Aaj Ka Panchang 10 September 2026: आज दर्श अमावस्या, पिठोरी अमावस्या, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, सिद्ध योग, देखें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 September 2026: आज दर्श अमावस्या, पिठोरी अमावस्या, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. दर्श अमावस्या पर पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि करते हैं. वहीं पिठोरी अमावस्या पर कुशा एकत्र करते हैं. पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी तिथि, मघा नक्षत्र, शकुनि करण, सिद्ध योग है. आज दक्षिण का दिशाशूल और सिंह राशि में चंद्रमा है.
एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹3 लाख:7.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले; 18 प्रो में DSLR जैसा कैमरा और सबसे बड़ी बैटरी
एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट 'सरप्राइज एंड शाइन' में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। साथ ही एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स भी पेश किए गए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली तकनीक दी गई है। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में 4.50 लाख तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी 23 अक्टूबर से सेल शुरू हो जाएगी। आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं। नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें... आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स एप्पल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स एपल के नए वियरेबल डिवाइसेस ------------------- ये खबर भी पढ़ें… आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है। क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







