Responsive Scrollable Menu

UP Special TET 2026: TET-CTET पास शिक्षकों को बड़ी राहत, नहीं देनी होगी दोबारा स्पेशल टीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026 को लेकर शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। योगी सरकार ने कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए अध्यापक पात्रता से जुड़ी प्रक्रिया को स्पष्ट कर दिया है।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों (CwSN) के लिए किया जाएगा।

TET-CTET पास शिक्षकों को नहीं देना होगा दोबारा एग्जाम
स्पेशल टीईटी को लेकर सबसे बड़ी राहत उन शिक्षकों को मिली है, जो पहले ही TET या CTET उत्तीर्ण कर चुके हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, ऐसे शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी को दोबारा पास करना अनिवार्य नहीं होगा। वहीं, जिन शिक्षकों ने अभी तक TET या CTET उत्तीर्ण नहीं किया है, उन्हें निर्धारित विज्ञापन के तहत रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर परीक्षा में शामिल होना होगा।

3 नवंबर को होगी स्पेशल टीईटी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/OTR और आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

आवेदन से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

प्रक्रिया                                  तारीख
विज्ञापन जारी                       3 सितंबर 2026
ऑनलाइन OTR/आवेदन शुरू              5 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख    4 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख    8 अक्टूबर 2026
स्पेशल टीईटी परीक्षा    3 नवंबर 2026

कौन-कौन से शिक्षक कर सकते हैं आवेदन?
प्राथमिक स्तर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, स्थानीय निकायों के विद्यालयों, राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता या संबद्धता प्राप्त विद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों और विशेष एजुकेटर्स के कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पात्र होंगे।

वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, स्थानीय निकायों, मान्यता या संबद्धता प्राप्त विद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों और विशेष एजुकेटर्स के कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

जिन शिक्षकों ने TET-CTET नहीं किया, उनके लिए क्या?
जिन कार्यरत शिक्षकों ने अब तक TET या CTET उत्तीर्ण नहीं किया है, उन्हें स्पेशल टीईटी के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कर आवेदन करना होगा।

यानी सरकार की ओर से पात्र शिक्षकों को उनकी स्थिति के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का विशेष ध्यान रखना होगा।

शिक्षकों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी पात्र शिक्षकों तक स्पेशल टीईटी से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र शिक्षक समय रहते OTR, आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इस व्यवस्था से कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए पात्रता को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। TET/CTET पहले से पास कर चुके शिक्षकों को दोबारा परीक्षा देने की अनिवार्यता से राहत दी गई है, जबकि बिना TET/CTET वाले पात्र शिक्षकों के लिए Special TET में शामिल होने का रास्ता खुला है।
 

Continue reading on the app

MP Police Bharti 2026: एमपी में कॉन्स्टेबल GD के 7500 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन; जानें योग्यता

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कॉन्स्टेबल GD के 7500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।

मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। MPESB ने मध्य प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य पुलिस विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

7500 पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7500 कॉन्स्टेबल GD पद भरे जाएंगे। इनमें पदों का बंटवारा इस प्रकार है—
विशेष सशस्त्र बल (SAF): 700 पद
विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर कॉन्स्टेबल GD: 6800 पद
कुल: 7500 पद

कब से शुरू होगा आवेदन?
MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर अभ्यर्थियों को उसमें सुधार का मौका भी दिया जाएगा। करेक्शन की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तारीख    डेट
आवेदन शुरू    22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख    6 अक्टूबर 2026
फॉर्म करेक्शन की अंतिम तारीख    11 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुरू    19 नवंबर 2026

कौन कर सकता है आवेदन?
कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं या 12वीं की परीक्षा अथवा इसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?
उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा के मामले में मध्य प्रदेश के सामान्य और EWS वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का लाभ दिया जाएगा। आयु सीमा और छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

कैसे होगा चयन?
पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST/PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरणों से गुजरना होगा। सभी निर्धारित चरण पूरे होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?
भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 से ₹62,000 के वेतनमान के साथ अन्य निर्धारित भत्तों का लाभ मिलेगा। वास्तविक वेतन और भत्तों से जुड़ी जानकारी भर्ती के नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
MP Police Constable Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शारीरिक मापदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लें। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी में बदलाव होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही मान्य माना जाएगा।
 

Continue reading on the app

  Sports

Women Asia Cup 2026: शेफाली-हरमन-मंधाना, भारत की तीन टॉप तोप, बांग्लादेश को कर देगी नेस्तनाबूद, आज एशिया कप का पहला सेमीफाइनल

IND W vs BAN W Women Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दुबई में रात आठ बजे से महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो आठवीं बार टाइटल अपने नाम करने का सपना देखेगी. बांग्लादेश के लिए भारत को रोकना बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है. Thu, 10 Sep 2026 05:53:57 +0530

  Videos
See all

Delhi: BRICS Summit से पहले सजा Airport #bricssummit2026 #brics #delhi #summit #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:13:34+00:00

Bihar Flood News LIVE Updates: बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से बुरा हाल, लाखों लोग प्रभावित | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers