Responsive Scrollable Menu

सितंबर में इन 3 बैंकों ने बदली सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

सभी बैंक सेविंग्स अकाउंट के ब्याज दरों (Savings Account Rates) में भी समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। सितंबर में अब तक तीन बैंकों ने जमा खाते के लिए नई लागू दरें चुके हैं। इस लिस्ट में केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) और प्राइवेट सेक्टर का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल है। तीनों बैंक सेविंग डिपॉजिट पर न्यूनतम 2.50% ब्याज ऑफर कर रहे हैं।  निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट  करने की सलाह दी जाती है।

पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने सेविंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 5 सितंबर से लागू कर दी है। 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर बैंक 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 50 लाख रुपये अधिक और 100 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर भी 2.50% ब्याज मिल रहा है। 100 करोड़ रुपये से अधिक और 300 करोड़ रुपये से कम के दो अलग-अलग स्लैब पर बैंक 2.65% ब्याज दे रहा है।

300 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 3.10% और 500 करोड़ रुपये से लेकर 1000 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 3.40% ब्याज मिल रहा है। 1000 करोड़ रुपये से अधिक और 2000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.55% और 2000 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर 4% ब्याज बैंक सेविंग्स डिपॉजिट पर ऑफर कर रहा है।

केनरा बैंक सेविंग्स अकाउंट के लिए ब्याज दरें यहाँ चेक करें 

बैंक ऑफ इंडिया

बीओआई ने भी सेविंग्स अकाउंट के दरों में  इस महीने बदलाव किया है। 1 सितंबर से नई दरें लागू हो चुकी हैं।  एक लाख रुपये बैलेंस पर 2.50% ब्याज दे रहा है।  अधिकतम इंटरेस्ट रेट 6.25 प्रतिशत है, जो 3000 करोड़ रुपये से अधिक के बैलेंस पर मिल रहा है। बैंक 2500 करोड़ रुपये से अधिक और 3000 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 7.70% ब्याज ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

IDFC फर्स्ट बैंक 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। बैंक ने सेविंग डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 1 सितंबर को ही लागू कर दी है। बदलाव के बाद बैंक 3 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 लाख रुपये से अधिक और 25 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 7% इंटरेस्ट मिल रहा है। 25 लाख रुपये से अधिक 5 करोड़ रुपये  तक के बैलेंस के लिए इंटरेस्ट रेट 6.25% है। जबकि 5 करोड़ रुपये  से अधिक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 5% है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Continue reading on the app

Manu Bhaker: दादी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुई मनु, पोस्ट में लिखा- ‘आप हमेशा दिलों में रहेंगी’

स्टार निशानेबाज मनु भाकर अपने दादी दया कौर के निधन से बेहद भावुक हैं. भोपाल में ट्रेनिंग कैंप छोड़कर पैतृक गांव पहुंचीं मनु ने दादी को अंतिम विदाई दी. दादी की पार्थिव देह को कंधा देते हुए मनु की आंखें नम थीं.

The post Manu Bhaker: दादी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुई मनु, पोस्ट में लिखा- ‘आप हमेशा दिलों में रहेंगी’ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. Wed, 9 Sep 2026 23:38:05 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 10 सितंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट आ गया! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T21:00:28+00:00

Apple unveils new foldable iPhone. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T21:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers