Bahraich में Indo-Nepal Border के पास 60 लाख रुपये की अफीम जब्त, चार तस्कर अरेस्ट
बहराइच (उप्र), नौ सितम्बर बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक वाहन से करीब पांच किलोग्राम अफीम बरामद करके नेपाल निवासी एक दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार, बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा से बहराइच की ओर आने वाले मार्ग पर जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टॉप के पास हिमाचल प्रदेश के नंबर वाले एक वाहन को रोककर तलाशी ली। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान वाहन में यात्री के रूप में सवार नेपाल निवासी चट्टान बसनेर और उसकी पत्नी गीता खत्री के कब्जे से एक काले रंग के बैग में 4.917 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि पकड़े गये दंपति नेपाल के जाजरकोट जनपद के निवासी हैं, जबकि वाहन चालक राजकुमार शिमला (हिमाचल प्रदेश, भारत) का निवासी है और सहचालक देवेन्द्र बुढा नेपाल के बागमति प्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, दंपत्ति यह मादक पदार्थ चालक और सहचालक के सहयोग से ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, 6,510 रुपये भारतीय मुद्रा और 4,310 नेपाली रुपये भी बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त किया गया है। तिवारी ने बताया कि इस संबंध में रुपईडीहा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।
Delhi Airport पर एक करोड़ रुपये का Ganja बरामद, थाईलैंड से आए यात्री को Customs ने पकड़ा
नयी दिल्ली, नौ सितंबर सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थाईलैंड के फुकेत से बैंकॉक होते हुए आए एक भारतीय यात्री के कब्जे से लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की 2.85 किलोग्राम गांजा जब्त की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सात सितंबर को टर्मिनल-3 पर एक यात्री को रोका गया।
बयान में कहा गया है कि उसे जांच के लिए ग्रीन चैनल भेजा गया, जिसके बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके बैग की तलाशी ली और गांजा से भरे छह पॉलीथीन पाउच बरामद किए। बयान के मुताबिक, जब्त किए गए सामान का वजन 2,857.5 ग्राम था और इसकी कीमत लगभग 99.99 लाख रुपये थी। यात्री को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रतिबंधित सामान को अधिनियम की धारा 43(ए) के तहत जब्त किया गया।
बयान में कहा गया है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






