सावधान टीम इंडिया! फाइनल में 2024 वाला कारनामा दोहराने को तैयार श्रीलंका, हरमन एंड कंपनी को दी चुनौती
chamari athapaththu statement: श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू का मानना है कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम के पास इतनी मजबूत है कि वह किसी भी विरोधी को हराने का दम रखती है. भारत के खिलाफ होने वाले महिला टी20 एशिया कप के फाइनल से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने इस बयान से अपने इरादे साफ कर दिए हैं. श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
Ameesha Patel: अमीषा पटेल के घर में हुईं चोरी, लाखों के गहनें गायब; पुलिस ने नौकरानी को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के मुंबई स्थित घर में कथित तौर पर ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित उनके माता-पिता के घर से करीब 5 लाख रुपये कीमत के गहने गायब हुए हैं। मामले में मुंबई पुलिस ने एक घर में काम करने वाली नौकरानी को भी गिरफ्तार किया है।
नौकरानी पर चोरी का आरोप
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय सीमा घाटे के रूप में हुई है। वह पालघर की रहने वाली बताई जा रही है और करीब डेढ़ साल से अमीषा पटेल की मां आशा पटेल के घर में होम मेड के तौर पर काम कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में घर से एक कंगन कथित तौर पर चोरी हुआ था। आशा पटेल को सीमा घाटे पर चोरी में शामिल होने का शक था। बताया जा रहा है कि इसके बाद आशा पटेल करीब पांच से छह महीने तक उससे चोरी स्वीकार करने और गहना वापस करने के लिए कहती रहीं।
कंगन वापस नहीं मिला तो पुलिस में शिकायत
आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी कंगन वापस नहीं मिला। इसके बाद आशा पटेल ने मुंबई पुलिस के मरीन ड्राइव थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच आगे बढ़ाई और संदिग्ध महिला की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को विरार से ट्रेस किया और हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सीमा घाटे को 15 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी है और चोरी हुई ज्वेलरी की बरामदगी के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
‘कहो ना प्यार है’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई और अमीषा रातोंरात लोकप्रिय हो गईं। इसके बाद उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्मों में काम किया। अमीषा पटेल आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में नजर आई थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







