Friday OTT Release: वीकेंड होगा मजेदार, 'चुंबक' से 'द रिवोल्यूशनरीज' तक, देखें ये फिल्में और सीरीज
Friday OTT Release: वीकेंड आ गया है और अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का डोज लेना चाहते हैं तो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए काफी नए ऑप्शन हैं. रोमांस, ड्रामा, सस्पेंस और देशभक्ति से भरी कहानियां इस हफ्ते रिलीज हुई हैं. एक तरफ दिल छू लेने वाली 'चुंबक' तो दूसरी ओर आंदोलन की अनकही कहानी लेकर आई सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' है. चलिए देखते हैं, इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिलेगा.
1. द रिवोल्यूशनरीज (The Revolutionaries)
'द रिवोल्यूशनरीज' इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है. इस सीरीज भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के उन युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई गई है, जिनके संघर्ष के बारे में कम चर्चा हुई है. कहानी ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुनने वाले युवाओं पर बेस्ड है. इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिका में हैं. ये सीरीज संजीव सान्याल की किताब पर बेस्ड है, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. ये सीरीज फ्राइडे को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है.
2. चुंबक (Chumbak)
इस वीकेंड चर्चित सीरीज में ‘चुंबक’ का नाम भी शामिल है. ये सीरीज एक पड़ोसियों के बीच के रिश्तों, परिवार और आपसी जुड़ाव को दिखाती है. सीरीज में नीना गुप्ता (Neena Gupta), देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी. जोशी और हेली शाह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर एक दिन पहले 10 सितंबर को ही हो गया था.
ये भी पढ़ें- ‘जाहिल और जमूरे हैं', स्वरा भास्कर के जौहर कमेंट पर भड़के कुमार विश्वास, बिना नाम लिए कही ये बात
3. घमासान (Ghamasaan)
अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म घमासान भी इस वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन है. तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी एक खतरनाक डाकू के रोल में नजर आएंगे. वहीं, प्रतीक गांधी पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रहे हैं. ये फिल्म कानून और अपराध की दुनिया के बीच टकराव दिखाएगी. वहीं, फिल्म में इशिता दत्ता और राजपाल यादव भीअहम रोल में है. इस सीरीज को जी 5 पर देख सकते हैं.
4. अली बाबा और 40 भूत (Ali Baba aur 40 Bhoot)
अगर आपको डर के साथ कॉमेडी देखना पसंद है तो 'अली बाबा और 40 भूत' देख सकते हैं. ये हॉरर-कॉमेडी सीरीज एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें साइंस और रहस्यमयी घटनाओं का सामना दिखाया गया है. इस सीरीज में आशा नेगी (Aasha Negi) और विशाल वशिष्ठ (Vishal Vashishtha) इसमें लीड रोल में हैं. कहानी में एक रहस्यमयी मामले की तलाश के दौरान डरावनी घटनाएं सामने आती हैं. इसे आप जियो हॉटस्टर पर देख सकते हैं.
5. प्रिंस ऑफ मॉलीवुड ( Prince of Mollywood)
मलयालम सीरीज 'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड' भी इस हफ्तेजियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है. सीरीज की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो मलयालम का सुपरस्टार बनना चाहता है. हालांकि उसके करोड़पति पिता मना कर देते हैं? फिरोज के किरदार में डेन डेविस हैं. वो स्टारडम पाना चाहते हैं. इस सीरीज में उनके साथ निर्मल पलाझी, हरिशमा, विद्या विजय कुमार और कई दूसरे कलाकार भी हैं.
ये भी पढ़ें- Expaliner: अक्षय कुमार से सैफ अली खान तक, किस स्टार ने 'Haiwaan' के लिए ली सबसे ज्यादा फीस?
रिश्वतखोरी मामले में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को हुई चार साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
UP News: गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने रिश्वतखोरी के एक मामले में रेलवे के तत्कालीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (TRD), मुख्यालय, सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्यालय, आगरा कैंट, आगरा निवासी सुख देव शर्मा को दोषी करार देते हुए चार साल के कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
क्या है मामला?
सीबीआई के मुताबिक, यह मामला 1 जनवरी 2016 को दर्ज किया गया था. आरोप था कि सुख देव शर्मा ने मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के पांच ट्रेलर/वाहनों को आगरा के रेल गेट पथोल के पास रेलवे ट्रैक पार कराने की अनुमति देने के लिए शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 1 जनवरी 2016 को ही जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी सुख देव शर्मा को शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. सीबीआई के अनुसार, यह रकम मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त थी और यह वैध पारिश्रमिक के अतिरिक्त अवैध रूप से ली जा रही थी.
CBI ने दाखिल किया आरोपपत्र, अब मिली सजा
मामले की जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने 23 फरवरी 2016 को आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. अदालत ने इसके बाद 21 मार्च 2016 को आरोप तय किए और मामले में सुनवाई शुरू हुई. सीबीआई की ओर से पेश साक्ष्यों और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने आरोपी को रिश्वतखोरी के मामले में दोषी पाया. ट्रायल पूरा होने के बाद 10 सितंबर 2026 को गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने सुख देव शर्मा को चार वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
सीबीआई ने कहा कि यह मामला सरकारी पद पर रहते हुए अपने आधिकारिक दायित्व से संबंधित अनुमति देने के बदले अवैध रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का है. अदालत के फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- पूर्व विधायकों को आजीवन पेंशन देने के कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार से जवाब तलब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









