Responsive Scrollable Menu

TVK गठबंधन का नाम हुआ तय, ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ के नाम से लड़ेगा चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अपने राजनीतिक गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. चेन्नई के पनैयूर स्थित TVK मुख्यालय में चल रही गठबंधन समन्वय बैठक के दौरान गठबंधन के नाम की घोषणा की गई. अब TVK के नेतृत्व वाले इस गठबंधन को “सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस” के नाम से जाना जाएगा.

गठबंधन के नाम की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब तमिलनाडु की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. TVK लगातार अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है.

गठबंधन के नाम में दिखी राजनीतिक सोच

“सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस” नाम अपने आप में गठबंधन की राजनीतिक दिशा का संकेत देता है. इसमें सेक्युलरिज्म, सामाजिक न्याय और जीत जैसे तीन प्रमुख शब्दों को जगह दी गई है.

तमिलनाडु की राजनीति में सामाजिक न्याय लंबे समय से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दा रहा है. ऐसे में गठबंधन के नाम में सोशल जस्टिस को प्रमुखता देना राज्य के व्यापक सामाजिक और राजनीतिक विमर्श से जोड़कर देखा जा रहा है.

वहीं “विक्ट्री” शब्द गठबंधन के चुनावी लक्ष्य को स्पष्ट करता है. यानी गठबंधन केवल सीटों पर मुकाबला करने के बजाय सत्ता की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में है.

पनैयूर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

गठबंधन के नाम का ऐलान चेन्नई के पनैयूर स्थित TVK मुख्यालय में आयोजित समन्वय बैठक के दौरान किया गया. बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति, चुनावी तैयारियों और सहयोगी दलों के बीच तालमेल से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है.

गठबंधन समन्वय बैठक को TVK के लिए इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी अब संगठन निर्माण के साथ-साथ चुनावी स्तर पर अपनी रणनीति को अधिक स्पष्ट करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

दिल्ली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था आत्म्घाती हमलावर, NIA की चार्जशीट में धमाके को लेकर कई अहम खुलासे

दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें 13 आरोपियों के नाम हैं. ब्लास्ट के मास्टरमाइंड डॉक्टर उमर नबी ने खुद को बम से उड़ाया था. वो एक आत्मघाती हमलावर था. चार्जशीट में पहली  बार सभी आतंकियों की तस्वीरें भी मिली हैं. वहीं, शाहीन सईद के पास मिली पेन ड्राइव से 87 तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें आतंकी डॉक्टर मुज्जमिल शकील और शाहीन सईद के AK-47, पिस्टल और मैगजीन के साथ देखा जा सकता है. 

सभी आतंकी संगठन अंसार गजवात-उल-हिन्द यानी AGuH और AQIS से संबंधित थे. ब्लास्ट के लिए TATP और अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग किया गया था. इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए थे. उमर  नबी कार में बैठा था. उसी ने IED का कमांड सिस्टम दबाया था. NIA की चार्जशीट में ब्लास्ट को लेकर कई    अहम बातें सामने आई हैं. 

धमाके वाली जगह से मिले सामान

जांच एजेंसी के तहत धमाके में उपयोग हुई Hyundai i20 कार वास्तव में एक Vehicle-Borne Improvised Explosive Device (VBIED) की तरह था. इसक मतलब है कि धमाके से लदी कार को बम के तौर पर उपयोग किया गया था. फॉरेंसिक जांच में कार मलबे और धमाके वाली जगह से मिले सामान में TATP, अमोनियम नाइट्रेट और पोटैशियम नाइट्रेट जैसे धमाके के पदार्थों के निशान मिले हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना करेगी. जानिए दोनों टीमों के बीच T20I रिकॉर्ड्स और प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास रिपोर्ट.

The post Women's Asia Cup: बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी appeared first on Prabhat Khabar.

Thu, 10 Sep 2026 01:00:02

  Videos
See all

Bihar Flood News LIVE Updates: बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से बुरा हाल, लाखों लोग प्रभावित | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:16:22+00:00

Delhi: BRICS Summit से पहले सजा Airport #bricssummit2026 #brics #delhi #summit #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T01:13:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers