नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आने से बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बुधवार को सरकारी टीवी से बातचीत में यह दावा किया। स्टोरे के मुताबिक, जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरने ही वाला था, तभी ड्रोन उसके करीब आ गया। हालांकि, उन्होंने ड्रोन की दूरी और जानकारी के स्रोत का खुलासा नहीं किया। जेलेंस्की नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे। ड्रोन गिरने के बाद जेलेंस्की के विमान ने भरी उड़ान जेलेंस्की का विमान चिशिनाउ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ा था। ड्रोन अलर्ट के बाद मोल्दोवा ने एयरस्पेस बंद कर दिया, जिससे विमान की उड़ान में देरी हुई। बाद में अधिकारियों ने रूसी ड्रोन के मोल्दोवा में गिरने की पुष्टि की, जिसके बाद विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दी गई। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन एयरपोर्ट से करीब 160 किमी दूर गिरकर फट गया। मोल्दोवा बोला- ड्रोन का घुसना हादसा नहीं लगता अमेरिका में मोल्दोवा के राजदूत वलादिस्लाव कुलमिन्स्की ने CNN से कहा कि ड्रोन के गलती से मोल्दोवा में घुसने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की का विमान एयरपोर्ट पर खड़ा हो और जेट-प्रोपेल्ड ड्रोन उसी दौरान मोल्दोवा में पहुंच जाए, इसे महज संयोग मानना मुश्किल है। जब उनसे पूछा गया कि क्या ड्रोन को जेलेंस्की के विमान को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था, तो उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जेलेंस्की अपनी विदेश यात्राओं के दौरान मोल्दोवा के एयरस्पेस का इस्तेमाल करते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | सागर में जहरीली शराब त्रासदी! मुख्यमंत्री यादव ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, शीर्ष अधिकारियों पर गिरी गाज
दुबई दौरा खत्म कर लौटे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को अपने सभी तय कार्यक्रम स्थगित कर सीधे सागर जिले का दौरा किया। सागर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 15 लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पीड़ित मरीजों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों को उनके इलाज में कोई कसर न छोड़ने के कड़े निर्देश दिए। घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि निष्पक्षता के साथ सभी तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए ताकि निष्पक्ष जांच के साथ तथ्यों और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण हो सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त के रूप में कमान संभाल ली है जबकि इरशाद वली को सागर संभाग की पुलिस की जिम्मेदारी सौंपते हुए महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का मानना है कि गंभीर मामलों में लापरवाही अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Bahraich में Indo-Nepal Border के पास 60 लाख रुपये की अफीम जब्त, चार तस्कर अरेस्ट
उन्होंने कहा कि यादव ने आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री यादव ने सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब से लोगों की मौत के मामले में कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाए। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।’’ यादव ने सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Delhi में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पहुंचा, IMD ने शुक्रवार से जताई बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहां कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहां तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। यादव ने अधिकारियों को कहा कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य विभिन्न माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi






