Butter Recipe: न मशीन की जरूरत, न ज्यादा मेहनत, घर पर ऐसे बनाएं एकदम शुद्ध मक्खन
Homemade Butter Recipe: त्योहारों के मौके पर मक्खन की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में घर पर मक्खन तैयार करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में घर पर शुद्ध मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई निकालकर एक साफ बर्तन में जमा करें. मलाई को रातभर के लिए रख दें. सुबह इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. इसके बाद पारंपरिक बिलोना विधि से मलाई को धीरे-धीरे मथें. मथने के दौरान मलाई से मक्खन अलग होकर ऊपर आने लगेगा. पानी नीचे रह जाएगा. जब मक्खन अच्छी तरह अलग हो जाए, तो उसे हाथ या किसी साफ बर्तन की मदद से निकाल लें. इस तरह बिना किसी मशीन के घर पर मक्खन तैयार किया जा सकता है. तैयार मक्खन को साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. उचित तापमान और साफ-सफाई का ध्यान रखने पर इसे करीब 15 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.
आलू-प्याज नहीं, इस बार ट्राई करें झारखंड का बांस करील पकौड़ा, भूल नहीं पाएंगे स्वाद
Bans Karil Pakora Recipe: बारिश के मौसम में पकौड़े का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. लेकिन झारखंड में इस मौसम में एक खास देसी पकौड़ा भी बनाया जाता है. इसे बांस करील का पकौड़ा कहा जाता है. यह बांस के नाजुक कोपलों से बनता है और इसका स्वाद हल्का खट्टा और मसालेदार होता है. इसे बनाने के लिए बांस करील, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक चाहिए. सबसे पहले करील को साफ करके पतले टुकड़ों में काट लें. इसे करीब एक दिन पानी में भिगोकर रखें. इससे इसमें हल्का खट्टापन आता है. इसके बाद करील को पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसमें बेसन, चावल का आटा और सभी मसाले डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. इसमें प्याज, हरी मिर्च और धनिया भी मिला सकते हैं. मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाएं. कड़ाही में तेल गर्म करें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. गरमा-गरम बांस करील पकौड़े चाय या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




