India tour of New Zealand: 6 साल बाद दौरे को लेकर फैंस में Craze, 50,000 से ज्यादा Tickets बिके
भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि तीनों प्रारूप में होने वाली इस श्रृंखला के लिए अब तक 50000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं। भारत छह साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस श्रृंखला के आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री सोमवार को शुरू हो गई। और कई मैचों के सभी टिकट बिकने की पूरी संभावना है, जिसमें क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाला दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी शामिल है, जिसके 75 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं।’’
इसमें आगे कहा गया है, ‘‘ईडन पार्क में टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण स्टेडियम की छठी पंक्ति की सीटों को 2019 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार खोलना पड़ रहा है। भारत के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए यह सीटें दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।’’
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मार्केटिंग प्रमुख टिम एलिस ने कहा कि भारतीय दौरे के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। एलिस ने कहा, ‘‘ कई वर्षों बाद पहली बार ईडन पार्क के शीर्ष तल को खोलना वास्तव में रोमांचक है। इससे इस दौरे को लेकर उत्साह का पता चलता है।
Daayra: ‘सच का दायरा’ का टीजर हुआ रिलीज, गाने की पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Sach Ka Daayra Song Teaser Out: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म के मेकर्स ने अब इसका नया गाना ‘सच का दायरा’ का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर में गाने की पहली झलक देखने को मिल रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. गाने में फिल्म की कहानी और किरदारों के बीच के रिश्तों की झलक भी देखने को मिलती है. अब फैंस को इसके पूरे गाने के रिलीज होने का इंतजार है.
‘सच का दायरा’ गाने का टीजर रिलीज
‘सच का दायरा’ गाने को लेकर मेकर्स ने एक दिन पहले पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) एक साथ नजर आए थे. अब मेकर्स ने गाने का टीजर भी जारी कर दिया है. गुलजार की आवाज में आए इस टीजर में फिल्म की गंभीर और रोमांचक कहानी की झलक दिखाई गई है. वहीं, टीजर से पता चलता है कि फिल्म में सिर्फ सच और झूठ की लड़ाई नहीं, बल्कि कहानी में कई ऐसे राज और सवाल भी हैं, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेंगे. बता दें, ये गाना 10 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.
गाने में दिखेगा कहानी का दर्द
गुलजार के खूबसूरत बोल, अमित त्रिवेदी का म्यूजिक और बी प्राक की आवाज इस ‘सच का दायरा’ गाने को खास बनाती है. गाने में फिल्म की कहानी से जुड़ी बेचैनी और भावनाएं साफ नजर आती हैं. वहीं, गुलजार की आवाज गाने को और ज्यादा गहराई देती है.‘सच का दायरा’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि ये ‘दायरा’ की कहानी से भी जुड़ा हुआ है. ये गाना फिल्म की उलझन को सामने लाता है. पहले पोस्टर और अब टीजर रिलीज होने के बाद रमन और अजूनी की कहानी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Trailer: 'दृश्यम 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार दिमाग नहीं...चलेगा नसीब!
करीना और पृथ्वीराज की दिखेगी अलग कहानी
राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे. सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये फिल्म एक अपराध की कहानी है, जिसे दो अलग-अलग लोगों के नजरिए से दिखाया गया है. फिल्म में भावनाओं के साथ-साथ कई ऐसे सवाल भी उठेंगे, जिनके जवाब कहानी आगे बढ़ने के साथ मिलेंगे.‘राजी’, ‘तलवार’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों के बाद मेघना गुलजार एक बार फिर गंभीर और भावनात्मक कहानी लेकर आ रही हैं.
कब रिलीज होगी दायरा?
करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को जंगली पिक्चर्स (Junglee Pictures) और पेन स्टूडियोज ने बनाया है. वहीं, पेन मरुधर फिल्म (Pen Marudhar) को सिनेमाघरों तक पहुंचाने का काम कर रहा है. फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ के बाद बदल गया Akshay Kumar का नजरिया? 59वें बर्थडे पर कही दिल की बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







