iPhone Duo Review: हिंज से डिस्प्ले तक शानदार, कैमरे में थोड़ी कमी; क्या यह ₹3 लाख के लायक है? जानें सबकुछ
Apple iPhone Duo Review: Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर दिया है। iPhone Duo को पहली बार हाथ में लेने पर सबसे खास बात यह महसूस होती है कि फोल्डेबल होने के बावजूद यह पूरी तरह एक iPhone जैसा ही लगता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी नए तरीके को सीखने की जरूरत नहीं पड़ती। फोन बंद होने पर कॉम्पैक्ट लगता है और खोलते ही बड़ी स्क्रीन का अनुभव पूरी तरह बदल जाता है। हालांकि, इसकी करीब ₹3 लाख की कीमत इसे एक लग्जरी स्मार्टफोन बनाती है।
डिजाइन और हिंज ने जीता दिल
iPhone Duo बंद होने पर फोल्डेबल फोन के हिसाब से काफी कॉम्पैक्ट है। इसमें 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया गया है, जिससे फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान रहता है। इसका पासपोर्ट जैसा डिजाइन इसे पकड़ने और साथ ले जाने में सुविधाजनक बनाता है।
Apple ने फोन में Grade 5 Titanium फ्रेम और हिंज कवर दिया है। फ्रंट पर Ceramic Shield 2 और पीछे Ceramic Shield मिलता है। फोन का वजन खोलने पर 254 ग्राम है। सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली चीज इसका हिंज है, जो बिना ज्यादा ताकत लगाए आसानी से खुलता और बंद होता है। फोन को अलग-अलग एंगल पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षा देती है।
ये भी पढ़े-ः Foldable iPhone: 10 साल का इंतजार खत्म! Apple का सबसे महंगा iPhone आज होगा लॉन्च; लाखों में होगी कीमत
डिस्प्ले और क्रीज
फोन खोलने पर 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। बड़ी स्क्रीन वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी ज्यादा जगह देती है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz तक ProMotion रिफ्रेश रेट, Always-On Display और 3,000 निट्स तक Outdoor Peak Brightness का सपोर्ट है।
इनर स्क्रीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्रीज है। क्रीज मौजूद है, लेकिन शुरुआती इस्तेमाल में यह काफी कम दिखाई देती है। Nano-Texture फिनिश स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन और ग्लेयर को भी कम करता है। Apple ने इनर FaceTime कैमरे को डिस्प्ले के नीचे छिपाया है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर पंच-होल नजर नहीं आता।
A20 Pro चिपसेट से दमदार परफॉर्मेंस
iPhone Duo में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। इसमें छह-कोर CPU, सात-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine मिलता है। Apple ने लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कस्टम Vapor Chamber Thermal System भी दिया है।
शुरुआती इस्तेमाल में फोन तेज और स्मूद महसूस होता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं और बाहरी तथा अंदरूनी स्क्रीन के बीच स्विच करना भी आसान है। iOS 27 को बड़ी स्क्रीन के हिसाब से तैयार किया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग ज्यादा बेहतर हो जाती है।
कैमरा अच्छा, लेकिन Pro मॉडल्स से पीछे
फोन में 48MP Dual Fusion Camera System मिलता है, जिसमें 48MP मुख्य और 48MP Ultra-Wide कैमरा शामिल हैं। मुख्य कैमरा 2x Optical-Quality Telephoto विकल्प भी देता है। कैमरा अच्छी डिटेल वाली तस्वीरें लेता है। फोल्डेबल डिजाइन की वजह से बाहरी स्क्रीन को कैमरा प्रीव्यू की तरह इस्तेमाल कर रियर कैमरे से बेहतर सेल्फी भी ली जा सकती है। हालांकि, करीब ₹3 लाख की कीमत पर कैमरा सिस्टम Apple के Pro मॉडल्स जितना एडवांस नहीं लगता।
बैटरी और कीमत
Apple का दावा है कि iPhone Duo इनर स्क्रीन पर 31 घंटे और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फास्ट चार्जिंग से करीब 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने का भी दावा है। भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। फोन 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज विकल्पों में आता है।
Verdict: क्या खरीदना चाहिए?
पहली नजर में iPhone Duo एक बेहद पॉलिश्ड फोल्डेबल फोन लगता है। इसका हिंज शानदार, क्रीज कम दिखाई देने वाली, डिस्प्ले बड़ी और A20 Pro बेहद दमदार है। वहीं कैमरा अच्छा होने के बावजूद इस कीमत पर Pro मॉडल्स ज्यादा बेहतर कैमरा अनुभव दे सकते हैं।
अगर आप Apple का सबसे नया और प्रीमियम फोल्डेबल अनुभव चाहते हैं, तो Duo आकर्षक विकल्प है। लेकिन सामान्य iPhone यूजर के लिए करीब ₹3 लाख की कीमत इसे एक महंगा लग्जरी अपग्रेड बनाती है।
iPhone Duo Launch: Apple का पहला मुड़ने वाला फोन लॉन्च, 2,99,900 रुपए से शुरू है कीमत
Apple ने बुधवार को आयोजित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पासपोर्ट जैसे फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है और इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। iPhone Duo में कंपनी का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप, MagSafe वायरलेस चार्जिंग और दो डिस्प्ले दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, और अन्य डिटेल्स।
iPhone Duo की भारत में कीमत
भारत में Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन को 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में भी खरीदा जा सकेगा।
- 256GB: ₹2,99,900
- 512GB: ₹3,24,900
- 1TB: ₹3,74,900
- 2TB: ₹4,49,900
iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत $1,999 बताई गई है। Apple iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे। कंपनी के मुताबिक, फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
iPhone Duo के फीचर्स
iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन iPhone 18 Pro के 6.3 इंच डिस्प्ले से करीब 80 प्रतिशत बड़ी है। कंपनी ने डिस्प्ले पर कस्टम Nano Texture फिनिश का इस्तेमाल किया है, जिससे बीच की क्रीज कम दिखाई देने और रिफ्लेक्शन घटाने में मदद मिलती है। इनर स्क्रीन में कस्टम पॉलीमर के साथ हाई-स्ट्रेंथ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं, फोन के कवर पर 5.4 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। बाहरी स्क्रीन और रियर पैनल पर Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है।
iPhone Duo
— John Ternus (@johnternus) September 9, 2026
iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max
Apple Watch Series 12 and Apple Watch Ultra 4
AirPods 5
… and Joz pic.twitter.com/TWj3GjDSmk
iOS 27 के साथ आएगा iPhone Duo
iPhone Duo को iOS 27 के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे फोल्डेबल डिजाइन के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसमें बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए Split View, ऐप्स को पेयर करने और स्वाइप करके उनके बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फोन को आंशिक रूप से फोल्ड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस को चार्जिंग पर लगाए बिना भी StandBy मोड में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
A20 Pro चिपसेट से लैस है फोन
iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें छह-कोर CPU है, जिसमें दो नए Super Cores और चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। Apple के अनुसार, नए CPU से करीब 20 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस मिलती है। चिपसेट में सात-कोर GPU दिया गया है, जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक बेहतर करने का दावा करता है।
A20 Pro में नए Neural Accelerators और 32-कोर डुअल Neural Engine सेटअप भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिप A19 Pro की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल और A18 Pro की तुलना में दोगुनी पावरफुल है। फोन में Apple C2 Modem भी दिया गया है।
iPhone Duo का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Fusion मुख्य कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।इसके साथ 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है। फोन से 4K/120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फ्रंट में Centre Stage कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोल्डेबल इनर डिस्प्ले के नीचे Under-Display FaceTime कैमरा भी दिया गया है।
MagSafe और eSIM का सपोर्ट
iPhone Duo में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में केवल eSIM सपोर्ट मिलेगा और ग्लोबल मॉडल में फिजिकल SIM स्लॉट नहीं दिया गया है। Apple के मुताबिक, फिजिकल SIM को हटाने से डिवाइस के अंदर बैटरी के लिए ज्यादा जगह मिल सकी है।
iPhone Duo की बैटरी
बैटरी के मामले में Apple ने iPhone Duo को “all-day battery life” देने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, इनर स्क्रीन के इस्तेमाल पर फोन 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जबकि आउटर स्क्रीन के इस्तेमाल पर यह आंकड़ा 44 घंटे तक है।
दोनों डिस्प्ले के संयुक्त इस्तेमाल पर फोन में करीब 22 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया गया है। Apple के अनुसार, सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर करीब 5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






.jpg)
