Responsive Scrollable Menu

चोटिल रबाडा साउथ अफ्रीका की वनडे टीम से बाहर:हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी; ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मिलर और डी कॉक की वापसी

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। रेगुलर कप्तान टेम्बा बवुमा की वापसी हुई है। डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी टीम में जगह मिली है। सीरीज 24 सितंबर से डरबन में शुरू होगी। मिलर और डी कॉक फिलहाल सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड नहीं हैं, लेकिन दोनों ने इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। रबाडा चोट की वजह से बाहर, कोएट्जे को मौका रबाडा की जगह जेराल्ड कूट्जी की साउथ अफ्रीकी वनडे टीम में वापसी हुई है। हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा- ‘कूट्जी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उनसे टीम को मजबूती मिलेगी।’ वहीं चोट से उबर रहे रबाडा के आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर फैसला फिजियो की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। टीम के दूसरे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। ब्रेविस फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे अटैकिंग बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को भी वनडे टीम से बाहर रखा गया है। वे टेस्ट हसीजन की तैयारी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे। कॉनराड ने कहा- वनडे टीम से बाहर सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे, जिसमें ब्रेविस भी शामिल हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेलने का मौका मिलेगा।' 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस कॉनराड ने कहा कि यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम की योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा- ‘वर्ल्ड कप में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। यह सीरीज टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। इससे उन खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा जो इस सीजन में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दावेदार हैं।’ ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन ने 334 बॉल पर 270 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट; कुमार कुशाग्र की भी सेंचुरी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान 334 गेंदों पर 270 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन की टीम सोमवार को दूसरे दिन पहली पारी में 708 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

क्रिकेटर अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को कहा- मेरी पार्टनर:8 फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया; बाजू पर एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवा चुके

पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को सोमवार को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर। इसके साथ उन्होंने समरीन के साथ करीब 8 फोटो भी शेयर की हैं। समरीन कौर 27 साल की हो गई हैं। अर्शदीप का यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए ‘मेरी जान’ और ‘पार्टनर’ जैसे शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया है। कुछ दिन पहले दोनों अपने बाजू पर दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू भी बनवा चुके हैं। इससे पहले अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में ‘My Person’ लिखा था। इसके बाद पिछले 4 महीने से चल रही दोनों की डेटिंग की चर्चाओं पर विराम लग गया था। हालांकि उनका परिवार इस रिश्त को लेकर अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है। अर्शदीप ने ये PHOTOS पोस्ट कीं… दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवाया अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने हाल ही में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला मैचिंग टैटू बनवाया है। यह टैटू 5-6 सितंबर को बेंगलुरु के मशहूर एलियंस टैटू स्टूडियो में बनवाया गया। इसे आर्टिस्ट सनी सेन और डिजाइनर अभिषेक गवाई ने तैयार किया है। अर्शदीप ने अपनी बांह पर समरीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘SK’ और समरीन ने अपनी बांह पर अर्शदीप के शुरुआती अक्षर ‘AS’ गुदवाए हैं। खास बात यह है कि दोनों ने टैटू में एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया है। अर्शदीप की बांह पर ‘SK’ समरीन की लिखावट में है, जबकि समरीन की बांह पर ‘AS’ अर्शदीप की लिखावट में बनाया गया है। इस तरह दोनों के टैटू एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जानिए अर्शदीप का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा ये खबर भी पढ़ें: क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म: इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी पंजाब के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'My Person' लिखा। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप में कमाल कर रही है दीप्ति शर्मा, ऑलराउंडर प्रदर्शन से फाइनल में भारत की उम्मीदें

दीप्ति शर्मा ने हालिया मैच में 3 विकेट लेने और अहम रन बनाने पर अपनी भूमिका, फाइनल की तैयारी और टीम रणनीति साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देती हैं और फाइनल के लिए टीम की उम्मीदों को उजागर किया। #दीप्तिशर्मा #भारतीयक्रिकेट Fri, 11 Sep 2026 14:08:00 +0530

  Videos
See all

Anil Baluni : सांसद अनिल बलूनी ने खेला फुटबॉल | Football | Haldwani | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:16:09+00:00

ATM New Card Service: ATM से 2 मिनट में मिलेगा नया Debit Card! Debit card replacement process #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T09:07:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers