Responsive Scrollable Menu

Delhi में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पहुंचा, IMD ने शुक्रवार से जताई बारिश की संभावना

नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से हल्की बारिश होने और इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। यह अधिकतम तापमान मंगलवार के 35 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री अधिक रहा।

पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पालम में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक), लोधी रोड में 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक), रिज में 34.9 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक) और आयानगर में 35.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री कम), लोधी रोड में 26.2 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक), रिज में 22.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री कम) और आयानगर में 26.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही और बुधवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Continue reading on the app

UPSSSC ने जारी किया कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट, 5339 पदों में इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन, कटऑफ भी जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, लिपिक और सहायक स्तर III भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. कुल 5339 पदों में से 5329 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. कटऑफ भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

The post UPSSSC ने जारी किया कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट, 5339 पदों में इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन, कटऑफ भी जारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

एक ने भारत को छकाया, दूसरे ने पाकिस्तान को रुलाया, तीसरे ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ICC अवॉर्ड की रेस में 3 धुरंधर

player of the month award: इस बार पुरुष वर्ग में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. दिनुषा भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के लिए बड़ी खोज साबित हुए. वहीं, रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. दूसरी ओर, हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Thu, 10 Sep 2026 16:21:52 +0530

  Videos
See all

Ujjain Hanuman Mandir News LIVE: हनुमान पर महाघमासान! आस्था और विकास के बीच फंसा फैसला | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:14:47+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल की मदद के लिए पहुंचे 54 भारतीय | Rescue | Koshi River Flood | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers