क्रिकेटर अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड को कहा- मेरी पार्टनर:8 फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया; बाजू पर एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवा चुके
पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को सोमवार को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान, मेरी क्रेजी, स्मार्ट, मैच्योर और खूबसूरत पार्टनर। इसके साथ उन्होंने समरीन के साथ करीब 8 फोटो भी शेयर की हैं। समरीन कौर 27 साल की हो गई हैं। अर्शदीप का यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर समरीन के लिए ‘मेरी जान’ और ‘पार्टनर’ जैसे शब्दों का खुलकर इस्तेमाल किया है। कुछ दिन पहले दोनों अपने बाजू पर दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू भी बनवा चुके हैं। इससे पहले अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में ‘My Person’ लिखा था। इसके बाद पिछले 4 महीने से चल रही दोनों की डेटिंग की चर्चाओं पर विराम लग गया था। हालांकि उनका परिवार इस रिश्त को लेकर अभी खुलकर बात नहीं कर रहा है। अर्शदीप ने ये PHOTOS पोस्ट कीं… दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवाया अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने हाल ही में एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों वाला मैचिंग टैटू बनवाया है। यह टैटू 5-6 सितंबर को बेंगलुरु के मशहूर एलियंस टैटू स्टूडियो में बनवाया गया। इसे आर्टिस्ट सनी सेन और डिजाइनर अभिषेक गवाई ने तैयार किया है। अर्शदीप ने अपनी बांह पर समरीन के नाम के शुरुआती अक्षर ‘SK’ और समरीन ने अपनी बांह पर अर्शदीप के शुरुआती अक्षर ‘AS’ गुदवाए हैं। खास बात यह है कि दोनों ने टैटू में एक-दूसरे की हैंडराइटिंग का इस्तेमाल किया है। अर्शदीप की बांह पर ‘SK’ समरीन की लिखावट में है, जबकि समरीन की बांह पर ‘AS’ अर्शदीप की लिखावट में बनाया गया है। इस तरह दोनों के टैटू एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जानिए अर्शदीप का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा ये खबर भी पढ़ें: क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म: इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी पंजाब के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'My Person' लिखा। (पढ़ें पूरी खबर)
क्या अब मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगा भारत:इंडियन विमेंस टीम एशिया कप जीतने की दावेदार; पिछले साल कप्तान सूर्या ने किया था इनकार
एशिया कप का फाइनल मुकाबला। दुबई का ग्राउंड। भारतीय टीम चैंपियन बनती है। लेकिन ट्रॉफी नहीं लेती। कारण- जो शख्स ट्रॉफी देने वाला था, वह पाकिस्तानी था। यह घटना करीब एक साल पहले दुबई में हुई थी। अब 13 सितंबर को दुबई के उसी ग्राउंड पर यह घटना रिपीट हो सकती है। अंतर इतना है कि दो साल पहले वाकया पुरुष एशिया कप का था इस बार मामला महिला एशिया कप का है। भारतीय विमेंस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और फॉर्म के लिहाज से भारत के चैंपियन बनने की संभावना भी काफी ज्यादा है। जिस मोहसिन नकवी से 2025 में भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, वे अब भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख हैं। लिहाजा, भारत अगर खिताब जीतता है तो नकवी फिर से ट्रॉफी देने आ सकते हैं। भारतीय टीम इस स्थिति में क्या करेगी इस बारे में BCCI की ओर से कोई बयान नहीं आया है। टीम ने भी इस बारे में अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। पिछले साल क्या हुआ था तब भारतीय टीम ने क्यों नहीं ली थी ट्रॉफी मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। साथ ही वे पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। नकवी ने ऑपरेशन सिंदूर के समय के भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत ने नो-हैंडशेक की पॉलिसी अपनायी। पहली बार सितंबर 2025 पुरुष एशिया कप में भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद से अब तक भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया है। भारतीय विमेंस टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची आठ टीमों वाले महिला एशिया कप में भारत अब तक अजेय है। हरमनप्रीत कौर की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ जीत से की। इसके बाद ग्रुप स्टेज में हांगकांग और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से हराया था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच की पूरी खबर पढ़ें… --------------------------- 2025 पुरुष एशिया कप में ट्रॉफी विवाद की खबर पढ़ें… PCB चीफ बोले– मैं कार्टून की तरह खड़ा था:BCCI के सवाल पर कहा– भारत मुझसे एशिया कप ट्रॉफी नहीं लेगा, ये नहीं बताया गया एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के दुबई हेडक्वार्टर में मंगलवार को एनुअल जनरल मीटिंग हुई। मीटिंग में आज भारत ने एशिया कप फाइनल के दौरान ट्रॉफी न देने का कड़ा विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






