Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा में क्या नहीं चढ़ाते और क्या बिल्कुल न करें? जानें जरूरी नियम

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति बप्पा को समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व होता है. इस दिन बप्पा का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गणेश चतुर्थी होती है और चतुर्दशी तिथि पर अनंत चौदस यानी गणपति विसर्जन होता है. ऐसे में इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को है जबकि विसर्जन 25 सितंबर 2026 को है. गणपति उत्सव के दौरान गणेश जी घर में स्थापित किए जाते हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. कहा जाता है कि इस दौरान बप्पा बाल स्वरूप में आते हैं. इसलिए, उनकी पूजा करते समय कुछ गलतियों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए वरना इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही यह भी जानते हैं गणेश चतुर्थी पर बप्पा को कौन सी चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए.

गणेश चतुर्थी 2026 तिथि (Ganesh Chaturthi 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन 15 सितंबर 2026 को 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में गणेश चतुर्थी 14 तारीख को पूरे दिन मनाई जाएगी. बप्पा की पूजा के लिए मध्याह्न पूजन मुहूर्त शुभ माना जाता है. इस मुहूर्त की अवधि है 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 1 बजकर 23 मिनट तक. यानी कि आपको पूजा करने के लिए कुल 2 घंटे 27 मिनट का समय मिलेगा. इस अवधि में ही मूर्ति स्थापित होगी.

भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

बप्पा की पूजा में इन चीजों का प्रयोग वर्जित 

1.तुलसी पत्र- सनातन धर्म में तुलसी के पत्ते को अत्यंत शुद्ध व पूजनीय माना जाता है. मगर भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग वर्जित है. गलती से भी इनकी पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसलिए, इन पत्तों का भोग बप्पा को न लगाएं और न ही इन पत्तों को गणेश जी की मूर्ति के पास रखें.

2.चमड़े की वस्तु- भगवान गणेश की पूजा के दौरान किसी को भी अपने पास चमड़े की चीजें नहीं रखनी या पहननी चाहिए. उनके पास चमड़े का पर्स, बेल्ट या जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. ऐसी चीजों से पूजा स्थल अशुद्ध हो सकता है. माना जाता है कि यह गलती करने पर दोष लग सकता है. बप्पा की पूजा के लिए या उनके मूर्ति स्थापना में इससे बनी चीज का प्रयोग न करें.

3.केतकी का फूल- पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार ब्रह्मा जी और विष्णुजी  का युद्ध हुआ था. इसको सुलझाने के लिए शिवजी ने एक ज्योतिर्लिंग का रूप ले लिया और उसके छोर को ढूंढने के लिए कहा. ब्रह्मा जी ने ज्योतिर्लिंग का छोर मिलने का मिथ्या दावा किया और इस झूठ में उन्होंने केतकी के फूल को भी गवाही देने के लिए राजी कर लिया. इससे क्रोधित होकर भगवान शिव ने केतकी फूल को श्राप दे दिया था कि उन्हें पूजा उनकी पूजा में कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. भगवान गणेश भी महादेव के पुत्र है, इसलिए उनकी पूजा में केतकी के फूल का प्रयोग निषेध है. 

4.टूटा हुआ अक्षत- गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को साबुत अक्षत चढ़ाने की परंपरा है. ऐसे में यदि आपने टूटा हुआ अक्षत यानी कि टूटे चावल लिए हैं तो उसे न चढ़ाएं. ये चावल खंडित माने जाते हैं. इनका प्रयोग किसी भी प्रकार की पूजा में वर्जित होता है. टूटा अक्षत अपूर्णता का सूतक होता है, जिससे भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं.

5.गंदे पूजा-पात्र या सामग्री- बप्पा की पूजा के दौरान आपको साफ-सुथरे पूजा के बर्तनों या पात्रों का प्रयोग करना चाहिए. पूजन सामग्री भी पूरी तरह से शुद्ध होनी चाहिए. गणेश जी की पूजा में पवित्रता, स्वच्छता और सात्विकता बनाएं रखना आवश्यक होता है. गंदे बर्तन, गंदा जल या फिर बांसी फूल से भगवान का अनादर होता है. बप्पा की पूजा के दौरान प्रत्येक दिन घर की सफाई करें और स्वच्छता रखें. साथ ही, इस दौरान घर में तामसिक चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को किन चीजों का भोग नहीं लगाते?

1.बासी फलों

गणपत्ति बप्पा की पूजा में उन्हें कभी भी बासी फलों का भोग नहीं लगाना चाहिए. यदि फल खराब हो गए हैं तो उन्हें पूजा सामग्री में शामिल न करें.

2.प्याज-लहसुन

गणपति उत्सव के दौरान लोग घर में बप्पा को रखते हैं. इस दौरान भक्त घर में ही तरह-तरह के व्यंजनों का भोग बनाकर उन्हें अर्पित करते हैं. ऐसे में आपको ध्यान रखना होगा कि किसी भी चीज में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल न किया जाएं. ये तामसिक सामग्रियां होती हैं.

3.बासी या खराब भोजन

बप्पा की पूजा के लिए भोग हमेशा ताजा और सात्विक तरीके से बनाया होना चाहिए. उन्हें बासी या पुराना भोजन अर्पित नहीं किया जाता है. इसके अलावा, उन्हें जूठे भोजन का भी भोग नहीं लगाना चाहिए.

गणपति पूजा के दौरान क्या गलतियां न करें?

1.मूर्ति को जमीन पर रखना

अक्सर हम जाने-अनजाने में गणेश जी की मूर्ति को लाकर सीधे जमीन पर रख देते हैं. मगर हमें ऐसा नहीं करना चाहिए. गणपति बप्पा की प्रतिमा को कभी-कभी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. उन्हें हमेशा किसी चौकी पर बिठाना चाहिए.

2.खंडित मूर्ति 

गणेशोत्सव के लिए गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदी जाती है. पूजा की मूर्ति टूटी या फिर कहीं से भी खंडित नहीं होनी चाहिए. इसलिए, मूर्ति का चयन करते समय उसकी सही से जांच कर लें.

3.बप्पा को अकेले न छोड़ें

गणपति जी को यदि घर में स्थापित किया है तो उन्हें कभी भी अकेला न छोड़ें. 10 दिन के इस पर्व में जब तक उनका विसर्जन नहीं हुआ है, तब तक हमेशा परिवार का कोई एक सदस्य बप्पा के साथ घर में उपस्थित रहना चाहिए.

4.आरती जरूर करें

इस दौरान गणपति बप्पा की पूजा में सुबह और शाम, दोनों समय आरती जरूर करें. आरती और मंत्र जाप करने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. आरती करने से घर में भी सकारात्मक माहौल बना रहता है.

5.अशुद्धता न रखें

गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान पूजा करने के लिए कभी भी बिना स्नान शामिल न हों. अशुद्ध तन और मन से पूजा बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

खाने के सामान में निकले छोटे-छोटे कीड़े, Bipasha Basu ने शेयर की चौंकाने वाली पोस्ट

Bipasha Basu Found Worms in Protein: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उन्हें एक नए खोले गए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे के अंदर छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए. बिपाशा ने वीडियो में उस प्रोडक्ट को दिखाया और इसके जरिए उसकी क्वालिटी पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले में महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से भी मदद की अपील की है. बिपाशा की ये पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब महाराष्ट्र में फूड प्रोडक्ट्स की क्वालिटी, साफ-सफाई और मिलावट को लेकर FDA की कार्रवाई लगातार चर्चा में है. 

प्रोटीन पाउडर का डिब्बा खोलते ही दिखे कीड़े

बिपाशा बसु ने गुरुवार यानी 10 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में उन्होंने एक नए खोले गए Isopure प्रोटीन/न्यूट्रिशन प्रोडक्ट का डिब्बा दिखाया. बिपाशा ने दावा किया कि डिब्बे के अंदर उन्हें बेहद छोटे-छोटे कीड़े नजर आए. उन्होंने वीडियो में उन कीड़ों को कैमरे के सामने दिखाने की भी कोशिश की. वीडियो में बिपाशा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ये प्रोडक्ट छोटे-छोटे कीड़ों से भरा हुआ है. 

उन्होंने इस बात पर खास तौर पर जोर दिया कि ये कोई पुराना डिब्बा नहीं था बल्कि नया पैक खोला गया था. उनके मुताबिक, डिब्बा खोलने के बाद ही उन्हें उसके अंदर ये समस्या दिखाई दी. बिपाशा की इस शिकायत ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि प्रोटीन पाउडर और दूसरे न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन के हिस्से के तौर पर करते हैं. 

तुकाराम मुंडे को किया टैग

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा बिपाशा बसु की उस अपील की हो रही है, जो उन्होंने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से की है. बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें टैग करते हुए लिखा कि वो कंस्यूमर्स की सुरक्षा के लिए उनकी मदद चाहती हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी ‘आखिरी उम्मीद’ बताते हुए उम्मीद जताई कि जो सामान लोग पैसे देकर खरीदते हैं, वो सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए.

चर्चा में क्यों हैं तुकाराम मुंडे?

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे पिछले कुछ समय से फूड सेफ्टी से जुड़े मामलों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. राज्य में फूड प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमों के उल्लंघन को लेकर FDA की ओर से कई जगहों पर निरीक्षण और कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी कई लोग फूड प्रोडक्ट्स से जुड़ी शिकायतों में तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए नजर आ रहे हैं. बिपाशा बसु का मामला भी इसी सिलसिले की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है.

श्वेता तिवारी भी कर चुकी हैं शिकायत

वहीं बता दें कि बिपाशा बसु पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने तुकाराम मुंडे को टैग कर फूड सेफ्टी से जुड़ी शिकायत सामने रखी है. इससे पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी कुछ ऐसा ही किया था. अगस्त 2026 में श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने Swiggy Instamart से Red Bull ऑर्डर किया था और इसके साथ उन्हें एक कॉकरोच भी मिला. श्वेता ने वीडियो में कॉकरोच को अपने घर में घूमते हुए दिखाया था. श्वेता ने मजाकिया अंदाज में लेकिन सीधे तौर पर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए पूछा था कि क्या उन्हें इस मामले में उन्हें टैग करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने उनसे इस मामले पर ध्यान देने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में सिद्धार्थ शुक्ला को देख रोने लगे कंटेस्टेंट्स, फिल्म देखते ही इमोशनल हुआ पूरा घर

Continue reading on the app

  Sports

131 साल में पहली बार... बिना एक भी रन दिए गेंदबाज ने 3 विकेट चटकाए, तीनों बल्लेबाज एक ही तरह से हुए आउट

Manav Suthar create history: मानव सुथार ने इंग्लैंड में वॉरविकशायर के लिए खेलते हुए एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. ग्लेमर्गन के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच में उन्होंने बिना कोई रन दिए 15 गेंदों में 3 विकेट चटकाए और तीनों को क्लीन बोल्ड किया. 1895 में टॉम हेवर्ड के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा करने वाले वे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. Fri, 11 Sep 2026 22:00:52 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: दुनिया ने देखा Delhi का पॉवर शो! | BRICS Summit | Modi-Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T16:42:37+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: 9/11 Attack की 25वीं बरसी पर Drone से श्रद्धांजलि | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T16:43:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers