Responsive Scrollable Menu

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, टैक्स फ्री करने पर बोले ये बात

भोपाल के कोलार स्थित दृष्टि प्लाजा में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। वहीं उनके साथ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र यती, महापौर मालती राय और कई पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बता दें कि फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनसे जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित है।

दरअसल मुख्यमंत्री ने फिल्म देखने से पहले कहा कि ‘हनुमान अंश’ में मध्यप्रदेश की कई प्रतिभाओं ने काम किया है। उन्होंने बताया कि सरकार फिल्म को टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। फिल्म के जरिए नीम करोली बाबा के जीवन दर्शन और उनके संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

टैक्स फ्री करने पर सरकार का विचार

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रसंगों को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि आस्था के आधार पर नीम करोली बाबा को भगवान हनुमान का अंश माना जाता है और फिल्म उसी भावना को दिखाने का प्रयास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म में समाज में एक-दूसरे की मदद करने और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का संदेश भी दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार फिल्म को टैक्स फ्री करने के विषय पर विचार कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म की टीम और कलाकारों से भी मुलाकात की। फिल्म में प्रदेश के कलाकारों की भागीदारी को उन्होंने सराहा और कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को ऐसे मंच मिलने चाहिए।

सुनील लोधी का बुंदेली भजन बना खास आकर्षण

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की खास बात यह भी है कि इसमें सागर जिले के दिव्यांग गायक सुनील लोधी की आवाज में बुंदेली भजन शामिल किया गया है। सुनील लोधी की प्रतिभा पहले भी मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी थी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री निवास बुलाकर सम्मानित किया था। उस दौरान उन्हें एक लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी गई थी और उनकी आंखों के इलाज में मदद का आश्वासन दिया गया था। अब उनकी आवाज फिल्म का हिस्सा बनने से प्रदेश की लोक गायकी को भी नई पहचान मिली है। इस दौरान फिल्म से जुड़े 8 वर्षीय बाल कलाकार मास्टर सात्विक शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की टीम के साथ बातचीत हुई और कलाकारों का स्वागत किया गया।

Continue reading on the app

जबलपुर पुलिस ने पकड़ी 231 लीटर कच्ची शराब, 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अलग अलग ठिकानों पर दी गई दबिश में पुलिस ने दो महिलाओं सहित 4 को हिरासत में लिया है और लगभग 231 लीटर कच्ची शराब जब्त की है।

पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में की गई ये कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष सिंह के नेतृत्व में की गई है। जिले के तिलवारा, गढ़ा और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम की ओर से ये कार्रवाई की गई है।

231 लीटर शराब जब्त

अपनी इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 231 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसी के साथ 5 क्विंटल लाहन और चाय बनाने के उपकरण भी मिले जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अलग अलग जगहों से जब्त हुई शराब से जुड़े आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में मामला दर्ज किया गया।

आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

ग्राम ग्वारी में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 18 साल के इंदर सिंह गौड़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 58 पन्नियों में भरी 58 लीटर शराब जब्त की गई है। वहीं ग्राम सकरी में जयंती चक्रवर्ती को पुलिस ने अपने घर के पीछे रखी कुप्पियों से ग्राहकों को शराब बेचते हुए पकड़ा। उसके पास से 58 लीटर शराब बरामद की गई और खरीदी करने के लिए आए लोग भाग निकले। ग्राम लम्हेटी में धनराज यादव को 55 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत के नॉकआउट क्रिकेट मैचों के समय में बदलाव, जानिए जापान में कब और कितने बजे होंगे मुकाबले

एशियम गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के नॉकआउट मुकाबलों का समय 30 मिनट पहले कर दिया गया है. भारत 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल खेलेगा, जिसे भारतीय फैंस सुबह 10:00 बजे से देख सकेंगे. जापान में जल्दी अंधेरा होने और फ्लडलाइट्स न होने के कारण यह बदलाव किया गया है. Sat, 12 Sep 2026 23:16:04 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: हूतियों ने मचाया बवंडर? जंग पर आया बड़ा अपडेट! | Neyanyahu | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T22:00:33+00:00

Gold Rate Today: सोने के दाम में अचानक गिरावट? | Gold Price Crash | Gold Silver Rate | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers