरेंगे. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच उनकी सुरक्षा को अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है. इसी के मद्देनजर ओबेरॉय होटल के आसपास नेटवर्क जैमिंग से लेकर एंटी-ड्रोन सिस्टम तक तैनात किए गए हैं. बिना रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) पास के होटल स्टाफ को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है.
होटल के बाहर अभेद्द सुरक्षा घेरा
होटल में सुरक्षा का चार स्तरीय घेरा तैयार किया गया है. सबसे बाहरी सुरक्षा की कमान दिल्ली पुलिस संभाल रही है, जबकि मध्य परत में अर्धसैनिक बल तैनात हैं. आंतरिक सुरक्षा में एनएसजी के कमांडो मौजूद हैं और राष्ट्रपति के सबसे नजदीकी घेरे में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सीक्रेट सिक्योरिटी टीम तैनात रहेगी. सुरक्षा बल अत्याधुनिक असॉल्ट राइफलों, मेटल डिटेक्टर्स और बम निरोधक दस्तों के साथ मुस्तैद हैं. सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पजिशियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी. यह मुलाकात पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के साथ-साथ नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर, चाबहार पोर्ट में भारतीय निवेश और अफगानिस्तान से कनेक्टिविटी जैसे सामरिक मुद्दों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.
प्रमुख होटलों में मेहमानों का ठहराव और सुविधाएं
ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने आ रहे विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं के लिए दिल्ली के अन्य प्रतिष्ठित होटलों को भी सुरक्षा और luxury के लिहाज से सजाया गया है. आईटीसी मौर्या में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ठहर रहे हैं, जबकि ताज होटल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रवास की व्यवस्था की गई है. होटल द ललित में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, बुरुंडी के राष्ट्राध्यक्ष और यूएई सहित कई अन्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को ठहराया गया है. होटल द ललित में राष्ट्राध्यक्षों के लिए 3500 वर्ग फुट में फैला एक विशेष प्रेसिडेंशियल सूट तैयार किया गया है. यह सूट पूरी तरह बुलेटप्रूफ है और इसमें हाई-टेक सुरक्षा के साथ लग्जरी का खास ध्यान रखा गया है. इसके भीतर ही बेडरूम से लेकर पर्सनल मीटिंग हॉल तक की व्यवस्था की गई है.
भारतीय संस्कृति और खान-पान की झलक
विदेशों से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए होटलों में भव्य रेड कार्पेट बिछाए गए हैं और ब्रिक्स की थीम पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाई गई हैं. स्वागत के लिए विशेष रूप से व्हाइट चॉकलेट से तैयार ब्रिक्स लोगो पेश किया जाएगा. खान-पान के मोर्चे पर मेहमानों के लिए भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मेन्यू भी शामिल किया गया है. स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए इस बार के मेन्यू में भारत के पारंपरिक 'मिलेट्स' (श्री अन्न) से बने व्यंजनों को प्रमुखता से शामिल किया गया है, ताकि विदेशी प्रतिनिधि भारत के समृद्ध खान-पान के स्वाद का अनुभव कर सकें.
भारत की 7.8% की GDP ग्रोथ ने दुनिया को चौंकाया, IMF ने बताया सर्विस और एक्सपोर्ट का असर
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की प्रवक्ता जूली कोज़ैक ने भारत की आर्थिक रफ्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक GDP ग्रोथ 7.8 फीसदी रही, जो IMF के स्टाफ अनुमान और …
The post भारत की 7.8% की GDP ग्रोथ ने दुनिया को चौंकाया, IMF ने बताया सर्विस और एक्सपोर्ट का असर appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar







