Responsive Scrollable Menu

पंजाब के फिरोजपुर में आवारा कुत्ते ने दो साल के बच्चे पर हमला किया, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

पंजाब के फिरोजपुर में आवारा कुत्ते ने दो साल के बच्चे पर हमला किया, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

Continue reading on the app

Allahabad High Court ने अवैध हिरासत पर देवरिया SHO के वेतन से ₹65,000 का मुआवजा काटने का दिया आदेश

प्रयागराज, नौ सितंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चार व्यक्तियों को 10 दिन तक अवैध हिरासत में रखने के लिए देवरिया जिले के गौरी बाजार के थाना प्रभारी (एसएचओ) और पुलिस अधीक्षक को बुधवार को कड़ी फटकार लगाई। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र सामंत की पीठ ने राज्य सरकार को याचिकाकर्ता दो, तीन और चार में से प्रत्येक को 20,000 रुपये और याचिकाकर्ता एक को 5,000 रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि कुल 65,000 रुपये मुआवजे की राशि एसएचओ के वेतन से वसूली जाएगी।

अदालत ने सीसीटीवी कैमरों के खराब होने और कथित हिरासत की अवधि (13 अप्रैल से 23 अप्रैल) के फुटेज गायब होने को लेकर पुलिस अधिकारियों के स्पष्टीकरण पर नाखुशी जाहिर की। अदालत एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि इन चार याचिकाकर्ताओं को देवरिया के गौरी बाजार पुलिस थाना में करीब 10 दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। इससे पूर्व, अदालत ने याचिका में किए गए दावों का पता लगाने के लिए पुलिस थाना के भीतर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग पेश करने का निर्देश दिया था।

हालांकि, दो सितंबर को राज्य सरकार ने दावा किया कि कथित घटना के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग प्रणाली में खराबी आ गई थी। इस दलील के बाद देवरिया के पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना के एसएचओ को व्यक्तिगत रूप से समन जारी किया गया था। अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान सीसीटीवी फुटेज के लापता होने पर एसएचओ से सवाल किया जिस पर एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी प्रणाली में 12 अप्रैल, 2026 को खराबी आ गई थी।

अदालत ने एसएचओ से यह भी पूछा कि क्या सीसीटीवी प्रणाली को दुरुस्त करने के संबंध में रोजनामचा में कोई प्रविष्टि की गई थी, इस पर एसएचओ ने कहा कि ऐसी कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी प्रणाली खराब होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पीठ ने पुलिस अधीक्षक से एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा और साथ ही यह सवाल भी किया कि एसएचओ को दोषी पाए जाने के बाद उसे दंडित क्यों नहीं किया गया, इस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसएचओ को तबादला अपराध शाखा में कर दिया गया।

अदालत ने हालांकि इस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया।

Continue reading on the app

  Sports

डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 जोड़ियां, एक जोड़ी के नाम 780 से ज्यादा रन, वर्षों से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 highest partnership in day night test: डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का सामना करना बल्लेबाजों के लिए हमेशा कठिन चुनौती रहा है. इसके बावजूद कई दिग्गज जोड़ियों ने दूधिया रोशनी के बीच शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन और लाबुशेन-डेविड वॉर्नर से लेकर पाकिस्तान के अजहर अली-सामी असलम तक, इन 5 जोड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और मजबूत साझेदारियों से गुलाबी गेंद के क्रिकेट में नए आयाम स्थापित किए. Thu, 10 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:38+00:00

AAJTAK 2 । 10 SEPTEMBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T23:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers