Responsive Scrollable Menu

फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला, जानिए किस चैनल और ऐप पर उठा पाएंगे मैच का आनंद

IND W vs BAN W Semi Final Live Streaming : महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 आज यानी 10 सितंबर (गुरुवार) को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. आज एशिया कप के फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए हरमनप्रीत कौर की टीम मैदान पर उतरेगी. जहां दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम उनके सामने होगी. इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से बल्ले के साथ धमाल मचाने की उम्मीद होगी. वहीं गेंद के साथ ब्ल्यू जर्सी में दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत धमाल मचाना चाहेंगी. 

भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम को बीच एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में टॉस काफी अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के लिए मैदान पर जाएंगी तो वो टॉस जीतकर रनों का पीछा करना चाहेंगी. क्योंकि दुबई की पिच दोनों पारियों में एक जैसा खेलती है. वहीं गेंद के साथ बांग्लादेश पर पहले शिकंजा कंसा जा सकता है. उससे पहले आइए जानते हैं कि, इस मुकाबले को फ्री में कहां देखें और इसका प्रसारण किस चैनल और ऐप पर होगा. 

किस चैनल पर होगा भारत-बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण

भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 का प्रसारण फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सोनी 3 पर इस मैच की हिंदी में कमेंट्री आपको देखने के लिए मिलेगी. वहीं इस मैच की इंग्लिश कमेंट भी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर मौजूद होगी. 

किस ऐप पर होगी भारत-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी. इस ऐप पर आप मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस ऐप पर मैच की लाइव इस्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. आप रिचार्ज करने के बाद ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देख पाएंगे.

फ्री में कहां देखें भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मैच

महिला एशिया कप का सेमीफाइनल-1 जो भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है. इसको फैंस फ्री में कहां देख पाएंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर इसकी लाइव प्रसारण फ्री में देखने के लिए मिलेगा. फ्री डिश टीव पर डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का फ्री में लाइव देखने के लिए मिलेगा.

एशिया कप 2026 के लिए भारत और बांग्लादेश का स्क्वाड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना इस्मीन, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर मघला.

ये भी पढ़ें : आज भारत और बांग्लादेश के बीच होगा महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Continue reading on the app

नारियल के खोल में ऐसा क्या पक रहा है, जिसका दीवाना हो रहा है पूरा हैदराबाद? जानिए खास रेसिपी की कहानी

South Indian Chiratta Puttu Recipe: हैदराबाद में पारंपरिक दक्षिण भारतीय नाश्ता चिरट्टा पुट्टू लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. केरल का यह खास व्यंजन चावल के आटे और ताजे नारियल से तैयार किया जाता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसे नारियल के आधे खोल में भाप देकर पकाना है. नारियल के खोल में हरे पत्ते की पतली पट्टी लगाकर उसके ऊपर मिश्रण भरा जाता है, जिससे पुट्टू में प्राकृतिक और सौंधी खुशबू आती है. अब इसे रागी, गेहूं और बाजरे जैसे मोटे अनाजों से भी बनाया जा रहा है. तेल का इस्तेमाल नहीं होने के कारण यह हल्का और सुपाच्य नाश्ता माना जाता है. खासतौर पर रागी पुट्टू फिटनेस पसंद करने वालों के बीच पसंद किया जा रहा है. इसे आमतौर पर मसालेदार काले चने, केले और पापड़ के साथ परोसा जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

World archery para series: चार गोल्ड, तीन सिल्वर और कुल 15 मेडल, भारत का पैरा तीरंदाजी में धमाकेदार प्रदर्शन

World Archery Para Series: मेजबान भारत ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल जीते. भारत पांच गोल्ड जीतने वाले चेक गणराज्य के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन तीसरे नंबर पर रहा. यह टूर्नामेंट भारतीय पैरा तीरंदाजों के लिए 18 से 24 अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारी का अहम मंच साबित हुआ. Thu, 10 Sep 2026 12:08:29 +0530

  Videos
See all

लालकोट ब्लास्ट मामले में NIA ने उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड | Lalkot Blast Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:14:28+00:00

बाढ़ प्रभावित नेपाल को भारत ने भेजी 35 टन राहत सामग्री, अब तक 130 टन मदद | Nepal Flood Relief #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T06:06:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers