Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: गुरुवार को बन रहा शुभ मालव्य राजयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज यानी 10 सितंबर 2026, गुरुवार के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, गुरुवार के दिन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल सभी जातकों के जीवन को प्रभावित करेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति, सेहत और प्रेम जीवन में मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे. गुरुवार के दिन माल्वय राजयोग निर्मित हो रहा है, जिससे कई राशियों को नौकरी में प्रमोशन देखने को मिलेगा. वाद-विवाद करने से बचें और आर्थिक लाभ के लिए मेहनत करना फलदायक होगा. आज चतुर्दशी तिथि का समापन सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर होगा. चलिए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 10 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 10 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज चौतरफा लाभ मिलेगा. आज काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. आज आपको प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. आज नए कार्यों से लाभ होगा और कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं

सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना  
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
लाल कपड़ों का दान करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ और मांगलिक कार्य होंगे. आज आपकी माली हालत अच्छी होगी और नए कार्यों के अवसर मिलेंगे. आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. आज घर बनाने का योग बन रहा है. आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज देश-विदेश की यात्रा होगी. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज फंसा हुआ धन मिल सकता है. 

सावधानी- कड़वा बोलने से बचें
उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों का आज आत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे. विद्या, बुद्धि और वाणी से धन अर्जित करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा और पत्नी को नौकरी मिलने का योग बन रहा है. आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है.

सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
पक्षियों को दाना दें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज आपकी योजना सफल होगी और आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा. घर बनाने का योग बन रहा है. आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा. आज आपकी आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें तथा षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
उपाय- भगवान भोलेनाथ की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों के लिए व्यापार के नए अवसर मिलेंगे तथा मान-सम्मान का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. आज शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी, आध्यात्मिक विकास होगा और परीक्षा में सफलता मिलेगी.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- गायत्री उपासना करें 
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लंक मीटर- 8

6.कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय बहुत अच्छा चल रहा है. आज आपके लिए धन लाभ का योग बन रहा है. व्यापार में प्रगति होगी और चौतरफा लाभ का योग है. आज आय के संसाधनों में वृ्द्धि होगी और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. आज आपके संबंधो में मधुरता आएगी. इसके साथ-साथ लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाने दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों की योजनाएं आज सफल होंगी. आज इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा और रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- भावुकता से बचें
उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार से धन लाभ हो सकता है. आज तनाव लेने से बचें और गुस्से पर नियंत्रण करें. आज अपने परिवार को समय दें और अपनों का साथ मिलेगा. आज कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं तथा दूर देश की यात्रा होगी. आज रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ का योग बन रहा है. आज आपको रुका हुआ धन मिलने की संभावना है.

सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि 

धनु राशि के लोगों का आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. आज भूमि और भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. आज प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा तथा माली हालत अच्छी होगी. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. देश-विदेश की यात्रा का योग है. लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें. भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें और
दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
पांच प्रकार का अनाज दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपननी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज अपने मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें और वाणी में पर नियंत्रण रखें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी और रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. आज इनकी माली हालत अच्छी होगी.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें
उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक-1
शुभ रंग-काला
लक मीटर-8

11.कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन इन लोगों के पास आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. आज अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
उपाय- पौधा रोपण करें
चीटियों को आटा खिलाएं 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - सफेद
लक मीटर- 7 

12.मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है तथा आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. सरकार से लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. आज आप किसी मंदिर का निर्माण करवा सकते हैं या सहयोग कर सकते हैं तथा नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.

सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
आलस्य का परित्याग करें
उपाय- विष्णु जी की आराधना करें 
पीला फूल, फल अर्पित करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Date 2026: कब होगा गणपति विसर्जन? जानें अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 10 September 2026: आज कब शुरू होगी पिठोरी अमावस्या? जानें गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 10 September 2026: आज 10 सितंबर 2026 गुरुवार को पिठोरी अमावस्या है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, गुरुवार के दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. इसके बाद भाद्रपद माह की अमावस्या शुरू होगी. चतुर्दशी तिथि का समापन सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर होगा, तत्पश्चात पिठोरी अमावस्या का प्रारंभ हो जाएगा. ये अमावस्या तिथि 11 सितंबर को सुबह 8:57 तक रहने वाली है. आज शाम 7:18 तक सिद्ध योग रहेगा और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. भाद्रपद मास की अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है. चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त.

पढ़ें आज का पंचांग 10 सितंबर 2026 (Today's Panchang 10 September 2026)

आज की तिथि, वार और दिशा शूल

  • तारीख- 10 सितंबर 2026
  • वार- गुरुवार
  • तिथि- भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक उसके बाद अमावस्या होगी.
  • सूर्योदय- सुबह 6:03 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:32 बजे 
  • नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होगा
  • योग- सिद्ध योग और साध्य योग
  • करण- शकुनि, चतुष्पद और नाग करण
  • चंद्रमा- सिंह राशि
  • शुभ मुहूर्त- 11:53 से दोपहर 12:43 तक
  • राहुकाल- 1:51 से दोपहर 3:25 तक
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा
  • दिशा शूल उपाय- घर से दही और जीरा खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

आज का महामंत्र

ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:03 पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 10 सितंबर सुबह 05:10 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 10 सितंबर को शाम 05:46 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:26 मिनट से सुबह 05:13 मिनट तक
  • अमृत काल- सुबह 11:47 मिनट से दोपहर 01:18 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 मिनट से 12:43 मिनट तक

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक
  • यम गण्डक- सुबह 06:15 मिनट से सुबह 07:47 बजे तक रहेगा
  • गुलिक काल- सुबह 09:19 बजे से सुबह 10:51 बजे तक रहेगा.
  • आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:21 बजे से सुबह 11:10 मिनट तक और दोपहर 03:51 बजे से शाम 04:04 मिनट तक

पर्व

पिठोरी अमावस्या, पितृ अमावस्या, कुशोत्पाटनी अमावस्या

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: कब शुरू होगा गणेशोत्सव? जानें मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त व योग

Continue reading on the app

  Sports

जूतों की कीमत कितनी? कितना महंगा है विराट कोहली का One8 ब्रांड, जिसे पहनकर उतरीं पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर्स

Virat Kohli brand One8 shoes: दुबई में जारी महिला एशिया कप में पाकिस्तानी टीम की एक नई बल्कि कई प्लेयर्स विराट कोहली के ब्रांड One8 ks जूते पहने नजर आईं. दिलचस्प बात यह रही कि One8 के जूते पहनकर उतरीं पाक गेंदबाज नाशरा संधू ने मैदान पर भी कमाल किया. जूतों से शुरू हुई कहानी नाशरा के ऐतिहासिक प्रदर्शन तक पहुंच गई. Thu, 10 Sep 2026 07:29:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News: नए iPhone के साथ Apple ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में फिर मचाई हलचल | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:16:06+00:00

AAJTAK 2 | MP में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, देखें VIDEO! | T2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T02:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers