एक हफ्ते में शेयर ने 3 गुना किया पैसा, अभी और चढ़ेगा?
High Return Stock: कंपनी ने आईपीओ में शेयर का प्राइस 408-429 रुपये तय किया था। 429 रुपये के आईपीओ प्राइस से यह शेयर 1,418.50 रुपये पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि इस शेयर निवेशकों का पैसा एक हफ्ते से कम समय में तीन गुना से ज्यादा कर दिया है
सितंबर में इन 3 बैंकों ने बदली सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?
सभी बैंक सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों (Savings Account Rates) में भी समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। सितंबर में अब तक तीन बैंकों ने जमा खाते के लिए नई लागू दरें चुके हैं। इस लिस्ट में केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) और प्राइवेट सेक्टर का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल है। तीनों बैंक सेविंग डिपॉजिट पर न्यूनतम 2.50% ब्याज ऑफर कर रहे हैं। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने सेविंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 5 सितंबर से लागू कर दी है। 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर बैंक 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 50 लाख रुपये अधिक और 100 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर भी 2.50% ब्याज मिल रहा है। 100 करोड़ रुपये से अधिक और 300 करोड़ रुपये से कम के दो अलग-अलग स्लैब पर बैंक 2.65% ब्याज दे रहा है।
300 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 3.10% और 500 करोड़ रुपये से लेकर 1000 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 3.40% ब्याज मिल रहा है। 1000 करोड़ रुपये से अधिक और 2000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.55% और 2000 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर 4% ब्याज बैंक सेविंग्स डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है।
केनरा बैंक सेविंग्स अकाउंट के लिए ब्याज दरें यहाँ चेक करें
बैंक ऑफ इंडिया
बीओआई ने भी सेविंग्स अकाउंट के दरों में इस महीने बदलाव किया है। 1 सितंबर से नई दरें लागू हो चुकी हैं। एक लाख रुपये बैलेंस पर 2.50% ब्याज दे रहा है। अधिकतम इंटरेस्ट रेट 6.25 प्रतिशत है, जो 3000 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर मिल रहा है। बैंक 2500 करोड़ रुपये से अधिक और 3000 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 7.70% ब्याज ऑफर कर रहा है।
IDFC फर्स्ट बैंक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। बैंक ने सेविंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 1 सितंबर को ही लागू कर दी है। बदलाव के बाद बैंक 3 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 लाख रुपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। 25 लाख रुपये से अधिक 5 करोड़ रुपये तक के बैलेंस के लिए इंटरेस्ट रेट 6.25% है। जबकि 5 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 5% है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Moneycontrol
Mp Breaking News






