Responsive Scrollable Menu

Digvijaya Singh निकालेंगे Ujjain से Ayodhya तक सनातन स्वाभिमान यात्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने धार्मिक आस्था के नाम पर कथित ‘‘लूट’’ और श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के विरोध में 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। सिंह ने बुधवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि विजयादशमी के दिन शुरू होने वाली यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं होगी, बल्कि पारदर्शिता, सत्य और आस्था की रक्षा तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जाएगी। उन्होंने यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए एक गूगल फॉर्म भी जारी किया है, जिसके माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही है। सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इस मामले में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी तथा चढ़ावे के पैसे से निजी संपत्तियां और वाहन खरीदे जाने के मामले सामने आए हैं।

इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों सनातनियों की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। ‘‘हमारी आस्था और हमारे चढ़ावे की लूट हुई है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ सिंह ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए गठित न्यास से संबद्ध लोग चढ़ावे की कथित लूट में शामिल हैं और पूरी सरकार चंपत राय को बचाने में लगी रही।

राय ने हाल में राम मंदिर न्यास के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। राम जन्मभूमि आंदोलन का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद उन्होंने 1988-89 में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा शुरू किए गए राम शिला पूजन अभियान में हिस्सा लिया था और अपनी क्षमता के अनुसार दान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में श्रद्धालुओं से मिले चढ़ावे का विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने दुरुपयोग किया।

सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और इसी भावना के साथ उन्होंने उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के रामधाम तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यात्रा का आदर्श वाक्य ‘‘यतो धर्मस्ततो जयः’’ (जहां धर्म है, वहां विजय है) होगा।

सिंह ने कहा कि यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी और इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि धर्म और आस्था के नाम पर कथित भ्रष्टाचार एवं लूट के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे धर्म के नाम पर हो रही कथित लूट और अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं तो यात्रा में शामिल हों। सिंह ने कहा, ‘‘आइए, एकजुट होकर सनातन स्वाभिमान की इस यात्रा को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं।

Continue reading on the app

Mumbai-Goa Project में देरी पर Nitin Gadkari शर्मिंदा, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा!

मुंबई-गोवा हाईवे को चौड़ा करने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चेतावनी दी है कि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी चेतावनी पर अमल करते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने घोषणा की कि वे अक्टूबर में मुंबई-गोवा सड़क निर्माण कार्य का पूरा निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा, गडकरी ने ठेकेदारों को एक कड़ा संदेश दिया: वे इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Raghav Chadha Voter List Controversy | राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब, 'फॉर्म-6' से लेकर 747वें नंबर तक, जानें AAP के आरोपों का पूरा सच


गोवा की राजधानी पणजी के पास पोरवोरिम में छह-लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद गडकरी ने कहा कि मैंने घोषणा की थी कि मैं मुंबई-गोवा हाईवे के उद्घाटन के लिए नहीं आऊंगा क्योंकि मुझे इस बात पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी कि इसमें इतनी देरी हो गई है। यह हाईवे महाराष्ट्र के तटीय कोंकण इलाके से होकर गुज़रता है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मैं अक्टूबर में मुंबई एयरपोर्ट पहुँचूँगा और सड़क मार्ग से गोवा जाऊँगा ताकि खुद हाईवे का निरीक्षण कर सकूँ और यह देख सकूँ कि यात्रियों के लिए यात्रा सुविधाजनक हुई है या नहीं। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत और पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे शामिल हुए।

गडकरी ने कहा कि साथ ही, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में देरी और खराब काम के लिए ज़िम्मेदार ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब मैं एक साल के अंदर सबसे ज़्यादा ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और उनके खिलाफ़ कार्रवाई करने, साथ ही अधिकारियों को सस्पेंड करने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूँ। मैं अब ऐसा करना बंद नहीं करने वाला हूँ। अप्रैल 2015 में, गडकरी ने कहा था कि लंबे समय से अटके मुंबई-गोवा हाईवे का काम उस साल जून तक पूरा होने की उम्मीद है। इस हाईवे से रोज़ाना सफ़र करने वालों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें सालों से गड्ढों वाली सड़कों से गुज़रना पड़ा है।
 

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर BJP चलाएगी सेवा संकल्प अभियान


गडकरी ने ज़मीन अधिग्रहण से जुड़े कानूनी विवादों और अंदरूनी झगड़ों को देरी की मुख्य वजह बताया था। एक और चुनौती निचले इलाकों में पानी का जमाव रही है, खासकर मॉनसून के दौरान, जिससे निर्माण कार्य और सड़क के इस्तेमाल पर असर पड़ा। हालांकि, गडकरी ने कहा था कि ये समस्याएं सीमित दायरे तक ही थीं। इस साल मार्च में, उन्होंने बताया था कि वन विभाग से मंज़ूरी न मिलने के कारण हाईवे के कुछ हिस्सों पर काम में देरी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां सड़कें अधूरी हैं क्योंकि वे वन क्षेत्रों से होकर गुज़रती हैं। हम सीधे तौर पर स्पष्टीकरण ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इन मुद्दों को सुलझा रहे हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने घर में रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

England Clean sweeps Test Series vs Pakistan by 3-0: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान इंग्लैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाने के बाद कोई और विकेट नहीं खोया और जो रूट व जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिला दी. Sat, 12 Sep 2026 17:43:47 +0530

  Videos
See all

Rashtrvaad I Brics: BRICS सम्मेलन पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान!#rashtrvaad #brics #congress #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:11:05+00:00

What happened when I met Osama Bin Laden before 9/11? | BBC Americast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers