Responsive Scrollable Menu

खाने के सामान में निकले छोटे-छोटे कीड़े, Bipasha Basu ने शेयर की चौंकाने वाली पोस्ट

Bipasha Basu Found Worms in Protein: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उन्हें एक नए खोले गए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे के अंदर छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दिए. बिपाशा ने वीडियो में उस प्रोडक्ट को दिखाया और इसके जरिए उसकी क्वालिटी पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले में महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे से भी मदद की अपील की है. बिपाशा की ये पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब महाराष्ट्र में फूड प्रोडक्ट्स की क्वालिटी, साफ-सफाई और मिलावट को लेकर FDA की कार्रवाई लगातार चर्चा में है. 

प्रोटीन पाउडर का डिब्बा खोलते ही दिखे कीड़े

बिपाशा बसु ने गुरुवार यानी 10 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में उन्होंने एक नए खोले गए Isopure प्रोटीन/न्यूट्रिशन प्रोडक्ट का डिब्बा दिखाया. बिपाशा ने दावा किया कि डिब्बे के अंदर उन्हें बेहद छोटे-छोटे कीड़े नजर आए. उन्होंने वीडियो में उन कीड़ों को कैमरे के सामने दिखाने की भी कोशिश की. वीडियो में बिपाशा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ये प्रोडक्ट छोटे-छोटे कीड़ों से भरा हुआ है. 

उन्होंने इस बात पर खास तौर पर जोर दिया कि ये कोई पुराना डिब्बा नहीं था बल्कि नया पैक खोला गया था. उनके मुताबिक, डिब्बा खोलने के बाद ही उन्हें उसके अंदर ये समस्या दिखाई दी. बिपाशा की इस शिकायत ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि प्रोटीन पाउडर और दूसरे न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन के हिस्से के तौर पर करते हैं. 

तुकाराम मुंडे को किया टैग

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा बिपाशा बसु की उस अपील की हो रही है, जो उन्होंने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे से की है. बिपाशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्हें टैग करते हुए लिखा कि वो कंस्यूमर्स की सुरक्षा के लिए उनकी मदद चाहती हैं. एक्ट्रेस ने उन्हें अपनी ‘आखिरी उम्मीद’ बताते हुए उम्मीद जताई कि जो सामान लोग पैसे देकर खरीदते हैं, वो सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए.

चर्चा में क्यों हैं तुकाराम मुंडे?

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे पिछले कुछ समय से फूड सेफ्टी से जुड़े मामलों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. राज्य में फूड प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता, स्वच्छता और नियमों के उल्लंघन को लेकर FDA की ओर से कई जगहों पर निरीक्षण और कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी कई लोग फूड प्रोडक्ट्स से जुड़ी शिकायतों में तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए नजर आ रहे हैं. बिपाशा बसु का मामला भी इसी सिलसिले की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है.

श्वेता तिवारी भी कर चुकी हैं शिकायत

वहीं बता दें कि बिपाशा बसु पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने तुकाराम मुंडे को टैग कर फूड सेफ्टी से जुड़ी शिकायत सामने रखी है. इससे पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी कुछ ऐसा ही किया था. अगस्त 2026 में श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने Swiggy Instamart से Red Bull ऑर्डर किया था और इसके साथ उन्हें एक कॉकरोच भी मिला. श्वेता ने वीडियो में कॉकरोच को अपने घर में घूमते हुए दिखाया था. श्वेता ने मजाकिया अंदाज में लेकिन सीधे तौर पर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए पूछा था कि क्या उन्हें इस मामले में उन्हें टैग करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने उनसे इस मामले पर ध्यान देने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में सिद्धार्थ शुक्ला को देख रोने लगे कंटेस्टेंट्स, फिल्म देखते ही इमोशनल हुआ पूरा घर

Continue reading on the app

केदारनाथ में फटा बादल, चिरबासा हेलीपैड के पास हुआ भारी लैंडस्लाइड, रूकी यात्रा

Kedarnath Cloudburst: केदारनाथ में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. केदानाथ में चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फट गया. इससे हेलीपैड के 150 मीटर के आसपास मलबा भर गया. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने फिलहाल यात्रा रोक दी है. 

केदारनाथ धाम की 2026 की यात्रा 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए धाम में दर्शन का सिलसिला जारी रहा. खराब मौसम और बारिश के दौरान कुछ समय के लिए यात्रा मार्ग या हेली सेवा प्रभावित हुई, लेकिन यात्रा पर स्थायी रोक नहीं लगाई गई.

नवंबर तक चलेगी यात्रा

मानसून के दौरान मौसम खराब होने पर स्थानीय स्तर पर कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए सेवाएं प्रभावित होती रही हैं. हालांकि, परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई. इस साल केदारनाथ धाम के कपाट नवंबर में बंद होने की संभावना है. संभावित कार्यक्रम के अनुसार, कपाट 11 नवंबर 2026 यानी भाई दूज के आसपास बंद किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस साल की केदारनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।.

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: मैच से 48 घंटे पहले भारत को तगड़ा झटका, चोटिल हुए ईशान किशन

Ishan Kishan Injured: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ईशान किशन चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें प्रैक्टिस सेशन भी छोड़ना पड़ा. Fri, 11 Sep 2026 22:21:34 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 के लिए India पहुंचे Republic of Burundi के President Évariste Ndayishimiye #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T17:12:28+00:00

BRICS Summit 2026: पुतिन की सुरक्षा एक 'चक्रव्यूह' है! #shorts #putinsecurity #pmmodi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T17:10:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers