iPhone Duo Launch: Apple का पहला मुड़ने वाला फोन लॉन्च, 2,99,900 रुपए से शुरू है कीमत
Apple ने बुधवार को आयोजित ‘Surprise and Shine’ इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पासपोर्ट जैसे फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है और इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। iPhone Duo में कंपनी का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप, MagSafe वायरलेस चार्जिंग और दो डिस्प्ले दिए गए हैं। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स, और अन्य डिटेल्स।
iPhone Duo की भारत में कीमत
भारत में Apple iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन को 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में भी खरीदा जा सकेगा।
- 256GB: ₹2,99,900
- 512GB: ₹3,24,900
- 1TB: ₹3,74,900
- 2TB: ₹4,49,900
iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत $1,999 बताई गई है। Apple iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे। कंपनी के मुताबिक, फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
iPhone Duo के फीचर्स
iPhone Duo में अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन iPhone 18 Pro के 6.3 इंच डिस्प्ले से करीब 80 प्रतिशत बड़ी है। कंपनी ने डिस्प्ले पर कस्टम Nano Texture फिनिश का इस्तेमाल किया है, जिससे बीच की क्रीज कम दिखाई देने और रिफ्लेक्शन घटाने में मदद मिलती है। इनर स्क्रीन में कस्टम पॉलीमर के साथ हाई-स्ट्रेंथ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं, फोन के कवर पर 5.4 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। बाहरी स्क्रीन और रियर पैनल पर Ceramic Shield प्रोटेक्शन दिया गया है।
iPhone Duo
— John Ternus (@johnternus) September 9, 2026
iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max
Apple Watch Series 12 and Apple Watch Ultra 4
AirPods 5
… and Joz pic.twitter.com/TWj3GjDSmk
iOS 27 के साथ आएगा iPhone Duo
iPhone Duo को iOS 27 के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे फोल्डेबल डिजाइन के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसमें बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए Split View, ऐप्स को पेयर करने और स्वाइप करके उनके बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा दी गई है। इसके अलावा फोन को आंशिक रूप से फोल्ड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। डिवाइस को चार्जिंग पर लगाए बिना भी StandBy मोड में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
A20 Pro चिपसेट से लैस है फोन
iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें छह-कोर CPU है, जिसमें दो नए Super Cores और चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। Apple के अनुसार, नए CPU से करीब 20 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस मिलती है। चिपसेट में सात-कोर GPU दिया गया है, जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक बेहतर करने का दावा करता है।
A20 Pro में नए Neural Accelerators और 32-कोर डुअल Neural Engine सेटअप भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह चिप A19 Pro की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल और A18 Pro की तुलना में दोगुनी पावरफुल है। फोन में Apple C2 Modem भी दिया गया है।
iPhone Duo का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Fusion मुख्य कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।इसके साथ 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा दिया गया है। फोन से 4K/120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फ्रंट में Centre Stage कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोल्डेबल इनर डिस्प्ले के नीचे Under-Display FaceTime कैमरा भी दिया गया है।
MagSafe और eSIM का सपोर्ट
iPhone Duo में MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में केवल eSIM सपोर्ट मिलेगा और ग्लोबल मॉडल में फिजिकल SIM स्लॉट नहीं दिया गया है। Apple के मुताबिक, फिजिकल SIM को हटाने से डिवाइस के अंदर बैटरी के लिए ज्यादा जगह मिल सकी है।
iPhone Duo की बैटरी
बैटरी के मामले में Apple ने iPhone Duo को “all-day battery life” देने का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, इनर स्क्रीन के इस्तेमाल पर फोन 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है, जबकि आउटर स्क्रीन के इस्तेमाल पर यह आंकड़ा 44 घंटे तक है।
दोनों डिस्प्ले के संयुक्त इस्तेमाल पर फोन में करीब 22 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलने का दावा किया गया है। Apple के अनुसार, सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर करीब 5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
'फिर देर हो गई', अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी, KBC के सेट से शेयर किया ब्लॉग, दिया ये गुरुमंत्र
Amitabh Bachchan KBC Set Blog :बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग में फैंस से माफी मांगी है . बिग बी ने लिखा कि जिस दिन वे जल्दी काम खत्म करने का सोचते हैं, उसी दिन देर हो जाती है . इसके साथ ही उन्होंने केबीसी के सेट से अपनी फोटोज शेयर करते हुए मुश्किलों से निपटने का एक मजेदार गुरुमंत्र भी दिया .
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18




