Responsive Scrollable Menu

‘मुझे शर्म आती है...’ Mumbai-Goa Highway की हालत पर गडकरी का बड़ा बयान, ठेकेदारों पर भी सख्ती

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने Mumbai-Goa Highway में देरी को ‘शर्म’ बताते हुए कहा कि वे उद्घाटन में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में Mumbai से Goa सड़क मार्ग से जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और 1 साल में अधिकतम ठेकेदारों की ब्लैकलिस्टिंग का ‘रिकॉर्ड’ बनाएंगे।

Continue reading on the app

IND vs AFG : हर्षित राणा हुए भारत-अफगानिस्तान सीरीज से बाहर तो कौन करेगा उनको रिप्लेस, खिलाड़ी का नाम आया सामने

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते सीरीज से बाहर हो सकते हैं. बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से हर्षित राणा को मैच फिट होने का क्लीयरेंस नहीं मिला है. ऐसे में इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. 17 सितंबर तक चलने वाली इस सीरीज में इंडिया क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान बने हुए थे. वाशिंगटन सुदंर और नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच फिटनेस हासिल कर ली है. बुमराह पर अभी तक पिक्चर साफ नहीं हुई है.

हर्षित राणा होंगे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर?

वहीं हर्षित राणा के सीरीज से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं. क्रिक बज की रिपोर्ट्स की माने तो हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हुए तो उनको कौन भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड में रिप्लेस करेगा. तो आइए आज हम आपको उस खिलाड़ी के नाम के बारे में बताने वाले हैं, जो हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकता है.

कौन करेगा हर्षित राणा को रिप्लेस?

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा अगर अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज से बाहर होते हैं तो, उनको दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव रिप्लेस कर सकते हैं. प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए पिछली कुछ सीरीज में बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2026 के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया. वो आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं.

प्रिंस यादव का इंटरनेशनल करियर

प्रिंस यादव भारत के लिए अब तक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. प्रिंस यादव ने भारत के लिए अब तक कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.31 का रहा है. उन्होंने भारत के लिए अब तक टी20 में कुल 20.2 ओवर डाले हैं और 169 रन खर्च किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 22 रन देकर रहा है. इसके अलावा प्रिंस ने भारत के लिए 3 वनडे मैचों में 4 विकेट भी चटकाए हैं.

हर्षित राणा का क्रिकेट करियर

वहीं हर्षित राणा के करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने भारत के लिए कुल 14 टी20 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं. उनके नाम वनडे में 14 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं. हर्षित 2 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए एक अर्धशतक भी जड़ा है, जिसकी बदौलत उन्होंने 124 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 52 रन रहा है. टी20 में 101 रन हर्षित के नाम दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : 2 खिलाड़ियों को मिली हरी झंडी, दो पर लटकी तलवार, जानिए कौन होगा बाहर और किसे IND vs AFG सीरीज में मिलेगा चांस

Continue reading on the app

  Sports

Harry Brook ने रचा इतिहास, Pakistan के खिलाफ सबसे तेज 1000 Test रन पूरे किए

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज़ इंग्लिश क्रिकेटर बन गए। उन्होंने 10 सितंबर को एजबेस्टन में खेले जा रहे फ़ाइनल टेस्ट के पहले दिन नाबाद 52 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ों का पारी पर दबदबा रहा। ब्रूक की 76 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी (जिसमें चार चौके शामिल थे) की बदौलत इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल कर ली। एमिलियो गे ने भी 114 गेंदों पर शानदार 60 रन बनाकर योगदान दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Zaheer Khan ने Yuvraj Singh संग मिलाया हाथ, Canada में बढ़ाएंगे Cricket का दायरा!


ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ़ नौ टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 1,033 रन बनाए हैं। उनका औसत 79.46 और स्ट्राइक रेट 89.20 रहा है। उनके रिकॉर्ड में चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं, और उनका सर्वोच्च स्कोर 317 रन है। वह एलिस्टर कुक (20 टेस्ट में 1,719 रन, औसत 49.11), जो रूट (21 टेस्ट में 1,159 रन, औसत 49.65) और डेविड गावर (17 टेस्ट में 1,185 रन, औसत 49.37) के साथ उन चुनिंदा इंग्लिश बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ़ 1,000 रन पूरे किए हैं।

ब्रुक ने यह उपलब्धि सिर्फ़ 14 पारियों में हासिल की, जो पाकिस्तान के खिलाफ़ किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ है। भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इससे कम पारियों (दोनों ने 11-11 पारियों में) में यह कारनामा किया है। पाकिस्तान के खिलाफ़ शानदार रिकॉर्ड रखने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने भी 14 पारियों में ही 1,000 रन पूरे किए थे।
 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ़ Asia Cup Semi-final से पहले Shafali Verma का बड़ा बयान: मैं शून्य से करती हूं शुरुआत


इससे पहले, इंग्लैंड के गेंदबाजों टंग (42 रन देकर 4 विकेट), रॉबिन्सन (15 रन देकर 3 विकेट) और आर्चर (25 रन देकर 3 विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान को संघर्ष करना पड़ा। सऊद शकील ने 47 गेंदों में 43 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाए, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाए; इस दौरान पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 10 Sep 2026 17:08:00 +0530

  Videos
See all

Command Centre With Major Gaurav Arya: Yemen के युद्ध में Pakistan हारेगा? | Anand Narasimhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:46:31+00:00

Harsha Nand Giri: खड़े हनुमान की महिमा सुनिए, हर्षा नंद गिरी ने क्या बताया | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers