Responsive Scrollable Menu

एफ़िल टावर विवाद: स्वामीनारायण संप्रदाय में महिलाओं से दूरी की क्या दलील है?

भारत में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को दूर रखने की परंपरा कोई नई बात नहीं है. केरल का सबरीमाला मंदिर महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर लंबे समय से विवाद के केंद्र में रहा है.

Continue reading on the app

शिवपुरी कृषि प्रशिक्षण केंद्र से प्राचार्य गिरफ्तार, टेबल से मिली स्मैक की 14 पुड़िया, केस दर्ज

शिवपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र में तैनात प्राचार्य की टेबल से पुलिस ने स्मैक की 14 पुड़िया बरामद की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस नहीं प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह सूचना मिली थी कि प्राचार्य की टेबल की दराज में नशीला पदार्थ रखा हुआ है। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो 14 पुड़िया मिली जिनमें 1.66 ग्राम स्मैक रखी हुई थी। ऐसे में पुलिस ने प्राचार्य लक्ष्मीनारायण चौरसिया को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

फोन पर मिली सूचना

इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने बताया कि वह शहर में गश्त पर थे। इस दौरान मोबाइल पर यह सूचना मिली कि कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र में एक कर्मचारी के पास स्मैक की पुड़िया है और वह इन्हें छुपाने की फिराक में है।

मिली स्मैक की 14 पुड़िया

फोन पर सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही अपनी पुलिस टीम के साथ कृषि प्रशिक्षण केंद्र की ओर रुख किया। जब टीम प्राचार्य कक्ष में पहुंची तो यहां पर लक्ष्मी नारायण चौरसिया बैठे मिले। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें प्राचार्य की टेबल की दराज में स्मैक के पैकेट रखे होने की सूचना मिली थी। जब टेबल की दराज की जांच की गई तो इसमें सफेद पॉलिथीन में कागज की पुड़िया मिली। कर्मचारियों ने इन्हें निकालकर टेबल पर रख दिया था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब पुलिस ने मौके पर पुड़िया की गिनती की, तो 14 पुड़िया मिली। पुड़िया को खोलने पर इसमें से भूरे रंग का पाउडर मिला, जिसे स्मैक बताया गया। वजन करने पर ये 1.66 ग्राम निकला है। नशीला पदार्थ जब्त करने के बाद पुलिस ने पंचनामा, जब्त पत्र और नोटिस की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी ने इन पर साइन करने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने इनकार का पंचनामा भी तैयार किया। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला जब्त किया है। इस दौरान आरोपी का मोबाइल भी बरामद किया गया है और कार्यालय में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी जब्त की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

13 साल का इंतजार खत्म, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, इनाम में मिला इतना पैसा

Duleep Trophy Final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इसी के साथ ईस्ट जोन ने 13 साल के एक लंबे इंतजार को खत्म किया. Thu, 10 Sep 2026 15:27:53 +0530

  Videos
See all

iPhone 18 सीरीज लॉन्च करते हुए Apple ने दिया बड़ा झटका, महंगे हुए कई पुराने मॉडल्स #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T10:45:11+00:00

TMC News: अभिषेक बनर्जी के PA सुमित राय गिरफ्तार #Bengal #sumitroy #bahishkebanerjee #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T10:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers