इंडिया-A टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी:5 महीने बाद खेलेंगे, गायकवाड़ वनडे और पडिक्कल टेस्ट टीम के कप्तान
हार्दिक पंड्या करीब पांच महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ पुडुचेरी में होने वाली 3 वनडे की सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में चुना गया है। उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। देवदत्त पडिक्कल फोर-डे टेस्ट टीम के कप्तान होंगे। साई सुदर्शन को रेड-बॉल टीम का उपकप्तान और पडिक्कल को वनडे टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। हार्दिक चोट से जूझ रहे हार्दिक पंड्या ने अपना आखिरी मैच 24 मई को IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह चोट के कारण BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे हैं। भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। पडिक्कल कप्तान बने श्रीलंका दौरे पर नंबर-3 पर खेलते हुए लगातार दो शतक लगाने वाले पडिक्कल को रेड-बॉल टीम की कमान मिली है। वह इस समय दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेल रहे हैं। टीम में साई सुदर्शन, यश राठौड़, शेख रशीद और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुशाग्र और एन. जगदीशन संभालेंगे। एशियन गेम्स के बीच युवाओं को मौका भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी एशियन गेम्स अभियान में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में सिलेक्टर्स ने घरेलू क्रिकेट और IPL में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंडिया-A में जगह दी है। रेड-बॉल सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को खत्म होगा। इसके ठीक एक दिन पहले 1 अक्टूबर से श्रीनगर में ईरानी कप शुरू होगा, जिसमें जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें आमने-सामने होंगी।
एशियन गेम्स के 10 दिन पहले नागोया में बाढ़:400 खिलाड़ी-स्टाफ उंची जगह पर भेजे गए; मेयर बोले- मुकाबले तय समय पर होंगे
एशियन गेम्स की शुरुआत से 10 दिन पहले जापान के नागोया में बाढ़ की वजह से कुछ समय के लिए 400 खिलाड़ियों और स्टाफ को कुछ समय के लिए ऊंची जगह पर ले जाया गया। बाढ़ में नागोया शहर की सड़कें और घर पानी में डूब गए। हालांकि मेयर इचिरो हिरोसावा का कहना है कि एशियन गेम्स के लिए कोई चिंता की बात नहीं है। टूर्नामेंट का आयोजन तय समय पर होगा। 3500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली बस और मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। करीब 3,500 लोगों ने इमरजेंसी शेल्टर में शरण ली। नागोया और इची में एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने हैं। रिपोर्ट- वेन्यू में कुछ जगह छतों से पानी टपक रहा जापानी मीडिया में शहर की सड़कों और मेट्रो स्टेशनों में भरे पानी की तस्वीरें दिखाई गईं। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, वेन्यू की कुछ जगहों पर छतों से पानी टपकने की घटनाएं भी हुईं। हालांकि मेयर हिरोसावा ने कहा कि एशियन गेम्स के दर्जनों वेन्यू को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। भारत गेम्स में 768 सदस्यीय दल भेज रहा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 19 सितंबर को रवाना होगी डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित कर चुका है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। भारतीय टीम 19 सितंबर को सानो के लिए रवाना होगी। इसगे अगले दिन टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। महिला क्रिकेट टीम पहले पहुंचेगी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम दुबई में एशिया कप खेलने के बाद 13 सितंबर को भारत लौटेगी और 14 सितंबर को नागोया के लिए रवाना होगी। महिला टीम एशियन गेम्स में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगी। उसका पहला मुकाबला 18 सितंबर को होगा और टीम का टूर्नामेंट 22 सितंबर तक चलेगा। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियाड में BCCI को खुद करनी होगी होटल की व्यवस्था:IOA ने कहा- अगर ऐसा हुआ तो रहने-खाने और ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी बोर्ड की जापान में होने वाले एशियन गेम्स के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) अलग से होटल की व्यवस्था नहीं करेगा। अगर BCCI आयोजकों की ओर से तय होटलों के बजाय अपनी पसंद का होटल चुनता है, तो खिलाड़ियों के ठहरने, खाने, स्थानीय परिवहन और मैच वेन्यू तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बोर्ड की होगी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others





