30 से 40 की उम्र के लोगों के बीच क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? जानिए कौन सी आदतें जान के लिए बन जाती हैं खतरा
Heart Attack Risk in Young Age: अक्सर सुनने को मिलता है कि कम उम्र का युवा बीच रास्ते में, काम करते वक्त अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस तरह की खबरें डरा देती है और साथ ही, अपनी हेल्थ पर भी सवाल खड़ी कर देती है कि कहीं हम भी तो हार्ट अटैक के खतरे के करीब तो नहीं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं कम उम्र में हार्ट अटैक के क्या कारण हो सकते हैं.
The post 30 से 40 की उम्र के लोगों के बीच क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले? जानिए कौन सी आदतें जान के लिए बन जाती हैं खतरा appeared first on News24 Hindi.
Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक बारिश का अलर्ट, 80 kmph रहेगी हवाओं की रफ्तार; IMD का अपडेट जारी
कल का मौसम, 10 सितंबर: देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप धारण कर चुका है. उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के तमाम इलाकों में बादलों का डेरा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ भयंकर आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र तैयार हो रहा है. इसके अलावा निचले वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ रेखाओं के असर से मौसम पूरी तरह से बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे बाहर निकलने से पहले ताजा मौसम की जानकारी जरूर लें और मछुआरे समंदर से दूर रहें.
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव और चक्रवाती सिस्टम सक्रिय
मौसम के मिजाज में आए इस बड़े बदलाव के पीछे कई मौसमी प्रणालियां एक साथ काम कर रही हैं. बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम हिस्से के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर जल्द ही कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के निचले वायुमंडल में एक बड़ा चक्रवाती घेरा बना हुआ है. दक्षिण गुजरात से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है. दूसरी तरफ दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक भी हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र फैला है. हरियाणा के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है. इन सभी सिस्टमों के मेल से उत्तर-पश्चिम भारत और तटीय इलाकों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और भारी बरसात का खतरा बढ़ गया है.
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज
देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने के आसार हैं. 10 सितंबर को राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. यह सिलसिला 14 सितंबर तक रुक-रुक कर चलता रहेगा. आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में मूसलाधार बारिश का तांडव
उत्तर प्रदेश में मौसम का सबसे आक्रामक रूप देखने को मिल सकता है. राज्य के कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और भयंकर बारिश की चेतावनी है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, रामपुर और देवरिया समेत पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बादल जमकर बरसेंगे. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. पड़ोसी राज्य बिहार में भी हालात बेहद नाजुक रह सकते हैं. पटना, सिवान, सारण, वैशाली, भागलपुर, मधुबनी, रोहतास और पूर्णिया समेत कई जिलों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के साथ भारी बरसात का अलर्ट है. पटना में दिन का पारा 32 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी और ओलावृष्टि की आशंका
मध्य भारत के राज्यों में भी इंद्रदेव का प्रकोप साफ नजर आएगा. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, गुना, नर्मदापुरम, उज्जैन, कटनी और नीमच जैसे इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी. भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने का अनुमान है. जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर और भीलवाड़ा में 55 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
पहाड़ों से लेकर मैदानी और तटीय इलाकों तक हाई अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा और कांगड़ा में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है. पर्यटन नगरी मनाली में दिन का पारा गिरकर 15 डिग्री और रात में 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भी भारी बरसात का अलर्ट जारी है. देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर, असम, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल समेत कुल 24 राज्यों में अगले कुछ दिन मौसम बेहद संवेदनशील बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: देश के 17 राज्यों में दिखेगा आंधी-तूफान और बारिश का खौफनाक रूप! IMD ने जारी किया अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
news24
News Nation








