Responsive Scrollable Menu

हरतालिका तीज पर पढ़ें ये मंत्र और श्लोक, शिव-पार्वती की पूजा में मिलेगा अखंड सौभाग्य

Hartalika Teej 2026 Mantra Shloka: हरतालिका तीज 206 पर पूजा के दौरान पढ़ें भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े 10 मंत्र और श्लोक। यहां जानें मंत्रों का हिंदी अर्थ और पूजा में पढ़ने का सही तरीका।

Continue reading on the app

Bundelkhand में ₹19.1 करोड़ से Israel के सहयोग वाला जल प्रोजेक्ट तेज

लखनऊ, नौ सितंबर बुंदेलखंड में जल संकट और जल संसाधनों की सीमितता के बीच उत्तर प्रदेश सरकार जल संरक्षण, सिंचाई दक्षता और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के लिए भारत-इजराइल बुंदेलखंड जल परियोजना को आगे बढ़ा रही है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि झांसी के विकासखंड बड़ागांव स्थित गंगावली गांव में करीब 19.1 करोड़ रुपये की लागत से जारी मिनी पायलट प्रोजेक्ट में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं, जिनमें जलाशय का अर्थवर्क और जियोमेम्ब्रेन लाइनिंग, सोलर पंप की स्थापना, नहर से जलाशय तक इंटेक पाइप और इंटेक वेल, पीयूएफ पैनल आधारित भवनों समेत कई प्रमुख काम पूरे किये जा चुके हैं।

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव एवं भूगर्भ जल विभाग के निदेशक डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बुंदेलखंड की स्थानीय जल उपलब्धता और कृषि परिस्थितियों के अनुसार ऐसा मॉडल तैयार करना है, जिसमें उपलब्ध पानी का अधिकतम और वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में जल संरक्षण, जल भंडारण, सौर ऊर्जा, लघु सिंचाई, आधुनिक कृषि तकनीक और किसान प्रशिक्षण को एक साथ जोड़ा गया है। प्रजापति ने बताया कि इसके तहत जलाशय, नहर से पानी लाने की व्यवस्था, पाइपलाइन, सोलर पंप, ड्रिप-स्प्रिंकलर, प्राकृतिक एसटीपी, कृषि मशीनरी और आधुनिक खेती की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और इसका मकसद किसानों को सीमित पानी में बेहतर सिंचाई और खेती का व्यावहारिक मॉडल उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि गंगावली में तैयार हो रहे मिनी पायलट प्रोजेक्ट के अनुभवों को आगे बड़े क्षेत्र में लागू करने की भी तैयारी है। भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियांता व वैयक्तिक सहायक निदेशक अनुपम ने कहा कि परियोजना के वर्तमान निर्माण एवं क्रियान्वयन चरण को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को स्लेज कर रहे थे तिलक वर्मा, अब 15 साल के लड़के ने लिया जमकर बदला

Vaibhav Suryavanshi vs Tilak Varma: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में उस वक्त हर कोई सन्न रह गया, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने सीनियर और टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा को स्लेज करने लगे. दरअसल ये उसी स्लेजिंग का जवाब था, जो तिलसक वर्मा ने मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी के साथ की थी. सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मीठी नोक-झोंक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. Wed, 9 Sep 2026 16:53:50 +0530

  Videos
See all

9/11 हमला: 25 साल बाद हुआ ये खुलासा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:10:28+00:00

जब नाजियों को देना पड़ा अपनी क्रूरता का हिसाब [When Nazi officers faced trials] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-09T12:05:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers