Responsive Scrollable Menu

High Protein Breakfast: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ये 7 झटपट नाश्ते, पेट भी रहेगा भरा और दिन की शुरुआत होगी दमदार

High Protein Breakfast: सुबह ऑफिस, स्कूल या घर के कामों के बीच लंबा नाश्ता बनाने का समय हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में ऐसी रेसिपी ज्यादा काम आती हैं जिन्हें कम सामग्री और कम समय में तैयार किया जा सके।

अगर नाश्ते में प्रोटीन भी शामिल हो जाए तो यह और बेहतर विकल्प हो सकता है। जानें ऐसे ही 7 झटपट इंडियन ब्रेकफास्ट, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं।

1. मूंग दाल चीला
मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और पसंद के मसाले मिलाएं। अब तवे पर थोड़ा बैटर फैलाकर दोनों तरफ से सेंक लें। इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

मूंग दाल चीला

2. बेसन चीला
बेसन से बनने वाला चीला सुबह के लिए आसान और झटपट ऑप्शन है। बेसन में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और मसाले मिलाकर बैटर तैयार करें और तवे पर सेंक लें। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।

बेसन चीला

3. पनीर भुर्जी रोल
अगर घर में पनीर मौजूद है तो इससे कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है। पनीर को प्याज, टमाटर और मसालों के साथ भूनें और इसे रोटी या पराठे में भरकर रोल बना लें।

पनीर रोल

4. स्प्राउट्स चाट
अंकुरित मूंग या दूसरे स्प्राउट्स को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, धनिया, नींबू और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। बिना ज्यादा मेहनत के यह चटपटी चाट तैयार हो जाएगी।

स्प्राउट्स चाट

5. दही-पनीर सैंडविच
ब्रेड में पनीर, गाढ़ा दही, प्याज, शिमला मिर्च और पसंद के मसाले भरें। इसे तवे पर हल्का सेंक लें। यह उन दिनों के लिए अच्छा विकल्प है जब कुछ हल्का लेकिन भरपेट खाने का मन हो।

दही-पनीर सैंडविच

6. मूंगफली पोहा
पोहा को सामान्य तरीके से तैयार करते समय इसमें मूंगफली की मात्रा बढ़ा सकते हैं। प्याज, करी पत्ता, हरी मिर्च और मूंगफली के साथ बना पोहा स्वादिष्ट भी लगता है और सुबह के लिए जल्दी तैयार भी हो जाता है।

मूंगफली पोहा

7. पनीर पराठा
बचा हुआ आटा और पनीर हो तो सुबह का नाश्ता आसानी से तैयार किया जा सकता है। पनीर में प्याज, धनिया और मसाले मिलाकर भरावन तैयार करें और पराठा सेंक लें। इसे दही के साथ खाया जा सकता है।

अगर सुबह ज्यादा समय नहीं मिलता, तो रात में ही दाल भिगोना, स्प्राउट्स तैयार रखना या सब्जियां काटकर फ्रिज में रखना काम आसान कर सकता है। इससे सुबह कुछ ही मिनटों में नाश्ता तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कढ़ी में लाएं राजस्थानी स्वाद, काले चने वाली ये रेसिपी बार-बार बनाएंगे

Continue reading on the app

Kala Chana Kadhi Recipe: कढ़ी में लाएं राजस्थानी स्वाद, काले चने वाली ये रेसिपी बार-बार बनाएंगे

Kala Chana Kadhi Recipe: राजस्थानी काला चना कढ़ी पारंपरिक कढ़ी से थोड़ी अलग होती है। इसमें बेसन और दही की खट्टी-मसालेदार ग्रेवी के साथ उबले हुए काले चने मिलाए जाते हैं। जीरा, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, अदरक और लहसुन का तड़का इसके स्वाद को और बढ़ा देता है। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ लंच या डिनर में परोसा जा सकता है। राजस्थानी काला चना कढ़ी घर पर आसान तरीके से बनाएं।

राजस्थानी काला चना कढ़ी के लिए सामग्री

  • काला चना – 200 ग्राम
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • कढ़ी के लिए
  • दही – 350 ग्राम
  • बेसन – 60 ग्राम
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – 800 मिलीलीटर
  • नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए

  • घी – जरूरत के अनुसार
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च – 2
  • हरी मिर्च – 2, बीच से कटी हुई
  • करी पत्ता – 15-20
  • अदरक – 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • हींग – 1/4 छोटा चम्मच
  • आखिर में डालें
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
  • ताजा हरा धनिया – जरूरत के अनुसार
राजस्थानी काला चना कढ़ी के लिए सामग्री

ऐसे बनाएं राजस्थानी काला चना कढ़ी
स्टेप 1: सबसे पहले 200 ग्राम काले चने को एक बड़े बाउल में लें। इसमें पर्याप्त पानी डालकर रातभर भिगोकर रखें।

स्टेप 2: अगले दिन भीगे हुए चनों को प्रेशर कुकर में डालें। इसमें पानी और थोड़ा नमक डालकर करीब 4 सीटी आने तक पकाएं। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद चने निकालकर अलग रख दें।

स्टेप 3: अब एक बड़े बाउल में 350 ग्राम दही लें। इसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालें। इसके बाद 60 ग्राम बेसन डालकर अच्छी तरह फेंटें, ताकि इसमें गांठें न रहें।

स्टेप 4: अब दही-बेसन के मिश्रण में करीब 800 मिलीलीटर पानी डालें और इसे अच्छी तरह फेंट लें। मिश्रण जितना स्मूद होगा, कढ़ी उतनी ही अच्छी बनेगी।

स्टेप 5: अब एक पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। इसके बाद 2 सूखी लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर भूनें।

राजस्थानी काला चना कढ़ी

स्टेप 6: अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच हींग डालें और करीब एक मिनट तक भूनें। तड़के से खुशबू आने लगे तो अगला स्टेप करें।

स्टेप 7: अब तैयार दही-बेसन का घोल पैन में डालें। इसे डालते समय लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं और बेसन की गांठें न बनें। कढ़ी को अच्छी तरह उबाल आने तक पकाएं।

स्टेप 8: अब इसमें उबले हुए काले चने डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं। कढ़ी को ढककर करीब 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकने दें, ताकि चने मसालेदार कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें।

स्टेप 9: अब इसमें 1 छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।

गरमा-गरम राजस्थानी काला चना कढ़ी को चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और लुक दोनों बेहतर हो जाएंगे।

कढ़ी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • काले चने को रातभर भिगोना न भूलें, इससे चने अच्छी तरह पकेंगे।
  • दही और बेसन को पानी डालने से पहले अच्छी तरह फेंटें।
  • कढ़ी में दही-बेसन का घोल डालते समय लगातार चलाते रहें।
  • मसालों को बहुत तेज आंच पर न भूनें।
  • कढ़ी को धीमी आंच पर पकाने से स्वाद अच्छी तरह उभरता है।

यह भी पढ़ें: बच्चों के फेवरेट बनेंगे पोटैटो गार्लिक रिंग्स, सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें ये क्रिस्पी स्नैक

Continue reading on the app

  Sports

Maharaja Ranjit Singh: भारत का पहला इंटरनेशनल क्रिकेटर, जिन्हें अपनी टीम में लेने के लिए आपस में भिड़ गए थे अंग्रेज

Ranjit Singh Story: सोचिए गुलाम भारत का कोई रहवासी कैसे इंग्लैंड जाकर उन्हीं की टीम से खेलने लगता है जबकि कई अंग्रेज इसके खिलाफ थे. यहां तक कि क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली मैग्जीन विजडन ने भी रणजीत सिंह के टैलेंट का लोहा मानते हुए उन्हें 1897 में क्रिकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया था. Thu, 10 Sep 2026 09:00:17 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 24 घंटे मूसलाधार बारिश...20 राज्यों में IMD का अलर्ट! | IMD Alert |Heavy Rain | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T04:45:06+00:00

Maharashtra | अचानक बस की चपेट में आ गई मां बेटी! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T04:34:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers