Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG : हर्षित राणा हुए भारत-अफगानिस्तान सीरीज से बाहर तो कौन करेगा उनको रिप्लेस, खिलाड़ी का नाम आया सामने

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते सीरीज से बाहर हो सकते हैं. बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से हर्षित राणा को मैच फिट होने का क्लीयरेंस नहीं मिला है. ऐसे में इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. 17 सितंबर तक चलने वाली इस सीरीज में इंडिया क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान बने हुए थे. वाशिंगटन सुदंर और नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच फिटनेस हासिल कर ली है. बुमराह पर अभी तक पिक्चर साफ नहीं हुई है.

हर्षित राणा होंगे अफगानिस्तान सीरीज से बाहर?

वहीं हर्षित राणा के सीरीज से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं. क्रिक बज की रिपोर्ट्स की माने तो हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर हर्षित राणा इस सीरीज से बाहर हुए तो उनको कौन भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड में रिप्लेस करेगा. तो आइए आज हम आपको उस खिलाड़ी के नाम के बारे में बताने वाले हैं, जो हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकता है.

कौन करेगा हर्षित राणा को रिप्लेस?

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा अगर अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज से बाहर होते हैं तो, उनको दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव रिप्लेस कर सकते हैं. प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए पिछली कुछ सीरीज में बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2026 के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया. वो आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं.

प्रिंस यादव का इंटरनेशनल करियर

प्रिंस यादव भारत के लिए अब तक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. प्रिंस यादव ने भारत के लिए अब तक कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान कुल 9 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.31 का रहा है. उन्होंने भारत के लिए अब तक टी20 में कुल 20.2 ओवर डाले हैं और 169 रन खर्च किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 22 रन देकर रहा है. इसके अलावा प्रिंस ने भारत के लिए 3 वनडे मैचों में 4 विकेट भी चटकाए हैं.

हर्षित राणा का क्रिकेट करियर

वहीं हर्षित राणा के करियर पर नजर डालें तो, उन्होंने भारत के लिए कुल 14 टी20 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं. उनके नाम वनडे में 14 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं. हर्षित 2 टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में भारत के लिए एक अर्धशतक भी जड़ा है, जिसकी बदौलत उन्होंने 124 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 52 रन रहा है. टी20 में 101 रन हर्षित के नाम दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : 2 खिलाड़ियों को मिली हरी झंडी, दो पर लटकी तलवार, जानिए कौन होगा बाहर और किसे IND vs AFG सीरीज में मिलेगा चांस

Continue reading on the app

क्या मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है अजय देवगन की 'Drishyam The Conclusion'? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

Drisyam 3 VS Drishyam The Conclusion: अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो फाइनली खत्म होने वाला है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसनें फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बड़ा दिया है. अब दृश्यम फ्रेंचाइजी की शुरुआत मलयालम सिनेमा से हुई थी और इसके पहले दोनों हिंदी पार्ट मोहनलाल की फिल्मों के रीमेक थे, ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या ' 'दृश्यम द कन्क्लूजन' भी मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है. तो चलिए जानते हैं.

अजय देवगन ने बताई सच्चाई

दरअसल,  'दृश्यम द कन्क्लूजन' को लेकर फैंस के बीच सवाल हैं कि क्या ये मोहनलाल की फिल्म की रीमेक होने वाली है. ऐसे में अजय देवगन ने खुद लोगों की कन्फ्यूजन दूर कर दी है. उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने साफ किया कि दृश्यम का तीसरा पार्ट मलयालम फिल्म के सीन-टू-सीन से कॉपी नहीं होगा. अजय देवगन ने कहा- 'हमारी फिल्म मलयालम 'दृश्यम 3' से बिल्कुल अलग है. ऐसा नहीं है कि हमने बस कुछ बदलाव किए हैं.कहानी नई है.'

मोहनलाल से की ये रिक्वेस्ट

इतना ही नहीं अजय देवगन ने ये तक कहा कि वो चाहते हैं कि मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ भी हिंदी फिल्म देखें और इस अलग कहानी पर अपनी राय दें. अजय बोलें- 'मैं चाहता हूं कि लाल सर (मोहनलाल) और उनकी टीम हमारी फिल्म देखें. क्योंकि अगर वे इसे मंजूरी देते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी. मैं उन्हें ये फिल्म दिखाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.' बता दें, ट्रेलर से पहले ही हिंट मिल गया था कि हिंदी वर्जन की कहानी अलग है. अब अजय देवगन के इस बात को कंफर्म कर दिया है.

ये भी पढ़ें-Drishyam The Conclusion Trailer: 'दृश्यम 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार दिमाग नहीं...चलेगा नसीब!

कैसा है 'दृश्यम द कन्क्लूजन' का ट्रेलर?

 'दृश्यम 3’ में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बार उसके सामने एक नया और बेहद मजबूत पुलिस अफसर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) यानि एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर खड़े हैं. फिल्म की कहानी ‘दृश्यम 2’ के बाद की कहानी को आगे बढ़ाती है. इस बार विजय के लिए मुश्किलें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही हैं. वहीं प्रकाश राज की एंट्री इस बार हुई है जो काफी दिलचस्प है. ट्रेलर में पुराने राज फिर से सामने आते दिख रहे हैं और कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अभी बाकी हैं.

क्या थी मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की कहानी?

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' में कहानी दृश्यम 2 की घटना के कुछ साल बाद की दिखाई गई है. जॉर्जकुट्टी और उसका परिवार वरुण की मौत के राज के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ता. नए सबूत, पुराने गवाह और परिवार पर बढ़ता मानसिक दबाव कहानी को आगे बढ़ाते हैं. फिल्म में जॉर्जकुट्टी सिर्फ कानून से नहीं, बल्कि अपने परिवार को टूटने से बचाने की लड़ाई भी लड़ता है. आखिर में वो इस राज को हमेशा के लिए खत्म करने की कोशिश करता है, लेकिन कहानी ऐसा मोड़ लेती है जिससे  ये मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और उसके परिवार का डर अब भी बना हुआ है.

 'दृश्यम द कन्क्लूजन' की स्टारकास्ट

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और जयदीप अहलावत के अलावा प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है.
मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा और आखिरी चैप्टर होने वाला है. ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या इस बार पकड़ा जाएगा विजय सालगांवकर? 'Drishyam The Conclusion' के ट्रेलर में छिपे 8 बड़े हिंट

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हेमांग बदानी, जो बन सकते हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के अगले हेड कोच, भारत के लिए खेल चुके 44 मैच

Who is Hemang Badani: चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर सस्पेंस खत्म होने के करीब है. स्टीफन फ्लेमिंग के अलग होने के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमांग बदानी मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय कोच और चेपॉक की परिस्थितियों की समझ पर जोर दिया है. हालांकि, धोनी की नई शर्त के मुताबिक कोच केवल सीएसके के लिए काम करेगा, जिससे अन्य विदेशी लीगों में सक्रिय बदानी के सामने वित्तीय फैसला लेने की चुनौती होगी. Thu, 10 Sep 2026 17:38:39 +0530

  Videos
See all

Akash Anand Live: आकाश आनंद को एक और झटका? | BSP | Mayawati | Ashok Sidarth | UP Election | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:36:08+00:00

Khade Hanuman Ujjain LIVE | खड़े हनुमान जी का बड़ा रहस्य! | Ujjain | Khade Hanuman Ji | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T12:39:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers