Responsive Scrollable Menu

Women's Asia Cup: बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी. जानिए दोनों टीमों के बीच T20I रिकॉर्ड्स और प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास रिपोर्ट.

The post Women's Asia Cup: बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Nepal Flood: राष्ट्रपति Ramchandra Paudel ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, नौ सितंबर नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बुधवार को सरकार को बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस बीच अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई है। नेपाली कांग्रेस के सांसद अर्जुन नरसिंह के.सी. के अनुसार, पौडेल ने कहा कि परिवहन प्रणाली को बहाल करने और पुनर्वास के काम में तेजी लाई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर बड़ी अवसंरचना का निर्माण देश की क्षमता से बाहर हो, तो सरकार को इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद लेनी चाहिए। उन्होंने सरकार से बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाने को भी कहा, क्योंकि आपदा से प्रभावित लोगों को बचाने की अब भी संभावना है। राष्ट्रपति पौडेल ने काठमांडू में शीतलनिवास स्थित अपने आवास पर मंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि नेपाल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस तरह से आवाज उठानी चाहिए कि उसे जलवायु परिवर्तन से हुए नुकसान और क्षति के लिए मुआवजा मिल सके।

राष्ट्रपति पौडेल ने विदेश मंत्री शिशिर खनाल और अवसंरचना विकास मंत्री सुनील लमसाल से कहा कि वे राहत शिविरों में रह रहे लोगों की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए अल्पकालिक, मध्यम-अवधि और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए तत्काल उपाय किए जाने चाहिए।

बैठक में बाढ़ से प्रभावित नुवाकोट जिले के सांसद अर्जुन नरसिंह केसी और सेना प्रमुख अशोक राज सिगदेल भी मौजूद थे। मंत्रियों ने राष्ट्रपति पौडेल को बताया कि विस्थापित लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने का काम लगातार चल रहा है। अचानक बाढ़ ने 26 अगस्त को उत्तरी और मध्य नेपाल में भारी तबाही मचाई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को प्रभावित इलाकों से और शव मिलने के बाद इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई। नेपाल पुलिस के अनुसार, बचाव दल 5,326 लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं और जो अब भी लापता हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Women Asia Cup 2026: शेफाली-हरमन-मंधाना, भारत की तीन टॉप तोप, बांग्लादेश को कर देगी नेस्तनाबूद, आज एशिया कप का पहला सेमीफाइनल

IND W vs BAN W Women Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दुबई में रात आठ बजे से महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो आठवीं बार टाइटल अपने नाम करने का सपना देखेगी. बांग्लादेश के लिए भारत को रोकना बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है. Thu, 10 Sep 2026 05:53:57 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Live Updates: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे!| Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:44:08+00:00

Trump vs Iran: ईरान-अमेरिका युद्ध फिर शुरू? Iran US War Latest News | Trump vs Iran | Hormuz Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers