Responsive Scrollable Menu

गर्भावस्था में एनीमिया हो तो शिशु के मस्तिष्क का आकार हो सकता है छोटा : स्टडी

लंदन, 9 सितंबर (आईएएनएस)। गर्भावस्था के दौरान मां में एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रही है तो इसका असर शिशु के मस्तिष्क विकास पर पड़ सकता है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि एनीमिया पीड़ित माताओं से जन्मे बच्चों का कुल मस्तिष्क आयतन अन्य बच्चों की तुलना में औसतन करीब चार प्रतिशत कम होता है।

यह अध्ययन ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन और दक्षिण अफ्रीका के यूनिवर्सिटी ऑफ केप टाउन के शोधकर्ताओं ने किया। शोधकर्ताओं ने केप टाउन में 300 से अधिक माताओं और उनके बच्चों का अध्ययन किया तथा बच्चों के मस्तिष्क की कई बार स्कैनिंग की। यह निगरानी बच्चों के करीब तीन महीने की उम्र से लेकर दो साल तक की गई।

खास बात यह है कि अध्ययन में शामिल एनीमिया से पीड़ित माताओं में बीमारी का स्तर हल्का था। इसके बावजूद उनके बच्चों के मस्तिष्क के कुल वॉल्यूम (आयतन) में अंतर देखा गया। इससे यह संकेत मिलता है कि गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन का पर्याप्त स्तर भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

द गार्डियन में छपी रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं का ध्यान केवल पूरे मस्तिष्क के आकार पर ही नहीं है। इससे पहले इसी शोध समूह के काम में गर्भावस्था के दौरान मातृ एनीमिया और बच्चों के मस्तिष्क के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों, विशेष रूप से कॉर्पस कॉलोसम और कॉडेट न्यूक्लियस, के अपेक्षाकृत छोटे आयतन के बीच संबंध सामने आया था। बाद के अध्ययन में भी ये प्रभाव बच्चों के 6-7 वर्ष की उम्र तक बने रहने के संकेत मिले।

कॉर्पस कॉलोसम मस्तिष्क के दोनों हिस्सों के बीच कम्युनिकेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जबकि कॉडेट न्यूक्लियस कई तरह की संज्ञानात्मक और मोटर प्रक्रियाओं से जुड़ा होता है। हालांकि, इन निष्कर्षों का यह अर्थ नहीं है कि एनीमिया से पीड़ित मां का बच्चा निश्चित रूप से न्यूरोलॉजिकल या बौद्धिक समस्या से जूझेगा।

शोध में मुख्य रूप से संबंध देखा गया है। इससे सीधे तौर पर यह साबित नहीं होता कि मां का एनीमिया ही मस्तिष्क के छोटे आयतन का एकमात्र कारण है। बच्चे के विकास पर गर्भावस्था के दौरान पोषण, संक्रमण, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारकों का भी प्रभाव हो सकता है।

फिर भी विशेषज्ञों के लिए यह अध्ययन महत्वपूर्ण है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया दुनिया के कई हिस्सों में एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। खासकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी आम समस्या है।

शोध इस बात की ओर भी ध्यान दिलाता है कि गर्भावस्था के दौरान मां के स्वास्थ्य को केवल प्रसव तक सीमित मुद्दे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। मां के शरीर में पोषक तत्वों की उपलब्धता का असर बच्चे के शुरुआती मस्तिष्क विकास पर भी पड़ सकता है।

पहले के शोधों में भी गर्भावस्था के दौरान मातृ एनीमिया और बच्चों के मस्तिष्क के कुछ हिस्सों के छोटे आयतन के बीच संबंध पाया गया है। एक अध्ययन में 2-3 वर्ष की उम्र के बच्चों में कॉडेट, पुटामेन और कॉर्पस कॉलोसम के छोटे आयतन की रिपोर्ट की गई थी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

TVK गठबंधन का नाम हुआ तय, ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ के नाम से लड़ेगा चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अपने राजनीतिक गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है. चेन्नई के पनैयूर स्थित TVK मुख्यालय में चल रही गठबंधन समन्वय बैठक के दौरान गठबंधन के नाम की घोषणा की गई. अब TVK के नेतृत्व वाले इस गठबंधन को “सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस” के नाम से जाना जाएगा.

गठबंधन के नाम की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब तमिलनाडु की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. TVK लगातार अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है.

गठबंधन के नाम में दिखी राजनीतिक सोच

“सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस” नाम अपने आप में गठबंधन की राजनीतिक दिशा का संकेत देता है. इसमें सेक्युलरिज्म, सामाजिक न्याय और जीत जैसे तीन प्रमुख शब्दों को जगह दी गई है.

तमिलनाडु की राजनीति में सामाजिक न्याय लंबे समय से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दा रहा है. ऐसे में गठबंधन के नाम में सोशल जस्टिस को प्रमुखता देना राज्य के व्यापक सामाजिक और राजनीतिक विमर्श से जोड़कर देखा जा रहा है.

वहीं “विक्ट्री” शब्द गठबंधन के चुनावी लक्ष्य को स्पष्ट करता है. यानी गठबंधन केवल सीटों पर मुकाबला करने के बजाय सत्ता की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में है.

पनैयूर में हुई महत्वपूर्ण बैठक

गठबंधन के नाम का ऐलान चेन्नई के पनैयूर स्थित TVK मुख्यालय में आयोजित समन्वय बैठक के दौरान किया गया. बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति, चुनावी तैयारियों और सहयोगी दलों के बीच तालमेल से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है.

गठबंधन समन्वय बैठक को TVK के लिए इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी अब संगठन निर्माण के साथ-साथ चुनावी स्तर पर अपनी रणनीति को अधिक स्पष्ट करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

विकेटों के पतझड़ के बीच गे और ब्रूक ने गाड़ा खूंटा, एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त

Emilio Gay-Harry Brook hits half centuries: एजबास्टन में इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा. दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की पहली पारी महज 133 रनों पर समेट दी. जोश टंग ने 4 विकेट झटके. जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं. एमिलियो गे (60) और हैरी ब्रूक (नाबाद 52) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने 23 रनों की बढ़त लेकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. Wed, 9 Sep 2026 23:38:05 +0530

  Videos
See all

Blackboard नहीं मिला तो दरवाजे पर शुरू हुई पढ़ाई! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:10:30+00:00

Flood News in Bihar Live : सुबह-सुबह बिहार के 14 जिलों में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 17 लाख लोग बेघर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-10T00:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers