Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | सागर में जहरीली शराब त्रासदी! मुख्यमंत्री यादव ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, शीर्ष अधिकारियों पर गिरी गाज
दुबई दौरा खत्म कर लौटे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को अपने सभी तय कार्यक्रम स्थगित कर सीधे सागर जिले का दौरा किया। सागर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 15 लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पीड़ित मरीजों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों को उनके इलाज में कोई कसर न छोड़ने के कड़े निर्देश दिए। घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि निष्पक्षता के साथ सभी तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए ताकि निष्पक्ष जांच के साथ तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त के रूप में कमान संभाल ली है जबकि इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस की जिम्मेदारी सौंपते हुए महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का मानना है कि गंभीर मामलों में लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Bahraich में Indo-Nepal Border के पास 60 लाख रुपये की अफीम जब्त, चार तस्कर अरेस्ट
उन्होंने कहा कि यादव ने आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री यादव ने सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब से लोगों की मौत के मामले में कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाए। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।’’ यादव ने सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Delhi में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पहुंचा, IMD ने शुक्रवार से जताई बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहां कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहां तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। यादव ने अधिकारियों को कहा कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य विभिन्न माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
Delhi में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पहुंचा, IMD ने शुक्रवार से जताई बारिश की संभावना
नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से हल्की बारिश होने और इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। यह अधिकतम तापमान मंगलवार के 35 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पालम में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक), लोधी रोड में 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक), रिज में 34.9 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक) और आयानगर में 35.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री कम), लोधी रोड में 26.2 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक), रिज में 22.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री कम) और आयानगर में 26.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही और बुधवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





