Responsive Scrollable Menu

Neem Karoli Baba Death Anniversary: लक्ष्मी नारायण शर्मा कैसे बने नीम करोली बाबा? पढ़ें फिरोजाबाद से कैंची धाम तक की पूरी कहानी

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की पुण्यतिथि पर जानें कैसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी नारायण शर्मा बने कैंची धाम के महाराज जी और क्या है फिरोजाबाद से कैंची धाम तक की पूरी कहानी.

Continue reading on the app

काउंटी में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया, यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया

लीड्स के हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच में कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए। उन्हाेंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए हैं। उनके प्रदर्शन से यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया। यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए। कुलदीप ने 94 गेंदों पर 36 रन भी बनाए। इसके जवाब में एसेक्स की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने 23 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में 6 विकेट, एसेक्स 113 रन पर सिमटा फॉलोऑन खेलने उतरी एसेक्स की दूसरी पारी में कुलदीप ने 16 ओवर में 50 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के सामने एसेक्स की टीम 40 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप के मैच में 10/120 के आंकड़े रहे, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ मैच फिगर हैं। यॉर्कशायर ने तीसरे दिन ही मुकाबला पारी और 106 रन से अपने नाम कर लिया। हेडिंग्ले की पिच ने कुलदीप को दिया फायदा कुलदीप ने मैच से पहले हेडिंग्ले की पिच को अपनी गेंदबाजी के लिए बेहतर बताया था। उन्होंने कहा था कि विकेट में पहले से तेजी थी, इसलिए उन्हें गेंद को ज्यादा तेज फेंकने की जरूरत नहीं पड़ी। गेंद में अच्छी स्पिन और सही टप्पा उनकी रणनीति का हिस्सा रहा। उन्होंने भारतीय पिचों से तुलना करते हुए कहा था कि भारत में विकेट धीमे होते हैं और बल्लेबाजों को गेंद खेलने के लिए ज्यादा समय मिलता है। हेडिंग्ले की तेजी के कारण बैकफुट पर जाने वाले बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट मिलने के मौके ज्यादा बने। गंभीर के लिए संदेश, टेस्ट टीम में दावेदारी मजबूत कुलदीप का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब भारतीय टेस्ट टीम में स्पिन विभाग को लेकर विकल्प बढ़े हैं। आर अश्विन के संन्यास के बाद रवींद्र जडेजा टीम के अनुभवी स्पिन विकल्प हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कुलदीप ने अब लाल गेंद से इंग्लैंड में मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी फिर मजबूत की है। खास तौर पर 10 विकेट का यह प्रदर्शन बताता है कि वह सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी लंबे स्पेल में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

7 दशक, 779 मेडल...1951 के पहले एशियाई खेल से 100 पदकों की तड़प तक, ऐसे बदला भारतीय खेलों का इतिहास

India At Asian Games: मार्च 1951 में नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम से 'एवर ऑनवर्ड' के संकल्प के साथ शुरू हुआ भारत का एशियन गेम्स का सफर दशकों तक संघर्षों और सीमित पदकों से भरा रहा. मिल्खा सिंह और पीटी उषा की स्वर्णिम चमकों के बावजूद देश 100 पदकों का आंकड़ा हासिल करने को तरसता रहा. हालांकि, ग्वांग्झू 2022 में भारतीय एथलीटों ने 28 गोल्ड सहित रिकॉर्ड 107 पदक जीतकर इतिहास रचा. अब 'इस बार 100 पार' के इस आत्मविश्वास के साथ भारतीय दल की नजरें जापान के आइची-नागोया खेलों पर टिकी हैं. Sat, 12 Sep 2026 18:27:28 +0530

  Videos
See all

PM Modi-Jinping Meeting Breaking News: करीब 50 मिनट चली मोदी-जिनपिंग की बैठक | BRICS 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T14:10:17+00:00

Modi Xi Jinping Meeting : भारत-चीन में कौन-सी डील? | India China Deal | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T14:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers