Responsive Scrollable Menu

असम और मेघालय के CMs ने Nirmala Sitharaman से की मुलाकात, EAPs को रफ्तार देने पर हुआ मंथन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को राजधानी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में बाहरी मदद से चलने वाली परियोजनाओं (EAPs) को नई गति देने की मांग की। कर्तव्य भवन में हुई इस बैठक में पूर्वोत्तर में पूंजीगत खर्च बढ़ाने और बाहरी मदद से चलने वाली परियोजनाओं के ज़रिए भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए निवेश के नए रास्ते बनाने पर ज़ोर दिया गया। बैठक के बाद 'X' पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "हमने अपने दोनों राज्यों में बाहरी मदद से चलने वाली परियोजनाओं की गति को नई रफ़्तार देने के लिए मज़बूत पक्ष रखा, जिससे भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Assam के Cachar में 23 करोड़ की Yaba गोलियां बरामद, एक गिरफ्तार

शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्रियों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नए सिरे से प्रयास करेगी। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि असम और मेघालय इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में तेज़ी लाना चाहते हैं और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए ज़्यादा निवेश जुटाना चाहते हैं। इस बैठक में असम भवन की रेजिडेंट कमिश्नर कविता पद्मनाभन और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Continue reading on the app

TMC के नाम और चुनाव चिह्न पर विवाद, Nandigram और रेजीनगर उपचुनाव में आमने-सामने होंगे दोनों गुट

कोलकाता, नौ सितंबर तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद अब नंदीग्राम और रेजीनगर में होने वाले उपचुनावों तक पहुंच गया है। प्रतिद्वंद्वी गुट अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं जबकि निर्वाचन आयोग के पास उनके दावे अब भी लंबित हैं। निर्वाचन आयोग ने अब तक यह तय नहीं किया है कि तृणमूल कांग्रेस के मान्यता प्राप्त नाम और ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न पर किस गुट का अधिकार है।

छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दोनों गुट अपनी चुनावी योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे एक अनोखे मुकाबले की संभावना बन गई है जिसमें प्रतिद्वंद्वी गुट तृणमूल कांग्रेस की पहचान का दावा करते हुए वोट मांग सकते हैं। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने कहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा करेगा।

साथ ही अगर नामांकन बंद होने से पहले निर्वाचन आयोग उनके दावे को मान्यता नहीं देता है तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहेंगे। विधानसभा में ऋतब्रत के गुट के मुख्य सचेतक अखरुज्जमां ने बुधवार को कहा, ‘‘हम उपचुनाव लड़ेंगे। नामांकन दाखिल करते समय हम बताएंगे कि हमारे उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस से हैं और ‘दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न पर दावा करेंगे।

अगर निर्वाचन आयोग समय-सीमा तक हमें यह चुनाव चिह्न आवंटित नहीं करता है तो हमारे उम्मीदवार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।’’ बागी तृणमूल गुट ने उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए अपने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। ममता बनर्जी गुट के नेता अखिल गिरी ने कहा कि पार्टी जल्द अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। यह गुट दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगा और उसने अपनी जिला इकाइयों से नामों की मांग की है।

उम्मीद है कि उम्मीदवार स्थानीय चेहरे होंगे और उनके नामों की घोषणा 15 सितंबर को की जा सकती है। हालांकि, यह चुनावी मुकाबला तृणमूल की राजनीतिक और संगठनात्मक पहचान पर प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों की परीक्षा भी बन रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट कहता है कि निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड में बनर्जी को ही पार्टी की अध्यक्ष के तौर पर मान्यता मिली हुई है।

वहीं, विरोधी गुट पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संगठनात्मक संसाधनों पर अपने दावे को मान्यता दिलाने की कोशिश कर रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

डे नाइट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 जोड़ियां, एक जोड़ी के नाम 780 से ज्यादा रन, वर्षों से अटूट विश्व कीर्तिमान

5 highest partnership in day night test: डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद का सामना करना बल्लेबाजों के लिए हमेशा कठिन चुनौती रहा है. इसके बावजूद कई दिग्गज जोड़ियों ने दूधिया रोशनी के बीच शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन और लाबुशेन-डेविड वॉर्नर से लेकर पाकिस्तान के अजहर अली-सामी असलम तक, इन 5 जोड़ियों ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और मजबूत साझेदारियों से गुलाबी गेंद के क्रिकेट में नए आयाम स्थापित किए. Thu, 10 Sep 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood Live Updates: पटना समेत बिहार के 13 जिले डूबे!| Patna Flood | Ganga | Punpun | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:44:08+00:00

Trump vs Iran: ईरान-अमेरिका युद्ध फिर शुरू? Iran US War Latest News | Trump vs Iran | Hormuz Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers