Responsive Scrollable Menu

Aliganj Fire Case: Allahabad High Court ने आरोपी किरायेदार को दी जमानत

लखनऊ, नौ सितंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 22 जून, 2024 को अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के मामले में आरोपी किरायेदार को जमानत दे दी। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया इमारत के मालिक ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए थे। न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने सुरेश कुमार साहू को जमानत दे दी और कहा कि वह इमारत का मालिक नहीं था बल्कि तीसरी मंजिल पर रहने वाला किरायेदार था और आग लगने के समय परिसर में मौजूद नहीं था।

अदालत ने यह भी कहा कि घटना के दिन किराए के परिसर में ताला लगा हुआ था और प्रथम दृष्टया इमारत से बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था। साहू पर आरोप था कि उसने अपने किराये के हिस्से के बाहर लगे चैनल गेट पर ताला लगा दिया था। आरोप था कि अगर यह गेट खुला होता तो कुछ और लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

हालांकि, अदालत ने कहा कि साहू को यह अनुमान नहीं था कि इमारत में आग लग जाएगी और उसके किराए के परिसर के दरवाजे को बंद करने से जानमाल का नुकसान हो सकता है। रिकॉर्ड पर रखी गई तस्वीरों का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि तीसरी मंजिल से छत तक जाने के लिए बाहर से कोई सीढ़ी नहीं थी। अदालत ने कहा कि साहू ने छत तक पहुंचने के लिए अपने किराए के हिस्से से एक लकड़ी की सीढ़ी लगाई थी, तीसरी मंजिल पर मकान मालिक द्वारा बनाई गई दीवार ने एक गतिरोध पैदा कर दिया था और छत तक पहुंचने के लिए कोई आम रास्ता उपलब्ध नहीं कराया गया था।

अदालत ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि साहू का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था और वह 23 जून, 2026 से हिरासत में था। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। लखनऊ के अलीगंज इलाके में 22 जून, 2024 को एक इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि आग लगने से इमारत के अंदर कई लोग फंस गए। जांच के दौरान पर्याप्त निकास मार्गों और अग्नि-सुरक्षा व्यवस्था की कमी प्रमुख मुद्दों के रूप में उभर कर सामने आई।

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi Special: कार्तिकेय ने लगाई पृथ्वी की दौड़, गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा से जीत ली बाजी

Ganesh Chaturthi Special: गणेश जी और कार्तिकेय की प्रतियोगिता की यह कथा बताती है कि शारीरिक शक्ति से अधिक महत्वपूर्ण सही समय पर सही बुद्धि का इस्तेमाल है. माता-पिता के सम्मान, श्रद्धा और विवेक से जुड़ा यह प्रसंग आज भी प्रेरणा देता है.

The post Ganesh Chaturthi Special: कार्तिकेय ने लगाई पृथ्वी की दौड़, गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा से जीत ली बाजी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Women Asia Cup 2026: शेफाली-हरमन-मंधाना, भारत की तीन टॉप तोप, बांग्लादेश को कर देगी नेस्तनाबूद, आज एशिया कप का पहला सेमीफाइनल

IND W vs BAN W Women Asia Cup 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच आज दुबई में रात आठ बजे से महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो आठवीं बार टाइटल अपने नाम करने का सपना देखेगी. बांग्लादेश के लिए भारत को रोकना बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है. Thu, 10 Sep 2026 05:53:57 +0530

  Videos
See all

Gujarat: घायलों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे Deputy CM #gandhinagar #gujarat #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:15:12+00:00

AAJTAK 2 | MP में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, देखें VIDEO! | T2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers